नवमी पर घाट वाली माता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, जवारे लेकर पहुंचे माता रानी के प्रेमी, विशाल भंडारा आयोजित जालौन। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। सुबह से ही औरैया रोड स्थित घाट वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मोहल्ला पहलवान बाड़ा के श्रद्धालु इस अवसर पर विशेष रूप से जवारे और सांग छिड़वाकर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तजन रास्ते भर माता रानी के भजन गाते हुए झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान नरसिंह यादव, शिवराम यादव, महेश यादव, कुलदीप यज्ञिक, प्रदीप यज्ञिक, दीपक, रामराजा, मुन्ना राजा सहित बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल रहीं। सभी भक्तों ने जयकारे लगाते हुए माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पहलवान बाड़ा के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में संपूर्ण भारत यात्रा कर चुके भानु महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे और माता की सेवा में जुटे रहे। वहीं मंदिर के पुजारी भिखारी दादा, रामकुमार बाबा एवं सुल्तान यादव की देखरेख में भंडारे और पूजा-अर्चना की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। नवरात्रि के समापन पर घरों में घट स्थापना करने वाले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट विसर्जन किया तथा व्रतधारी भक्तों ने पूजा के बाद अपने उपवास का पारण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर और नगर में माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और हर ओर भक्ति एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
नवमी पर घाट वाली माता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, जवारे लेकर पहुंचे माता रानी के प्रेमी, विशाल भंडारा आयोजित जालौन। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। सुबह से ही औरैया रोड स्थित घाट वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मोहल्ला पहलवान बाड़ा के श्रद्धालु इस अवसर पर विशेष रूप से जवारे और सांग छिड़वाकर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तजन रास्ते भर माता रानी के भजन गाते हुए झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान नरसिंह यादव, शिवराम यादव, महेश यादव, कुलदीप यज्ञिक, प्रदीप यज्ञिक, दीपक, रामराजा, मुन्ना राजा सहित बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल रहीं। सभी भक्तों ने जयकारे लगाते हुए माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पहलवान बाड़ा के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में संपूर्ण भारत यात्रा कर चुके भानु महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे और माता की सेवा में जुटे रहे। वहीं मंदिर के पुजारी भिखारी दादा, रामकुमार बाबा एवं सुल्तान यादव की देखरेख में भंडारे और पूजा-अर्चना की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। नवरात्रि के समापन पर घरों में घट स्थापना करने वाले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट विसर्जन किया तथा व्रतधारी भक्तों ने पूजा के बाद अपने उपवास का पारण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर और नगर में माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और हर ओर भक्ति एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
- जालौन: सातमील हनुमान मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट, महिलाओं ने किया हंगामा जालौन जिले के सातमील स्थित हनुमान मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुजारी जी महाराज के साथ महिलाओं और पुरुषों द्वारा विवाद कर मारपीट की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने पुजारी को पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुजारी के साथ अभद्रता की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनकी दाढ़ी तक नोच ली गई। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। पुलिस ने पुजारी और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- जालौन। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी देवी निषाद के जालौन में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनका स्वागत जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के आवास पर फूल-मालाओं के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रुक्मिणी देवी निषाद, जिन्हें निषाद समाज की मजबूत आवाज माना जाता है, का सामाजिक व राजनीतिक जीवन भी काफी चर्चित रहा है। वह चर्चित शख्सियत फूलन देवी की बड़ी बहन हैं और लंबे समय से निषाद समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई से जुड़ी रही हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत बनाएं, ताकि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि निषाद समाज पूरी मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी ने कहा कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ चुनावी लड़ाई लड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं अर्थव्यवस्था को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मिलेगा। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। महिला सभा की सक्रियता बढ़ाने और महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरीश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ सपा नेता अमर सिंह चंदेल (कालपी), पूर्व नगर अध्यक्ष कालपी हाजी अजमद खां, देवकली धाम हनुमान मंदिर के महंत शिवानंद जी महाराज, हरपाल सिंह (कदौरा), रश्मी पाल, जाकिर सिद्दीकी, मौलाना खालिद रहमानी, सबीना बेगम, संतोषी प्रजापति, निशु पाठक, प्रबल भदौरिया, चंद्र प्रकाश यादव, रामदास यादव, विक्रांत यादव, महेश शिरोमणि एवं महेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- जालौन : मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, पीड़ित कैंटीन संचालक ने पुलिस को दी सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी परिसर का मामला!!!!!!1
- 🛢️ 🛢️ अफवाह या हकीकत? पेट्रोल पंप पर ड्रम में भराई से उठे सवाल माधौगढ़ (जालौन)। तहसील मोड़ स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर आज एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। एक ओर जहां आम लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कटिया, छोटे टैंक और ड्रमों में भी खुलेआम ईंधन भरवाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले ही यह निर्देश दिए गए हैं कि ईंधन केवल वाहनों में ही भरा जाए, ताकि किसी भी तरह की काला बाज़ारी या कृत्रिम कमी की स्थिति न बने। इसके बावजूद पंप पर इस तरह खुले में कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल भरना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 👉 “एक तरफ अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल नहीं मिल रहा, और दूसरी तरफ लोग स्टोरेज के लिए भरवा रहे हैं — इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।” इस तरह की गतिविधियों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं अफवाह और स्टॉक करने की प्रवृत्ति ही कृत्रिम संकट को बढ़ावा दे रही है। अब सवाल यह उठता है कि: जब स्पष्ट निर्देश हैं, तो पंप संचालक कंटेनरों में ईंधन क्यों दे रहे हैं? क्या यह नियमों का उल्लंघन है? और क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?1
- जहां रिश्तेदारी में जुड़े प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र के पास ग्राम भाल का रहने वाला युवक और जालौन के महेवा ब्लॉक अंतर्गत भिटारी गांव की युवती लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। दोनों परिवारों में पहले से रिश्तेदारी भी थी, लेकिन जब शादी की बात आई तो परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने बड़ा कदम उठाते हुए खुद मंदिर में शादी कर ली। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब युवती ने वीडियो में अपने ही चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या प्रेमी-प्रेमिका को मिलेगी सुरक्षा या बढ़ेगा खतरा? 👉 परिवार की नाराजगी कहीं किसी बड़ी घटना का कारण तो नहीं बनेगी? दोनों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामला संवेदनशील होते ही स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।1
- उरई(जालौन) 27 मार्च। शहर कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया था और बाकी लोगों की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों के बीच लात घूंसे चल रहे हैं।1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ रामनवमी पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर में सैकड़ों लोगों के साथ रामोत्सव मनाया गया देखें खास तस्वीरें देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ2
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन में धूमधाम से निकली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, विधायक हुए शामिल, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद रामनवमी के पावन अवसर पर जालौन के उरई शहर में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सजीव एवं आकर्षक झांकियों को सजाकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। झांकियों को देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों और मर्यादा का प्रतीक है तथा हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे नगर में रामनवमी को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना-जाना लगा रहा। इस दौरान नगरवासियों ने एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं देकर उत्सव का आनंद लिया।1