अफवाह या हकीकत? पेट्रोल पंप पर ड्रम में भराई से उठे सवाल 🛢️ 🛢️ अफवाह या हकीकत? पेट्रोल पंप पर ड्रम में भराई से उठे सवाल माधौगढ़ (जालौन)। तहसील मोड़ स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर आज एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। एक ओर जहां आम लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कटिया, छोटे टैंक और ड्रमों में भी खुलेआम ईंधन भरवाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले ही यह निर्देश दिए गए हैं कि ईंधन केवल वाहनों में ही भरा जाए, ताकि किसी भी तरह की काला बाज़ारी या कृत्रिम कमी की स्थिति न बने। इसके बावजूद पंप पर इस तरह खुले में कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल भरना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 👉 “एक तरफ अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल नहीं मिल रहा, और दूसरी तरफ लोग स्टोरेज के लिए भरवा रहे हैं — इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।” इस तरह की गतिविधियों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं अफवाह और स्टॉक करने की प्रवृत्ति ही कृत्रिम संकट को बढ़ावा दे रही है। अब सवाल यह उठता है कि: जब स्पष्ट निर्देश हैं, तो पंप संचालक कंटेनरों में ईंधन क्यों दे रहे हैं? क्या यह नियमों का उल्लंघन है? और क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?
अफवाह या हकीकत? पेट्रोल पंप पर ड्रम में भराई से उठे सवाल 🛢️ 🛢️ अफवाह या हकीकत? पेट्रोल पंप पर ड्रम में भराई से उठे सवाल माधौगढ़ (जालौन)। तहसील मोड़ स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर आज एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। एक ओर जहां आम लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कटिया, छोटे टैंक और ड्रमों में भी खुलेआम ईंधन भरवाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले ही यह निर्देश दिए गए हैं कि ईंधन केवल वाहनों में ही भरा जाए, ताकि किसी भी तरह की काला बाज़ारी या कृत्रिम कमी की स्थिति न बने। इसके बावजूद पंप पर इस तरह खुले में कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल भरना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 👉 “एक तरफ अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल नहीं मिल रहा, और दूसरी तरफ लोग स्टोरेज के लिए भरवा रहे हैं — इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।” इस तरह की गतिविधियों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं अफवाह और स्टॉक करने की प्रवृत्ति ही कृत्रिम संकट को बढ़ावा दे रही है। अब सवाल यह उठता है कि: जब स्पष्ट निर्देश हैं, तो पंप संचालक कंटेनरों में ईंधन क्यों दे रहे हैं? क्या यह नियमों का उल्लंघन है? और क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?
- 🛢️ 🛢️ अफवाह या हकीकत? पेट्रोल पंप पर ड्रम में भराई से उठे सवाल माधौगढ़ (जालौन)। तहसील मोड़ स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर आज एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। एक ओर जहां आम लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कटिया, छोटे टैंक और ड्रमों में भी खुलेआम ईंधन भरवाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले ही यह निर्देश दिए गए हैं कि ईंधन केवल वाहनों में ही भरा जाए, ताकि किसी भी तरह की काला बाज़ारी या कृत्रिम कमी की स्थिति न बने। इसके बावजूद पंप पर इस तरह खुले में कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल भरना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 👉 “एक तरफ अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल नहीं मिल रहा, और दूसरी तरफ लोग स्टोरेज के लिए भरवा रहे हैं — इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।” इस तरह की गतिविधियों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं अफवाह और स्टॉक करने की प्रवृत्ति ही कृत्रिम संकट को बढ़ावा दे रही है। अब सवाल यह उठता है कि: जब स्पष्ट निर्देश हैं, तो पंप संचालक कंटेनरों में ईंधन क्यों दे रहे हैं? क्या यह नियमों का उल्लंघन है? और क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?1
- जनपद के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जालौन देवी के नाम से प्रसिद्ध जयंती माता मंदिर, कर्पूरी देवी मंदिर, पंचनद संगम स्थित काली माता मंदिर, रामपुरा का भैरव जी मंदिर और जगम्मनपुर की बड़ी माता मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर मां के दर्शन के लिए उत्सुक दिखे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर जवारे रखकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिरों तक पहुंचीं। "जय माता दी" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कई स्थानों पर भंडारे और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मंदिरों के आसपास तैनात था, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हुई। दुर्गा नवमी के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर रहा।1
- रामपुरा, जालौन। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। डीजल और पेट्रोल की संभावित कमी की आशंका के चलते क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर देर रात तक ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीदकर उसका भंडारण करने में जुटे हुए हैं। हालांकि शासन और प्रशासन द्वारा लगातार यह आश्वासन दिया जा रहा है कि डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन मालिक भविष्य की आशंका को देखते हुए अधिक से अधिक ईंधन खरीदने की होड़ में लगे हैं। स्थिति यह है कि जहां पहले पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन लगभग 2000 से 3000 लीटर ईंधन की बिक्री होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 10,000 से 15,000 लीटर तक पहुंच गया है। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पंपों के टैंक खाली होने की स्थिति में आ गए। गुरुवार को रामपुरा नगर के तीन, जगम्मनपुर के दो, टीहर, मानपुरा और ऊमरी सहित बहादुरपुर व बावूपुरा क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त होने जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पंप संचालकों को निर्धारित मात्रा से अधिक बिक्री पर रोक लगानी पड़ी। देर शाम जैसे ही डीजल-पेट्रोल से भरे टैंकर आने की सूचना फैली, ग्रामीण 20 से 220 लीटर तक के ड्रम, कैन और अन्य पात्र लेकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि पंप संचालकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईंधन केवल वाहनों में ही सीमित मात्रा में दिया जाएगा और ड्रम या कैन में नहीं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जुगाड़ लगाकर अतिरिक्त ईंधन लेने का प्रयास करते नजर आए। पंपों पर मौजूद राघवेंद्र सिंह, महेंद्र पाल, संजय निषाद, विद्याराम दोहरे और सत्य प्रकाश शर्मा आदि ने बताया कि वे अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीद रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए भविष्य में कमी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन की अपील उपजिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी, रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें, ताकि सभी को पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध हो सके।4
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन जनपद में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही तेज़ हवाओं ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। कई जगहों पर लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं बाजारों में भी भीड़ कम नजर आई। बारिश के बीच तेज हवाओं के साथ महीन ओले गिरने की भी खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों के गिरने और नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई गांवों में तेज हवा के कारण फसलें झुक गई हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो भारी नुकसान हो सकता है।1
- जालौन। भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। जुलूस मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर बंधी पताकाऐं जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। जूलस में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं। जुलूस में जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, दीपक मित्तल, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मनोज गुप्ता, विनय अग्रवाल, यश पटेल, लालन ताम्रकार, भूपेंद्र सेंगर, दिलीप श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, प्रदुम्न द्विवेदी, मधु पांडेय, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल हरीशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसआई शिवम सेंगर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।2
- जालौन। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जुलूस जैसे ही नगर के पानी की टंकी के पास पहुँचा, वहां पहले से मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर ‘बना जी’ का भी विशेष रूप से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में मौलाना खालिद रहमानी, जाकिर सिद्दीकी, सादिक सिद्दीकी, इरफान खान, अबू हुरैरा, मोहम्मद जाफिर, सूफी फीरोज बाबा और जीशान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जालौन की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे से है, और यहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581