भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। जालौन। भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। जुलूस मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर बंधी पताकाऐं जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। जूलस में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं। जुलूस में जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, दीपक मित्तल, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मनोज गुप्ता, विनय अग्रवाल, यश पटेल, लालन ताम्रकार, भूपेंद्र सेंगर, दिलीप श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, प्रदुम्न द्विवेदी, मधु पांडेय, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल हरीशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसआई शिवम सेंगर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। जालौन। भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। जुलूस मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे
थे। जुलूस में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर बंधी पताकाऐं जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। जूलस में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं। जुलूस में जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, दीपक मित्तल, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मनोज गुप्ता, विनय अग्रवाल, यश पटेल, लालन ताम्रकार, भूपेंद्र सेंगर, दिलीप श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, प्रदुम्न द्विवेदी, मधु पांडेय, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल हरीशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसआई शिवम सेंगर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
- जालौन जिले में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य और आकर्षक शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर मैदान से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की और यात्रा का स्वागत किया। पूरे नगर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। डीजे, बैंड-बाजों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ युवक-युवतियां नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान आयोजकों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। राम नवमी के इस पावन पर्व पर निकली शोभायात्रा ने पूरे जालौन नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।1
- जालौन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपू त्रिपाठी व जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के जालौन आवास पर समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी देवी निषाद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सपा की महिला नेत्री प्रतिभा प्रियंक शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, वहीं रामेंद्र त्रिपाठी ने भगवान जी का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।1
- जनपद के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जालौन देवी के नाम से प्रसिद्ध जयंती माता मंदिर, कर्पूरी देवी मंदिर, पंचनद संगम स्थित काली माता मंदिर, रामपुरा का भैरव जी मंदिर और जगम्मनपुर की बड़ी माता मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर मां के दर्शन के लिए उत्सुक दिखे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर जवारे रखकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिरों तक पहुंचीं। "जय माता दी" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कई स्थानों पर भंडारे और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मंदिरों के आसपास तैनात था, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हुई। दुर्गा नवमी के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर रहा।1
- जालौन में बीच चौराहे पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट, कोतवाली के ठीक सामने हुई मारपीट से मौके पर मची अफरा-तफरी, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला!!!!!1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- रामपुरा, जालौन। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। डीजल और पेट्रोल की संभावित कमी की आशंका के चलते क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर देर रात तक ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीदकर उसका भंडारण करने में जुटे हुए हैं। हालांकि शासन और प्रशासन द्वारा लगातार यह आश्वासन दिया जा रहा है कि डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन मालिक भविष्य की आशंका को देखते हुए अधिक से अधिक ईंधन खरीदने की होड़ में लगे हैं। स्थिति यह है कि जहां पहले पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन लगभग 2000 से 3000 लीटर ईंधन की बिक्री होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 10,000 से 15,000 लीटर तक पहुंच गया है। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पंपों के टैंक खाली होने की स्थिति में आ गए। गुरुवार को रामपुरा नगर के तीन, जगम्मनपुर के दो, टीहर, मानपुरा और ऊमरी सहित बहादुरपुर व बावूपुरा क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त होने जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पंप संचालकों को निर्धारित मात्रा से अधिक बिक्री पर रोक लगानी पड़ी। देर शाम जैसे ही डीजल-पेट्रोल से भरे टैंकर आने की सूचना फैली, ग्रामीण 20 से 220 लीटर तक के ड्रम, कैन और अन्य पात्र लेकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि पंप संचालकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईंधन केवल वाहनों में ही सीमित मात्रा में दिया जाएगा और ड्रम या कैन में नहीं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जुगाड़ लगाकर अतिरिक्त ईंधन लेने का प्रयास करते नजर आए। पंपों पर मौजूद राघवेंद्र सिंह, महेंद्र पाल, संजय निषाद, विद्याराम दोहरे और सत्य प्रकाश शर्मा आदि ने बताया कि वे अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीद रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए भविष्य में कमी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन की अपील उपजिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी, रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें, ताकि सभी को पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध हो सके।4
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- उरई,जालौन। जनपद में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी अवश्य पाई गई, जिसका प्रमुख कारण पिछले दिनों बढ़ी खपत एवं टैंकरों की समय पर आपूर्ति न होना रहा। वहीं एक स्थान पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बिक्री बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।2
- Post by दिलीप कुमार4