Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीजल पेट्रोल की कमी को लेकर अफवाहों पर प्रशासन का सख्त एक्शन,डीएम-एसपी खुद उतरे मैदान में उरई,जालौन। जनपद में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी अवश्य पाई गई, जिसका प्रमुख कारण पिछले दिनों बढ़ी खपत एवं टैंकरों की समय पर आपूर्ति न होना रहा। वहीं एक स्थान पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बिक्री बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रदीप महतवानी
डीजल पेट्रोल की कमी को लेकर अफवाहों पर प्रशासन का सख्त एक्शन,डीएम-एसपी खुद उतरे मैदान में उरई,जालौन। जनपद में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी अवश्य पाई गई, जिसका प्रमुख कारण पिछले दिनों बढ़ी खपत एवं टैंकरों की समय पर आपूर्ति न होना रहा। वहीं एक स्थान पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बिक्री बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन का अधिकृत एजेंसी संचालक के साथ भाजपा का मास्टरमाइंड कार्यकर्ता कौन? जिसकी दबंगई से नदी की जलधारा से किया जा रहा अवैध खनन, हैवीवेट पॉपलैंड मशीनों के अलावा रात में प्रतिबंधित लिपटर मशीनों का करता है प्रयोग- *सूत्र* जानकर भी अंजान बने जालौन जिले के जिम्मेदार अधिकारी,, जीतामऊ का घाट से कैसे हो रही ओवरलोड़ ट्रकों की निकासी,,, "माफिया पंकज प्रधान" के दबंग गुर्गे बंदूक की नोक पर गांव के लोगों को डरा धमका कर शिकायत न करने की देते है धमकी,,, माफिया किसानों के खेतों से अवैध खनन के साथ जबरन निकाल रहे ओवरलोड ट्रक,, सरकार के द्वारा लगाए गए सरकारी ड्रोन और सैटेलाइट माफिया पर नहीं हो रहे लागू, *माफिया जीता मऊ के अलावा सिमरा शेखपुरा में भी कर रहा अवैध खनन,,* जीतामऊ के किसानों ने खनिज मंत्रालय भेजी शिकायत, माफियाओं पर कार्यवाही की उठाई मांग!! *वीडियो और फोटो से साथ जल्द ही राष्ट्रीय दैनिक जन एक्सप्रेस में खबर विस्तार से.1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना अकबरपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया एवं नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को नियमित गश्त बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।इसी क्रम में महोदया ने अकबरपुर में आयोजित प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आयोजकों तथा उपस्थित नागरिकों से मिलकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने अथवा 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1
- जालौन। भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। जुलूस मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर बंधी पताकाऐं जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। जूलस में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं। जुलूस में जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, दीपक मित्तल, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मनोज गुप्ता, विनय अग्रवाल, यश पटेल, लालन ताम्रकार, भूपेंद्र सेंगर, दिलीप श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, प्रदुम्न द्विवेदी, मधु पांडेय, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल हरीशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसआई शिवम सेंगर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।2
- जालौन। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जुलूस जैसे ही नगर के पानी की टंकी के पास पहुँचा, वहां पहले से मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर ‘बना जी’ का भी विशेष रूप से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में मौलाना खालिद रहमानी, जाकिर सिद्दीकी, सादिक सिद्दीकी, इरफान खान, अबू हुरैरा, मोहम्मद जाफिर, सूफी फीरोज बाबा और जीशान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जालौन की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे से है, और यहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी।1
- जालौन जिले में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य और आकर्षक शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर मैदान से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की और यात्रा का स्वागत किया। पूरे नगर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। डीजे, बैंड-बाजों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ युवक-युवतियां नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान आयोजकों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। राम नवमी के इस पावन पर्व पर निकली शोभायात्रा ने पूरे जालौन नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।1
- उरई,जालौन। जनपद में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी अवश्य पाई गई, जिसका प्रमुख कारण पिछले दिनों बढ़ी खपत एवं टैंकरों की समय पर आपूर्ति न होना रहा। वहीं एक स्थान पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बिक्री बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।2
- जालौन में बीच चौराहे पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट, कोतवाली के ठीक सामने हुई मारपीट से मौके पर मची अफरा-तफरी, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला!!!!!1
- Post by Bheem rajawat 96288004581