logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम नवमी के दिन जालौन में भव्यता से मनाया गया रामोत्सव खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ रामनवमी पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर में सैकड़ों लोगों के साथ रामोत्सव मनाया गया देखें खास तस्वीरें देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ

6 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

राम नवमी के दिन जालौन में भव्यता से मनाया गया रामोत्सव खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ रामनवमी पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर में सैकड़ों लोगों के साथ रामोत्सव मनाया गया देखें खास तस्वीरें देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन: सातमील हनुमान मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट, महिलाओं ने किया हंगामा जालौन जिले के सातमील स्थित हनुमान मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुजारी जी महाराज के साथ महिलाओं और पुरुषों द्वारा विवाद कर मारपीट की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने पुजारी को पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुजारी के साथ अभद्रता की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनकी दाढ़ी तक नोच ली गई। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। पुलिस ने पुजारी और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    जालौन: सातमील हनुमान मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट, महिलाओं ने किया हंगामा
जालौन जिले के सातमील स्थित हनुमान मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुजारी जी महाराज के साथ महिलाओं और पुरुषों द्वारा विवाद कर मारपीट की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने पुजारी को पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान पुजारी के साथ अभद्रता की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनकी दाढ़ी तक नोच ली गई। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। पुलिस ने पुजारी और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी देवी निषाद के जालौन में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनका स्वागत जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के आवास पर फूल-मालाओं के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रुक्मिणी देवी निषाद, जिन्हें निषाद समाज की मजबूत आवाज माना जाता है, का सामाजिक व राजनीतिक जीवन भी काफी चर्चित रहा है। वह चर्चित शख्सियत फूलन देवी की बड़ी बहन हैं और लंबे समय से निषाद समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई से जुड़ी रही हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत बनाएं, ताकि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि निषाद समाज पूरी मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी ने कहा कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ चुनावी लड़ाई लड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं अर्थव्यवस्था को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मिलेगा। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। महिला सभा की सक्रियता बढ़ाने और महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरीश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ सपा नेता अमर सिंह चंदेल (कालपी), पूर्व नगर अध्यक्ष कालपी हाजी अजमद खां, देवकली धाम हनुमान मंदिर के महंत शिवानंद जी महाराज, हरपाल सिंह (कदौरा), रश्मी पाल, जाकिर सिद्दीकी, मौलाना खालिद रहमानी, सबीना बेगम, संतोषी प्रजापति, निशु पाठक, प्रबल भदौरिया, चंद्र प्रकाश यादव, रामदास यादव, विक्रांत यादव, महेश शिरोमणि एवं महेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    जालौन। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी देवी निषाद के जालौन में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनका स्वागत जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के आवास पर फूल-मालाओं के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रुक्मिणी देवी निषाद, जिन्हें निषाद समाज की मजबूत आवाज माना जाता है, का सामाजिक व राजनीतिक जीवन भी काफी चर्चित रहा है। वह चर्चित शख्सियत फूलन देवी की बड़ी बहन हैं और लंबे समय से निषाद समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई से जुड़ी रही हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत बनाएं, ताकि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि निषाद समाज पूरी मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी ने कहा कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ चुनावी लड़ाई लड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं अर्थव्यवस्था को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मिलेगा।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। महिला सभा की सक्रियता बढ़ाने और महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरीश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ सपा नेता अमर सिंह चंदेल (कालपी), पूर्व नगर अध्यक्ष कालपी हाजी अजमद खां, देवकली धाम हनुमान मंदिर के महंत शिवानंद जी महाराज, हरपाल सिंह (कदौरा), रश्मी पाल, जाकिर सिद्दीकी, मौलाना खालिद रहमानी, सबीना बेगम, संतोषी प्रजापति, निशु पाठक, प्रबल भदौरिया, चंद्र प्रकाश यादव, रामदास यादव, विक्रांत यादव, महेश शिरोमणि एवं महेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन में ‘प्यार बनाम परिवार’ की फिर भड़की जंग!! जालौन एक बार फिर प्रेम प्रसंग के हाई-वोल्टेज ड्रामे से गरमा गया, बंगरा निवासी नीलम परिहार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी। वीडियो में युवती ने खुलकर कहा— हम दोनों बालिग हैं… अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली है… हम बहुत खुश हैं… हमें कोई दिक्कत नहीं… हम लोगों को ढूंढने की जरूरत नहीं है… मेरे प्रेमी और उसके परिवार को कोई परेशान न करे… वीडियो में युवती अपने फैसले पर अडिग नजर आ रही है, वहीं प्रेमी भी साथ बैठा दिखाई दे रहा है। लेकिन इस एक वीडियो ने पूरे इलाके में बहस, गुस्सा और सवालों का तूफान खड़ा कर दिया है। अब उठ रहे हैं सवाल: क्या सोशल मीडिया अब घर से भागने का नया सर्टिफिकेट बन गया है? क्या प्यार के नाम पर परिवार की इज्जत को खुलेआम चुनौती दी जा रही है? क्या नई पीढ़ी भावनाओं में बहकर जिंदगी के सबसे बड़े फैसले ले रही है? और सबसे बड़ा सवाल—क्या ये रिश्ते वक्त की कसौटी पर टिक पाएंगे? जालौन में बन रहा खतरनाक ट्रेंड! सूत्रों की मानें तो जनपद में ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जहां लड़कियां घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली जाती हैं और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिवार को ही कठघरे में खड़ा कर देती हैं। कल तक जिस मां-बाप ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया… आज वही बच्चे उन्हें परेशान करने वाला बता रहे हैं… यह बदलती सोच समाज के लिए बड़ा सवाल बन चुकी है। कटाक्ष और कड़वी हकीकत: कई लोग इसे प्यार की आजादी बता रहे हैं, तो कई इसे संस्कारों का पतन कह रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं— जो अपने मां-बाप की नहीं हुई, वो किसी और की क्या होगी? समाज के नाम बड़ा संदेश: प्यार करना गलत नहीं… लेकिन फैसले ऐसे हों जो परिवार, सम्मान और भविष्य—तीनों को साथ लेकर चलें। एक पल का फैसला पूरी जिंदगी बदल सकता है।
    1
    जालौन में ‘प्यार बनाम परिवार’ की फिर भड़की जंग!! 
जालौन एक बार फिर प्रेम प्रसंग के हाई-वोल्टेज ड्रामे से गरमा गया, बंगरा निवासी नीलम परिहार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी।
वीडियो में युवती ने खुलकर कहा—
हम दोनों बालिग हैं… अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली है…
हम बहुत खुश हैं… हमें कोई दिक्कत नहीं…
हम लोगों को ढूंढने की जरूरत नहीं है…
मेरे प्रेमी और उसके परिवार को कोई परेशान न करे…
वीडियो में युवती अपने फैसले पर अडिग नजर आ रही है, वहीं प्रेमी भी साथ बैठा दिखाई दे रहा है। लेकिन इस एक वीडियो ने पूरे इलाके में बहस, गुस्सा और सवालों का तूफान खड़ा कर दिया है।
अब उठ रहे हैं  सवाल:
क्या सोशल मीडिया अब घर से भागने का नया सर्टिफिकेट बन गया है?
क्या प्यार के नाम पर परिवार की इज्जत को खुलेआम चुनौती दी जा रही है?
क्या नई पीढ़ी भावनाओं में बहकर जिंदगी के सबसे बड़े फैसले ले रही है?
और सबसे बड़ा सवाल—क्या ये रिश्ते वक्त की कसौटी पर टिक पाएंगे?
जालौन में बन रहा खतरनाक ट्रेंड!
सूत्रों की मानें तो जनपद में ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जहां लड़कियां घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली जाती हैं और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिवार को ही कठघरे में खड़ा कर देती हैं।
कल तक जिस मां-बाप ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया…
आज वही बच्चे उन्हें परेशान करने वाला बता रहे हैं…
यह बदलती सोच समाज के लिए बड़ा सवाल बन चुकी है।
कटाक्ष और कड़वी हकीकत:
कई लोग इसे प्यार की आजादी बता रहे हैं, तो कई इसे संस्कारों का पतन कह रहे हैं।
कुछ लोग यह भी कह रहे हैं—
जो अपने मां-बाप की नहीं हुई, वो किसी और की क्या होगी?
समाज के नाम बड़ा संदेश:
प्यार करना गलत नहीं… लेकिन फैसले ऐसे हों जो परिवार, सम्मान और भविष्य—तीनों को साथ लेकर चलें।
एक पल का फैसला पूरी जिंदगी बदल सकता है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🛢️ 🛢️ अफवाह या हकीकत? पेट्रोल पंप पर ड्रम में भराई से उठे सवाल माधौगढ़ (जालौन)। तहसील मोड़ स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर आज एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। एक ओर जहां आम लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कटिया, छोटे टैंक और ड्रमों में भी खुलेआम ईंधन भरवाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले ही यह निर्देश दिए गए हैं कि ईंधन केवल वाहनों में ही भरा जाए, ताकि किसी भी तरह की काला बाज़ारी या कृत्रिम कमी की स्थिति न बने। इसके बावजूद पंप पर इस तरह खुले में कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल भरना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 👉 “एक तरफ अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल नहीं मिल रहा, और दूसरी तरफ लोग स्टोरेज के लिए भरवा रहे हैं — इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।” इस तरह की गतिविधियों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं अफवाह और स्टॉक करने की प्रवृत्ति ही कृत्रिम संकट को बढ़ावा दे रही है। अब सवाल यह उठता है कि: जब स्पष्ट निर्देश हैं, तो पंप संचालक कंटेनरों में ईंधन क्यों दे रहे हैं? क्या यह नियमों का उल्लंघन है? और क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?
    1
    🛢️ 🛢️ अफवाह या हकीकत? पेट्रोल पंप पर ड्रम में भराई से उठे सवाल
माधौगढ़ (जालौन)।
तहसील मोड़ स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर आज एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। एक ओर जहां आम लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कटिया, छोटे टैंक और ड्रमों में भी खुलेआम ईंधन भरवाते नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले ही यह निर्देश दिए गए हैं कि ईंधन केवल वाहनों में ही भरा जाए, ताकि किसी भी तरह की काला बाज़ारी या कृत्रिम कमी की स्थिति न बने। इसके बावजूद पंप पर इस तरह खुले में कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल भरना कई सवाल खड़े कर रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
👉 “एक तरफ अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल नहीं मिल रहा,
और दूसरी तरफ लोग स्टोरेज के लिए भरवा रहे हैं — इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।”
इस तरह की गतिविधियों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि
कहीं न कहीं अफवाह और स्टॉक करने की प्रवृत्ति ही कृत्रिम संकट को बढ़ावा दे रही है।
अब सवाल यह उठता है कि:
जब स्पष्ट निर्देश हैं, तो पंप संचालक कंटेनरों में ईंधन क्यों दे रहे हैं?
क्या यह नियमों का उल्लंघन है?
और क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जहां रिश्तेदारी में जुड़े प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र के पास ग्राम भाल का रहने वाला युवक और जालौन के महेवा ब्लॉक अंतर्गत भिटारी गांव की युवती लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। दोनों परिवारों में पहले से रिश्तेदारी भी थी, लेकिन जब शादी की बात आई तो परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने बड़ा कदम उठाते हुए खुद मंदिर में शादी कर ली। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब युवती ने वीडियो में अपने ही चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या प्रेमी-प्रेमिका को मिलेगी सुरक्षा या बढ़ेगा खतरा? 👉 परिवार की नाराजगी कहीं किसी बड़ी घटना का कारण तो नहीं बनेगी? दोनों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामला संवेदनशील होते ही स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
    1
    जहां रिश्तेदारी में जुड़े प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र के पास ग्राम भाल का रहने वाला युवक और जालौन के महेवा ब्लॉक अंतर्गत भिटारी गांव की युवती लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। 
दोनों परिवारों में पहले से रिश्तेदारी भी थी, लेकिन जब शादी की बात आई तो परिजन राजी नहीं हुए। 
इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने बड़ा कदम उठाते हुए खुद मंदिर में शादी कर ली।
मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब युवती ने वीडियो में अपने ही चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।
वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल—
👉 क्या प्रेमी-प्रेमिका को मिलेगी सुरक्षा या बढ़ेगा खतरा?
👉 परिवार की नाराजगी कहीं किसी बड़ी घटना का कारण तो नहीं बनेगी?
दोनों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामला संवेदनशील होते ही स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
    user_Samay times
    Samay times
    मैं पत्रकार हु उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उरई(जालौन) 27 मार्च। शहर कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया था और बाकी लोगों की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों के बीच लात घूंसे चल रहे हैं।
    1
    उरई(जालौन) 27 मार्च। शहर कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया था और बाकी लोगों की तलाश कर रही है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों के बीच लात घूंसे चल रहे हैं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ रामनवमी पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर में सैकड़ों लोगों के साथ रामोत्सव मनाया गया देखें खास तस्वीरें देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    2
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ रामनवमी पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर में सैकड़ों लोगों के साथ रामोत्सव मनाया गया 
देखें खास तस्वीरें देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन : मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, पीड़ित कैंटीन संचालक ने पुलिस को दी सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी परिसर का मामला!!!!!!
    1
    जालौन : मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, पीड़ित कैंटीन संचालक ने पुलिस को दी सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी परिसर का मामला!!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.