Shuru
Apke Nagar Ki App…
शराब के नशे में कार चालक ने तीन गाय को कुचला, दो गाय की मौत #इटावा: शराब के नशे में तेज कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी तीन गायों को कुचला,गाय को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर पलटी कार,हादसे में दो गाय की मौत,करणी सेना, आरएसएस और गौ सेवा संगठन ने कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की,थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत विकास भवन के पास की घटना।
Rohit Singh Chauhan
शराब के नशे में कार चालक ने तीन गाय को कुचला, दो गाय की मौत #इटावा: शराब के नशे में तेज कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी तीन गायों को कुचला,गाय को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर पलटी कार,हादसे में दो गाय की मौत,करणी सेना, आरएसएस और गौ सेवा संगठन ने कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की,थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत विकास भवन के पास की घटना।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिहार से न्यूज़ मोटरसाइकिल और कार चलाने वाले इस वीडियो को देख ले... BREKING news1
- भव्य स्वागत के बीच जसवंतनगर पहुंचे मुनि श्री भवसागर जी महाराज बदायूं सांसद आदित्य यादव ने लिया आशीर्वाद जसवंतनगर। परम् पूज्य श्रमण मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का रविवार को जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नगर के मुख्य चौराहे पर उनके स्वागत के लिए भव्य मंच सजाया गया, जहां जैन समाज सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी श्रद्धालु अपने समाज के ध्वज हाथों में लिए मंगल प्रवेश यात्रा में शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव को शामिल होना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं पहुंच सके। उनकी ओर से बदायूं सांसद आदित्य यादव (अंकुर यादव) ने कार्यक्रम में भाग लिया। सांसद ने मुनि श्री के चरण प्रक्षालन कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने संबोधन में सांसद आदित्य यादव ने कहा, "मेरे पिता शिवपाल सिंह यादव किसी कारणवश यहां नहीं आ सके हैं। मैं उनकी ओर से तथा नगर क़ी जनता क़ी तरफ से आप सभी का अभिनंदन करता हूं और हाथ जोड़कर मुनि श्री का स्वागत करता हूं। उनके आशीर्वाद से समाज और प्रदेश में सुख-शांति बनी रहे, यही हमारी कामना है।" इस दौरान मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने मंच से कहा, "कोई कह रहा है अंकुर आए हैं, कोई कह रहा है आदित्य आए हैं। मैं सोच रहा था कि आखिर आदित्य कौन हैं और अंकुर कौन हैं। जब मैंने सांसद जी से पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं ही अंकुर हूं में ही आदित्य हूँ।" इस बात पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। मुनि श्री ने सांसद की सराहना करते हुए कहा कि बदायूं से जसवंतनगर तक आकर उन्होंने जो सम्मान दिया है, वह उनकी विनम्रता और संस्कारों का परिचायक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि कभी किसी के साथ भेदभाव न करें, अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाएं और अच्छे आचरण से समाज को आगे बढ़ाएं। मुनि श्री ने यह भी कहा कि उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अधिक देर तक बैठने की आदत नहीं है। संक्षिप्त संबोधन के बाद वे श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन बाजार, जसवंतनगर स्थित अपने चातुर्मास स्थल नगर भ्रमण करते हुए प्रस्थान कर गए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धार्मिक वातावरण से नगर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनुज यादव उर्फ मोंटी, विधायक प्रतिनिधि सोनू यादव, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव,अलोक दीक्षित जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल इटावा,राजपाल यादव, खन्ना यादव, विनय पांडे, गोपाल गुप्ता, मुन्ना फक्कड़पुरा, हेमू शाक्य,जहीर भाई, बिल्लू सभासद, फारूक सभासद, कमल प्रकाश पाल, अंकित चक, मोनू शर्मा, राम खिलाड़ी यादव आदि लोग मौजूद रहे1
- हज से लौटे जायरीनों, इमामों का सम्मान: जसवंतनगर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा में विधायक प्रतिनिधि रहे हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने एक समारोह का आयोजन किया। इसमें हज यात्रा से लौटे जायरीनों और नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में हज यात्रा से लौटे मोहम्मद बाबुद्दीन, मोहम्मद हाशिम खान और इलियास अली का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर की विभिन्न मस्जिदों में अपनी सेवाएं दे रहे इमामों को भी उनके धार्मिक, सामाजिक और नैतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, जो त्याग, सेवा, अनुशासन और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर हाफिज समीउद्दीन फारूकी, हाफिज हाजी मोहम्मद शाहिद आलम कालवी, हाफिज मोहम्मद आसिफ सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, सभासद कमल किशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने को सभी की साझा जिम्मेदारी बताया। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।1
- *सांसद प्रिया-पुष्पेंद्र से Gen-Z साध रहे अखिलेश:* पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली; बागी IAS ने बनाई टीम1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र1
- इटावा पाइपलाइन लीकेज में रामनगर कराया पर जल संकट 3 दिन से पानी को तरसे लोग *शहर के रामनगर क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने के कारण पिछले तीन दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है* *बताया जा रहा है कि पाइपलाइन में लीकेज आने के बाद से जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है* *नगर पालिका द्वारा अस्थायी व्यवस्था के तहत पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है* *मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि टैंकर से मिलने वाला पानी पूरे क्षेत्र की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहा है। उनका आरोप है कि टैंकर का आधा पानी रामनगर में वितरित किया जाता है* *जबकि शेष पानी दूसरी जगह भेज दिया जाता है। ऐसे में लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी जुटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है* *स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके*1
- जसवंतनगर में मुनि भाव सागर जी का वर्षायोग: जैन भक्तों की भीड़ उमड़ी, सांसद आदित्य यादव ने लिया आशीर्वाद जसवंतनगर में परम पूज्य श्रमण मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग (चातुर्मास) के लिए भव्य मंगल प्रवेश रविवार को संपन्न हुआ। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और नगर क्षेत्र में यह आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। मुनि संघ के आगमन पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा की। आचार्य श्री 108 शांति सागर जी महाराज की परंपरा और आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस वर्षायोग के लिए मुनि श्री ने लगभग 30 दिनों में 900 किलोमीटर का पद विहार कर जसवंतनगर की पावन भूमि पर प्रवेश किया। उनके तप, त्याग और संयममय जीवन से प्रेरणा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बस स्टैंड चौराहे के समीप ओवरब्रिज के नीचे आयोजित स्वागत समारोह में सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जैन समाज को वर्षायोग की शुभकामनाएं दीं। यादव ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज को नैतिकता, अहिंसा, संयम और सद्भाव का संदेश देता है, जो सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। इस कार्यक्रम का आयोजन चातुर्मास प्रबंध समिति एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्रबंध समिति के तत्वावधान में किया गया। समिति के चैतन्य जैन समेत पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षायोग के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, स्वाध्याय, शंका समाधान, धर्म चर्चा, अभिषेक, पूजन और आरती जैसे विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जैन धर्म के सिद्धांतों, अहिंसा, अपरिग्रह, संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया जाएगा। समिति ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की है। वर्षायोग अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जसवंतनगर पहुंचने से नगर का धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, चातुर्मास प्रबंध समिति, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्रबंध समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* भरथना।।।।।।।।। *इटावा पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,*1