Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सांसद प्रिया-पुष्पेंद्र से Gen-Z साध रहे अखिलेश:* पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली; बागी IAS ने बनाई टीम
Ankur Tripathi
*सांसद प्रिया-पुष्पेंद्र से Gen-Z साध रहे अखिलेश:* पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली; बागी IAS ने बनाई टीम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिठूर रवाना हुए प्रथम डाक कांवड़ यात्री, सेवा समिति ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत औरैया। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार शाम संकट मोचन मंदिर से प्रथम डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु कांवड़िये बिठूर से गंगाजल लेकर सोमवार, 3 अगस्त को देवकली मंदिर पहुंचेंगे, जहां सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाले भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में संकट मोचन मंदिर परिसर में कांवड़ यात्रियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा और सकुशल वापसी की कामना करते हुए बजरंगबली से प्रार्थना की। कार्यक्रम में राम आसरे गुप्ता, आचार्य कुलदीप दुबे, आदित्य, दिव्यांशु लक्ष्यकर, शिवम बिश्नोई, मयंक चौरसिया, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, कुलदीप बाबा, राजेंद्र कुमार, आलोक वर्मा, सुधीर, अनिल कुमार तथा समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित अनेक श्रद्धालु एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- बिहार से न्यूज़ मोटरसाइकिल और कार चलाने वाले इस वीडियो को देख ले... BREKING news1
- संडे बाजार एसोसिएशन ने किया नेताओं का सम्मान रेडी पटरी कारोबारी के अधिकारियों की आवाज उठाई इटावा। संडे बाजार एसोसिएशन इटावा, उत्तर प्रदेश (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया से संबद्ध) द्वारा अपने प्रमुख पदाधिकारियों एवं सामाजिक सहयोगियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरशाद अहमद ने कहा कि देशभर के रेहड़ी-पटरी एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लाखों छोटे व्यापारी विपरीत परिस्थितियों में भी आम जनता को सस्ती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम-2014 को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि सड़क किनारे एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लघु व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके जीविका एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने हाल ही में प्रशासन द्वारा बंद कराए गए संडे बाजार को पुनः शुरू कराने में सभी के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शहबान अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद शारिक, विजेंद्र ठाकुर, महामंत्री मोहम्मद इरशाद उर्फ बबलू, मंत्री जाहिद अंसारी, संगठन मंत्री धर्मेंद्र चौहान (दादा), प्रचार मंत्री ताज मोहम्मद (बाबा इटावा वाले) सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संडे बाजार के दुकानदार उपस्थित रहे।3
- *श्रावण मास के प्रथम सोमवार को थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत देवकली मन्दिर पर श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किये जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*👇1
- भव्य स्वागत के बीच जसवंतनगर पहुंचे मुनि श्री भवसागर जी महाराज बदायूं सांसद आदित्य यादव ने लिया आशीर्वाद जसवंतनगर। परम् पूज्य श्रमण मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का रविवार को जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नगर के मुख्य चौराहे पर उनके स्वागत के लिए भव्य मंच सजाया गया, जहां जैन समाज सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी श्रद्धालु अपने समाज के ध्वज हाथों में लिए मंगल प्रवेश यात्रा में शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव को शामिल होना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं पहुंच सके। उनकी ओर से बदायूं सांसद आदित्य यादव (अंकुर यादव) ने कार्यक्रम में भाग लिया। सांसद ने मुनि श्री के चरण प्रक्षालन कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने संबोधन में सांसद आदित्य यादव ने कहा, "मेरे पिता शिवपाल सिंह यादव किसी कारणवश यहां नहीं आ सके हैं। मैं उनकी ओर से तथा नगर क़ी जनता क़ी तरफ से आप सभी का अभिनंदन करता हूं और हाथ जोड़कर मुनि श्री का स्वागत करता हूं। उनके आशीर्वाद से समाज और प्रदेश में सुख-शांति बनी रहे, यही हमारी कामना है।" इस दौरान मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने मंच से कहा, "कोई कह रहा है अंकुर आए हैं, कोई कह रहा है आदित्य आए हैं। मैं सोच रहा था कि आखिर आदित्य कौन हैं और अंकुर कौन हैं। जब मैंने सांसद जी से पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं ही अंकुर हूं में ही आदित्य हूँ।" इस बात पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। मुनि श्री ने सांसद की सराहना करते हुए कहा कि बदायूं से जसवंतनगर तक आकर उन्होंने जो सम्मान दिया है, वह उनकी विनम्रता और संस्कारों का परिचायक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि कभी किसी के साथ भेदभाव न करें, अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाएं और अच्छे आचरण से समाज को आगे बढ़ाएं। मुनि श्री ने यह भी कहा कि उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अधिक देर तक बैठने की आदत नहीं है। संक्षिप्त संबोधन के बाद वे श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन बाजार, जसवंतनगर स्थित अपने चातुर्मास स्थल नगर भ्रमण करते हुए प्रस्थान कर गए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धार्मिक वातावरण से नगर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनुज यादव उर्फ मोंटी, विधायक प्रतिनिधि सोनू यादव, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव,अलोक दीक्षित जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल इटावा,राजपाल यादव, खन्ना यादव, विनय पांडे, गोपाल गुप्ता, मुन्ना फक्कड़पुरा, हेमू शाक्य,जहीर भाई, बिल्लू सभासद, फारूक सभासद, कमल प्रकाश पाल, अंकित चक, मोनू शर्मा, राम खिलाड़ी यादव आदि लोग मौजूद रहे1
- मौलाना जरजिस अंसारी के पुतले को जूते से पीटने के बाद आग लगाकर फूंका इटावा: श्री कृष्ण के बाद भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना जरजिस अंसारी का पुतला फूंका,हिंदू समाज के लोगों ने मौलाना का पुतले को पहले जूते से मारा फिर आग लगाकर फूंका,मौलाना पर कानूनी और बुलडोजर कार्यवाही की मांग की,कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब चौराहा पर पुतला फूंका।4