logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौलाना जरजिस अंसारी के पुतले को जूते से पीटने के बाद आग लगाकर फूंका इटावा: श्री कृष्ण के बाद भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना जरजिस अंसारी का पुतला फूंका,हिंदू समाज के लोगों ने मौलाना का पुतले को पहले जूते से मारा फिर आग लगाकर फूंका,मौलाना पर कानूनी और बुलडोजर कार्यवाही की मांग की,कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब चौराहा पर पुतला फूंका।

18 hrs ago
user_Rohit Singh Chauhan
Rohit Singh Chauhan
Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
c351cbbe-19d2-4a64-8c2e-a06f653e027e

मौलाना जरजिस अंसारी के पुतले को जूते से पीटने के बाद आग लगाकर फूंका इटावा: श्री कृष्ण के बाद भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना जरजिस अंसारी का पुतला फूंका,हिंदू समाज के लोगों ने मौलाना का पुतले को पहले जूते से मारा फिर आग लगाकर फूंका,मौलाना पर कानूनी और बुलडोजर कार्यवाही की मांग की,कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब चौराहा पर पुतला फूंका।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिहार से न्यूज़ मोटरसाइकिल और कार चलाने वाले इस वीडियो को देख ले... BREKING news
    1
    बिहार से न्यूज़ मोटरसाइकिल और कार चलाने वाले इस वीडियो को देख ले...   BREKING news
    user_RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हज से लौटे जायरीनों, इमामों का सम्मान: जसवंतनगर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा में विधायक प्रतिनिधि रहे हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने एक समारोह का आयोजन किया। इसमें हज यात्रा से लौटे जायरीनों और नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में हज यात्रा से लौटे मोहम्मद बाबुद्दीन, मोहम्मद हाशिम खान और इलियास अली का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर की विभिन्न मस्जिदों में अपनी सेवाएं दे रहे इमामों को भी उनके धार्मिक, सामाजिक और नैतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, जो त्याग, सेवा, अनुशासन और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर हाफिज समीउद्दीन फारूकी, हाफिज हाजी मोहम्मद शाहिद आलम कालवी, हाफिज मोहम्मद आसिफ सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, सभासद कमल किशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने को सभी की साझा जिम्मेदारी बताया। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।
    1
    हज से लौटे जायरीनों, इमामों का सम्मान: जसवंतनगर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश
जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा  में विधायक प्रतिनिधि रहे हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने एक समारोह का आयोजन किया। इसमें हज यात्रा से लौटे जायरीनों और नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में हज यात्रा से लौटे मोहम्मद बाबुद्दीन, मोहम्मद हाशिम खान और इलियास अली का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर की विभिन्न मस्जिदों में अपनी सेवाएं दे रहे इमामों को भी उनके धार्मिक, सामाजिक और नैतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, जो त्याग, सेवा, अनुशासन और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर हाफिज समीउद्दीन फारूकी, हाफिज हाजी मोहम्मद शाहिद आलम कालवी, हाफिज मोहम्मद आसिफ सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, सभासद कमल किशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने को सभी की साझा जिम्मेदारी बताया। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *सांसद प्रिया-पुष्पेंद्र से Gen-Z साध रहे अखिलेश:* पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली; बागी IAS ने बनाई टीम
    1
    *सांसद प्रिया-पुष्पेंद्र से Gen-Z साध रहे अखिलेश:* पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली; बागी IAS ने बनाई टीम
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • श्रावण के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गूंजे मंदिर भिंड। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र,धतूरा,भांग,पुष्प और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजते रहे। शहर के वंनखाडेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर और कुंडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। श्रावण के पहले सोमवार पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
    1
    श्रावण के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गूंजे मंदिर
भिंड। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र,धतूरा,भांग,पुष्प और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजते रहे।
शहर के वंनखाडेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर और कुंडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।
श्रावण के पहले सोमवार पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जसवंतनगर में मुनि भाव सागर जी का वर्षायोग: जैन भक्तों की भीड़ उमड़ी, सांसद आदित्य यादव ने लिया आशीर्वाद जसवंतनगर में परम पूज्य श्रमण मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग (चातुर्मास) के लिए भव्य मंगल प्रवेश रविवार को संपन्न हुआ। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और नगर क्षेत्र में यह आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। मुनि संघ के आगमन पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा की। आचार्य श्री 108 शांति सागर जी महाराज की परंपरा और आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस वर्षायोग के लिए मुनि श्री ने लगभग 30 दिनों में 900 किलोमीटर का पद विहार कर जसवंतनगर की पावन भूमि पर प्रवेश किया। उनके तप, त्याग और संयममय जीवन से प्रेरणा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बस स्टैंड चौराहे के समीप ओवरब्रिज के नीचे आयोजित स्वागत समारोह में सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जैन समाज को वर्षायोग की शुभकामनाएं दीं। यादव ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज को नैतिकता, अहिंसा, संयम और सद्भाव का संदेश देता है, जो सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। इस कार्यक्रम का आयोजन चातुर्मास प्रबंध समिति एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्रबंध समिति के तत्वावधान में किया गया। समिति के चैतन्य जैन समेत पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षायोग के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, स्वाध्याय, शंका समाधान, धर्म चर्चा, अभिषेक, पूजन और आरती जैसे विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जैन धर्म के सिद्धांतों, अहिंसा, अपरिग्रह, संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया जाएगा। समिति ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की है। वर्षायोग अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जसवंतनगर पहुंचने से नगर का धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, चातुर्मास प्रबंध समिति, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्रबंध समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    जसवंतनगर में मुनि भाव सागर जी का वर्षायोग: जैन भक्तों की भीड़ उमड़ी, सांसद आदित्य यादव ने लिया आशीर्वाद
जसवंतनगर में परम पूज्य श्रमण मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग (चातुर्मास) के लिए भव्य मंगल प्रवेश रविवार को संपन्न हुआ। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और नगर क्षेत्र में यह आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। मुनि संघ के आगमन पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा की।
आचार्य श्री 108 शांति सागर जी महाराज की परंपरा और आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस वर्षायोग के लिए मुनि श्री ने लगभग 30 दिनों में 900 किलोमीटर का पद विहार कर जसवंतनगर की पावन भूमि पर प्रवेश किया। उनके तप, त्याग और संयममय जीवन से प्रेरणा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बस स्टैंड चौराहे के समीप ओवरब्रिज के नीचे आयोजित स्वागत समारोह में सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जैन समाज को वर्षायोग की शुभकामनाएं दीं। यादव ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज को नैतिकता, अहिंसा, संयम और सद्भाव का संदेश देता है, जो सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।
इस कार्यक्रम का आयोजन चातुर्मास प्रबंध समिति एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्रबंध समिति के तत्वावधान में किया गया। समिति के चैतन्य जैन समेत पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षायोग के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, स्वाध्याय, शंका समाधान, धर्म चर्चा, अभिषेक, पूजन और आरती जैसे विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जैन धर्म के सिद्धांतों, अहिंसा, अपरिग्रह, संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया जाएगा।
समिति ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की है। वर्षायोग अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जसवंतनगर पहुंचने से नगर का धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, चातुर्मास प्रबंध समिति, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्रबंध समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाबरपुर में बीच सड़क भिड़े दो आवारा सांड, यातायात बाधित, दो वाहन क्षतिग्रस्त अजीतमल/औरैया। बाबरपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास सोमवार को दो आवारा सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांडों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में आए दिन आवारा मवेशी सड़कों पर घूमते रहते हैं और कई बार आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान-माल को खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गौशाला होने के बावजूद बड़ी संख्या में आवारा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। नगरवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आवारा मवेशियों को गौशाला भिजवाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    1
    बाबरपुर में बीच सड़क भिड़े दो आवारा सांड, यातायात बाधित, दो वाहन क्षतिग्रस्त

अजीतमल/औरैया। बाबरपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास सोमवार को दो आवारा सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांडों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में आए दिन आवारा मवेशी सड़कों पर घूमते रहते हैं और कई बार आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान-माल को खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गौशाला होने के बावजूद बड़ी संख्या में आवारा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं।
नगरवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आवारा मवेशियों को गौशाला भिजवाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* भरथना।।।।।।।।। *इटावा पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
भरथना।।।।।।।।।
*इटावा पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,*
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.