श्रावण के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गूंजे मंदिर भिंड। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र,धतूरा,भांग,पुष्प और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजते रहे। शहर के वंनखाडेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर और कुंडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। श्रावण के पहले सोमवार पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

- शराब के नशे में कार चालक ने तीन गाय को कुचला, दो गाय की मौत #इटावा: शराब के नशे में तेज कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी तीन गायों को कुचला,गाय को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर पलटी कार,हादसे में दो गाय की मौत,करणी सेना, आरएसएस और गौ सेवा संगठन ने कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की,थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत विकास भवन के पास की घटना।4
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र1
- हज से लौटे जायरीनों, इमामों का सम्मान: जसवंतनगर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा में विधायक प्रतिनिधि रहे हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने एक समारोह का आयोजन किया। इसमें हज यात्रा से लौटे जायरीनों और नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में हज यात्रा से लौटे मोहम्मद बाबुद्दीन, मोहम्मद हाशिम खान और इलियास अली का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर की विभिन्न मस्जिदों में अपनी सेवाएं दे रहे इमामों को भी उनके धार्मिक, सामाजिक और नैतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, जो त्याग, सेवा, अनुशासन और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर हाफिज समीउद्दीन फारूकी, हाफिज हाजी मोहम्मद शाहिद आलम कालवी, हाफिज मोहम्मद आसिफ सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, सभासद कमल किशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने को सभी की साझा जिम्मेदारी बताया। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।1
- बिहार से न्यूज़ मोटरसाइकिल और कार चलाने वाले इस वीडियो को देख ले... BREKING news1
- शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव,मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप भिंड। देहात थाना क्षेत्र के खैरा लावन गांव में शादी के महज डेढ़ महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खैरा लावन निवासी रश्मि जाटव (19) पत्नी मनीष जाटव शनिवार रात करीब 10 बजे घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां तहसीलदार की मौजूदगी में पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतका के पिता अनिरुद्ध जाटव ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 19 जून 2026 को खैरा लावन में की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार बाइक और नकदी की मांग कर रहा था। उनकी बेटी कई बार फोन कर प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी थी।पिता के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे रश्मि ने अपनी मां सरला देवी को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले बाइक और रुपए नहीं लाने को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। परिजनों का आरोप है कि रश्मि की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मौत के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।1
- गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खितोली गांव में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खितोली गांव में रविवार को लगभग 11 बजे पूर्व सरपंच सब्बीर खान की गोली मारकर हत्या कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सब्बीर खान के मृत शरीर को डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है1