logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ पुलिस कि कार्यवाई, 6 किलो चांदी के साथ अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का पर्दाफाश कर मध्यप्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को कुशलगढ़ में एक व्यापारी के घर का पिछला दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

9 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
9 hrs ago
47d113af-ce5a-4d1d-8329-22622c906f88

कुशलगढ़ पुलिस कि कार्यवाई, 6 किलो चांदी के साथ अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का पर्दाफाश कर मध्यप्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को कुशलगढ़ में एक व्यापारी के घर का पिछला दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Tower House per chhoti sarvan dukan sawariya Store Naam Se subaha Chandra maida nivasi kotda Rahane wale bhai Bhai bahanon ki Suchi Kiya jaega Jawahar
    4
    Tower House per chhoti sarvan dukan sawariya Store Naam Se subaha Chandra maida nivasi kotda Rahane wale bhai Bhai bahanon ki Suchi Kiya jaega Jawahar
    user_Subhash Chandra maida
    Subhash Chandra maida
    छोटी सरवन, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • शिक्षकों ने किया शिक्षा अधिकारियों का अभिनंदन ******************** प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विधालय शिक्षा उपशाखा कुशलगढ़ ( राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ) के शिक्षकों ने मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवपदस्थापित अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बदे सिंह डामोर, मांगीलाल वसुनिया सन्दर्भ व्यक्ति, प्रियंका पारगी , शम्भुलाल मईडा आर ,पी, का नवपदस्थापन होने पर शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अधिवेशन का बेग माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नव पदस्थापित शिक्षा अधिकारियों को संगठन की ओर से उपशाखा अध्यक्ष पृथ्वी सिंह पडवाल, नगर संगठन मंत्री संजय जोशी , क्षेत्रिय संगठन मंत्री एवं वाक्पीठ अध्यक्ष सुभाष चन्द्र नाहटा ने कुशलगढ़ के भोगोलिक स्वरूप एवं विधालय भवनों एवं खेल मैदानों तथा विद्यालयों के मेंन पावर शिक्षकों एवं PEEO के रिक्त पदों की स्थिति से अवगत करवाया तथा शिक्षकों की मूलभुत समस्याओं की जानकारी दी । उपशाखा मंत्री कन्हैयालाल निनामा ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा कुशलगढ़ हर सकारात्मक कार्य का सहयोग करेगा लेकिन अनावश्यक शिक्षकों को परेशान करने एवं तुगलकी फरमान जारी करने की कोशिश की तो हमेशा की तरह छात्र हित तथा शिक्षक हित में पूरजोर विरोध भी करेगा। शिक्षक संघ एवं ब्लॉक कार्यालय कन्धे से कन्धा मिलाकर चलेंगे तो क्षैत्र में अकल्पनीय शेक्षिक उपल्बधियां प्राप्त की जा सकती है । इस अवसर पर दोलसिह डामोर, प्रेम सिंह गणावा ,रमेश चंद्र सुरावत , लोकेन्द्र गांधी, भरत कुमार माधविया, संजय जोशी, सुभाष चन्द्र नाहटा , कन्हैयालाल निनामा, पृथ्वी सिंह पडवाल आदि उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता दिग्पाल सिंह राठौड़ द्वारा दी गई ।।
    2
    शिक्षकों ने किया शिक्षा अधिकारियों का अभिनंदन 
********************
प्राइम न्यूज राजस्थान 
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा 
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विधालय शिक्षा उपशाखा कुशलगढ़ ( राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ) के शिक्षकों ने मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवपदस्थापित अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बदे सिंह डामोर, मांगीलाल वसुनिया सन्दर्भ व्यक्ति, प्रियंका पारगी , शम्भुलाल मईडा आर ,पी, का नवपदस्थापन होने पर शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अधिवेशन का बेग माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर नव पदस्थापित शिक्षा अधिकारियों को संगठन की ओर से उपशाखा अध्यक्ष पृथ्वी सिंह पडवाल, नगर संगठन मंत्री संजय जोशी , क्षेत्रिय संगठन मंत्री एवं वाक्पीठ अध्यक्ष सुभाष चन्द्र नाहटा ने कुशलगढ़ के भोगोलिक स्वरूप एवं विधालय भवनों एवं खेल मैदानों तथा विद्यालयों के मेंन पावर शिक्षकों एवं PEEO के रिक्त पदों की स्थिति से अवगत करवाया तथा शिक्षकों की मूलभुत समस्याओं की जानकारी दी ।
उपशाखा मंत्री कन्हैयालाल निनामा ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा कुशलगढ़ हर सकारात्मक कार्य का सहयोग करेगा लेकिन अनावश्यक शिक्षकों को परेशान करने एवं तुगलकी फरमान जारी करने की कोशिश की तो हमेशा की तरह छात्र हित तथा शिक्षक हित में पूरजोर विरोध भी करेगा। शिक्षक संघ एवं ब्लॉक कार्यालय कन्धे से कन्धा मिलाकर चलेंगे तो क्षैत्र में अकल्पनीय शेक्षिक उपल्बधियां प्राप्त की जा सकती है ।
इस अवसर पर दोलसिह डामोर, प्रेम सिंह गणावा ,रमेश चंद्र सुरावत , लोकेन्द्र गांधी, भरत कुमार माधविया, संजय जोशी, सुभाष चन्द्र नाहटा , कन्हैयालाल निनामा, पृथ्वी सिंह पडवाल आदि उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता दिग्पाल सिंह राठौड़ द्वारा दी गई ।।
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • खरपतवार नियंत्रण की बदलती सोच: दलोट के किसान ने दो वर्षों से नहीं किया खरपतवारनाशी का उपयोग प्रतापगढ़ जिले के दलोट क्षेत्र में एक किसान ने सोयाबीन की खेती में खरपतवार नियंत्रण का अलग तरीका अपनाया है। किसान पिछले दो वर्षों से रासायनिक खरपतवारनाशी (वीडिसाइड) का उपयोग नहीं कर रहा है। इसके स्थान पर खेत में समय पर कुलपा चलाकर और निंदाई-गुड़ाई के माध्यम से खरपतवार पर नियंत्रण किया जा रहा है। किसान का कहना है कि कई बार खरपतवारनाशी के अनुचित उपयोग या प्रतिकूल परिस्थितियों में फसल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके बाद पौधों की रिकवरी के लिए अतिरिक्त पोषक तत्वों या टॉनिक का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए उन्होंने यांत्रिक और पारंपरिक खरपतवार प्रबंधन को प्राथमिकता दी है। समय-समय पर हुई वर्षा और नियमित खेत प्रबंधन के कारण सोयाबीन की फसल स्वस्थ एवं संतुलित बढ़वार पर है। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि खेत की परिस्थितियों के अनुसार रासायनिक एवं यांत्रिक दोनों विधियों का संतुलित उपयोग ही टिकाऊ खेती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    खरपतवार नियंत्रण की बदलती सोच: दलोट के किसान ने दो वर्षों से नहीं किया खरपतवारनाशी का उपयोग
प्रतापगढ़ जिले के दलोट क्षेत्र में एक किसान ने सोयाबीन की खेती में खरपतवार नियंत्रण का अलग तरीका अपनाया है। किसान पिछले दो वर्षों से रासायनिक खरपतवारनाशी (वीडिसाइड) का उपयोग नहीं कर रहा है। इसके स्थान पर खेत में समय पर कुलपा चलाकर और निंदाई-गुड़ाई के माध्यम से खरपतवार पर नियंत्रण किया जा रहा है।
किसान का कहना है कि कई बार खरपतवारनाशी के अनुचित उपयोग या प्रतिकूल परिस्थितियों में फसल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके बाद पौधों की रिकवरी के लिए अतिरिक्त पोषक तत्वों या टॉनिक का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए उन्होंने यांत्रिक और पारंपरिक खरपतवार प्रबंधन को प्राथमिकता दी है।
समय-समय पर हुई वर्षा और नियमित खेत प्रबंधन के कारण सोयाबीन की फसल स्वस्थ एवं संतुलित बढ़वार पर है। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि खेत की परिस्थितियों के अनुसार रासायनिक एवं यांत्रिक दोनों विधियों का संतुलित उपयोग ही टिकाऊ खेती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    user_Rules
    Rules
    Farmer दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा किया जब्त, एक तस्कर को गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार हर खबर वागड़ कुंआ। डूंगरपुर जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार  के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना कुंआ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान 646 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह के निकटतम सुपरविजन तथा वृताधिकारी वृत सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के निर्देशन में कुआं  थानाधिकारी रघुवीर  सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने  बोडमली  –खार रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध कमलेश पिता मोहनलाल डामोर निवासी खार, थाना कुंआ, जिला डूंगरपुर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 646 ग्राम सूखा अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। कार्यवाही करने वाली टीम मे कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश , कांस्टेबल ,प्रभूलाल , कांस्टेबल लोकेश कुमार , कांस्टेबल  दिपेश रहे शामिल।
    1
    ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा किया जब्त, एक तस्कर को गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
हर खबर वागड़  कुंआ। डूंगरपुर
जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार  के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना कुंआ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान 646 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह के निकटतम सुपरविजन तथा वृताधिकारी वृत सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के निर्देशन में कुआं  थानाधिकारी रघुवीर  सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने  बोडमली  –खार रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध कमलेश पिता मोहनलाल डामोर  निवासी खार, थाना कुंआ, जिला डूंगरपुर को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 646 ग्राम सूखा अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।
कार्यवाही करने वाली टीम मे
कुआं थानाधिकारी
रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश , कांस्टेबल ,प्रभूलाल , कांस्टेबल लोकेश कुमार , कांस्टेबल  दिपेश रहे शामिल।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • आसपुर एसडीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठक 14 अगस्त को घर घर तिरंगा मनाने का लिया संकल्प स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठकः सभी विभागों को योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश आसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सरकार के घर घर तिरंगा कार्यक्रम को 14अगस्त को जोर शोर से मनाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण हों। उन्होंने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियों के प्रदर्शन की भी बात कही। वही सभी विभागों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वही समारोह के दिन आगे की दीर्घा में प्रशासनिक अधिकारी,विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष और पीछे की दीर्घा में जनप्रतिनिधियों को बिठाने की बात कही ।बच्चों के पेयजल ,अल्पाहार सहित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ,विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ,एईएन विजय शर्मा, बीसीएमओ नागेंद्र सिंह मोजुद थे
    1
    आसपुर एसडीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठक 
14 अगस्त को घर घर तिरंगा मनाने का लिया संकल्प 
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठकः सभी विभागों को योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश 
आसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सरकार के घर घर तिरंगा कार्यक्रम को 14अगस्त को जोर शोर से मनाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण हों। उन्होंने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियों के प्रदर्शन की भी बात कही। वही सभी विभागों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वही समारोह के दिन आगे की दीर्घा में प्रशासनिक अधिकारी,विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष और पीछे की दीर्घा में जनप्रतिनिधियों को बिठाने की बात कही ।बच्चों के पेयजल ,अल्पाहार सहित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ,विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ,एईएन विजय शर्मा, बीसीएमओ नागेंद्र सिंह मोजुद थे
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सज्जनगढ़ में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो देशी टोपीदार बंदूकें जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार सज्जनगढ़, 6 अगस्त। बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव पण्डवाल उंकार में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो अवैध देशी टोपीदार बंदूकें बरामद की हैं। पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज कर जोरसिंह पिता समसु को गिरफ्तार किया है, जबकि चेतन पिता जोरसिंह गरासिया फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह एवं वृत्ताधिकारी महिपालसिंह के निर्देशन तथा थाना प्रभारी धनपतसिंह के नेतृत्व में की गई। बरामद हथियार जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
    1
    सज्जनगढ़ में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो देशी टोपीदार बंदूकें जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
सज्जनगढ़, 6 अगस्त। बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव पण्डवाल उंकार में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो अवैध देशी टोपीदार बंदूकें बरामद की हैं। पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज कर जोरसिंह पिता समसु को गिरफ्तार किया है, जबकि चेतन पिता जोरसिंह गरासिया फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह एवं वृत्ताधिकारी महिपालसिंह के निर्देशन तथा थाना प्रभारी धनपतसिंह के नेतृत्व में की गई। बरामद हथियार जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.