आसपुर एसडीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठक 14 अगस्त को घर घर तिरंगा मनाने का लिया संकल्प स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठकः सभी विभागों को योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश आसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सरकार के घर घर तिरंगा कार्यक्रम को 14अगस्त को जोर शोर से मनाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण हों। उन्होंने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियों के प्रदर्शन की भी बात कही। वही सभी विभागों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वही समारोह के दिन आगे की दीर्घा में प्रशासनिक अधिकारी,विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष और पीछे की दीर्घा में जनप्रतिनिधियों को बिठाने की बात कही ।बच्चों के पेयजल ,अल्पाहार सहित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ,विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ,एईएन विजय शर्मा, बीसीएमओ नागेंद्र सिंह मोजुद थे
आसपुर एसडीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठक 14 अगस्त को घर घर तिरंगा मनाने का लिया संकल्प स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठकः सभी विभागों को योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश आसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सरकार के घर घर तिरंगा कार्यक्रम को 14अगस्त को जोर शोर से मनाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण हों। उन्होंने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियों के प्रदर्शन की भी बात कही। वही सभी विभागों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वही समारोह के दिन आगे की दीर्घा में प्रशासनिक अधिकारी,विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष और पीछे की दीर्घा में जनप्रतिनिधियों को बिठाने की बात कही ।बच्चों के पेयजल ,अल्पाहार सहित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ,विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ,एईएन विजय शर्मा, बीसीएमओ नागेंद्र सिंह मोजुद थे
- शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी आयोजित शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है_मीणा रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठीआयोजित जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक सत्रारम्भ( प्रारंभिक शिक्षा) दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी राऊप्रावि रायना के तत्वाधान में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर के हॉल में शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार ने की । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीणा,विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी हेमंत पंड्या ,पीइईओ प्रवीण कुमार भोई,अनिल गुप्ता ,रामजी पाटीदार, सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह चौहान ,कल्याण सिंह चौहान,लाल सिंह चौहान,शंभूसिंह चौहान थे। कार्यक्रम के पूर्व मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रवज्जलन किया गया।बाद बालकों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात विद्यालय परिवार एवं वाकपीठ कमेटी द्वारा अतिथियों का पगड़ी , ऊपरना पहनाकर कर स्वागत किया गया।स्वागत उद्बोधन संयोजक एवं प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र व्यास एवं वाक पीठ अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने दिया। अतिथियों ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। एक डॉक्टर बीमार को ठीक करता है, लेकिन एक शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है।आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और जंक फूड में फंस गए हैं। मोटापा, डिप्रेशन, अनुशासनहीनता बढ़ रही है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा प्रतिभाशाली हो और संसाधन के अभाव में पीछे न रहे। ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाए। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डूंगरपुर रमेश रोत ,शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष मगन लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत,सचिव सुरेन्द्र भट्ट ,लाल सिंह अहाडा,सुदर्शन सिंह चौहान सहित जिले के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे । संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा ने किया ।आभार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत ने माना। भामाशाह का किया अभिनंदन _ जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ में एक दिन का भोजन देने वाले भामाशाह कल्याण सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया । इन्होंने दी वार्ताएं_कल्याण सिंह पंवार ने मौसमी बीमारियों और इसकी रोकथाम,प्रदीप पंड्या ने नवीन तकनीक एवं उसका खेल में प्रभावी प्रयोग,अरविंद जोशी ने साल भर योग व्यायाम एवं खेल क्रियाएं,सुरेश भट्ट ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की भूमिका सहित कई खेलो पर अपनी वार्ताएं देकर शारीरिक शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला ।1
- toda seriya News..............,.......................1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।2
- डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया गया है। बॉडी - एसीबी के एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विकासनगर पटवार हल्का (पंचायत समिति झांतरी) के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 में उसकी 1/6 हिस्सेदारी की भूमि दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए उसने करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को संबंधित पत्रावली सौंपी थी। परिवादी का आरोप है कि पत्रावली लंबित रहने के दौरान पटवारी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद कार्य नहीं किया। शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को जब वह दोबारा पटवारी से मिला तो उसे बताया गया कि पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेज दी गई है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर एसीबी चौकी डूंगरपुर में केस दर्ज किया गया है। एसीबी एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो जाने से वह करीब डेढ़ से दो माह तक व्यस्त रहा। इस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। बाइट - राजेंद्र जैन एएसपी एसीबी डूंगरपुर2
- चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, जिला व नगर अल्पसंख्यक कार्यकारिणी का स्वागत कुशलगढ़। विधायक निवास पर आगामी पंचायत चुनाव एवं कुशलगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कुशलगढ़ एवं विधायक रमीला खड़िया द्वारा जिला एवं नगर अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुश्ताक मामू, महासचिव वाहिद मकरानी, फैज़ल खान पठान, आसिफ खान, बलवान मकरानी, जिला सचिव अंसार अहमद पठान, जावेद खान पठान, सूफियान मोहम्मद, संयुक्त सचिव अनीस पठान, शाहरुख मोहम्मद, फरीद मकरानी, ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस कुशलगढ़ जुनेद मकरानी एवं अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मुश्ताक अहमद आदि का स्वागत किया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन को सक्रिय एवं मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह जानकारी जावेद खान पठान ने दी।2
- पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी खाकी धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया भयमुक्त माहौल का भरोसा अफवाहों से दूर रहें, नाबालिगों को वाहन न दें और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को दें सूचना सीमलवाड़ा। आगामी पंचायतीराज चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सीमलवाड़ा क्षेत्र के धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवं सिंह के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। धंबोला थाना क्षेत्र में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, कुंआ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रघुवीर सिंह तथा चौरासी थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करें और न ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नाबालिगों को वाहन देने से बचें पुलिस ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। यातायात नियमों की पालना करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश भी दिया गया। चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस की पैनी नजर आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने, आपसी सौहार्द प्रभावित करने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को डराना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना रहा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि चुनाव हो या त्योहार—कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और आमजन भयमुक्त वातावरण में अपने त्योहार मना सकेंगे।4