logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

toda seriya News..............,.......................

2 hrs ago
user_Suraj. sadana. toda
Suraj. sadana. toda
Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

toda seriya News..............,.......................

More news from राजस्थान and nearby areas
  • toda seriya News..............,.......................
    1
    toda seriya News..............,.......................
    user_Suraj. sadana. toda
    Suraj. sadana. toda
    Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी आयोजित शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है_मीणा रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठीआयोजित जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक सत्रारम्भ( प्रारंभिक शिक्षा) दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी राऊप्रावि रायना के तत्वाधान में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर के हॉल में शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार ने की । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीणा,विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी हेमंत पंड्या ,पीइईओ प्रवीण कुमार भोई,अनिल गुप्ता ,रामजी पाटीदार, सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह चौहान ,कल्याण सिंह चौहान,लाल सिंह चौहान,शंभूसिंह चौहान थे। कार्यक्रम के पूर्व मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रवज्जलन किया गया।बाद बालकों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात विद्यालय परिवार एवं वाकपीठ कमेटी द्वारा अतिथियों का पगड़ी , ऊपरना पहनाकर कर स्वागत किया गया।स्वागत उद्बोधन संयोजक एवं प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र व्यास एवं वाक पीठ अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने दिया। अतिथियों ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। एक डॉक्टर बीमार को ठीक करता है, लेकिन एक शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है।आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और जंक फूड में फंस गए हैं। मोटापा, डिप्रेशन, अनुशासनहीनता बढ़ रही है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा प्रतिभाशाली हो और संसाधन के अभाव में पीछे न रहे। ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाए। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डूंगरपुर रमेश रोत ,शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष मगन लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत,सचिव सुरेन्द्र भट्ट ,लाल सिंह अहाडा,सुदर्शन सिंह चौहान सहित जिले के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे । संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा ने किया ।आभार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत ने माना। भामाशाह का किया अभिनंदन _ जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ में एक दिन का भोजन देने वाले भामाशाह कल्याण सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया । इन्होंने दी वार्ताएं_कल्याण सिंह पंवार ने मौसमी बीमारियों और इसकी रोकथाम,प्रदीप पंड्या ने नवीन तकनीक एवं उसका खेल में प्रभावी प्रयोग,अरविंद जोशी ने साल भर योग व्यायाम एवं खेल क्रियाएं,सुरेश भट्ट ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की भूमिका सहित कई खेलो पर अपनी वार्ताएं देकर शारीरिक शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
    1
    शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी आयोजित 
शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है_मीणा 
रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठीआयोजित 
जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक सत्रारम्भ( प्रारंभिक शिक्षा) दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी राऊप्रावि रायना के तत्वाधान में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर के हॉल में शुक्रवार को आयोजित  की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार ने की । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीणा,विशिष्ट अतिथि  जिला शिक्षाधिकारी हेमंत पंड्या ,पीइईओ प्रवीण कुमार भोई,अनिल गुप्ता ,रामजी पाटीदार, सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह चौहान ,कल्याण सिंह चौहान,लाल सिंह चौहान,शंभूसिंह चौहान  थे।
कार्यक्रम के पूर्व मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रवज्जलन किया गया।बाद बालकों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात विद्यालय परिवार एवं वाकपीठ कमेटी द्वारा अतिथियों का पगड़ी , ऊपरना पहनाकर कर स्वागत किया गया।स्वागत उद्बोधन संयोजक एवं प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र व्यास एवं वाक पीठ अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने दिया। अतिथियों ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। एक डॉक्टर बीमार को ठीक करता है, लेकिन एक शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है।आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और जंक फूड में फंस गए हैं। मोटापा, डिप्रेशन, अनुशासनहीनता बढ़ रही है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा प्रतिभाशाली हो और संसाधन के अभाव में पीछे न रहे। ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाए। इस अवसर पर 
खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डूंगरपुर रमेश रोत ,शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष मगन लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष  राहुल भमावत,सचिव सुरेन्द्र भट्ट ,लाल सिंह अहाडा,सुदर्शन सिंह चौहान सहित जिले के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे ।
संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा ने किया ।आभार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत ने माना।
भामाशाह का किया अभिनंदन _ जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ में एक दिन का भोजन देने वाले भामाशाह कल्याण सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया ।
इन्होंने दी वार्ताएं_कल्याण सिंह पंवार ने मौसमी बीमारियों और इसकी रोकथाम,प्रदीप पंड्या ने नवीन तकनीक एवं उसका खेल में प्रभावी प्रयोग,अरविंद जोशी ने साल भर योग व्यायाम एवं खेल क्रियाएं,सुरेश भट्ट ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की भूमिका सहित कई खेलो पर अपनी वार्ताएं देकर शारीरिक शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
   9829264909

विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च ।
डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा  एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया गया है। बॉडी - एसीबी के एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विकासनगर पटवार हल्का (पंचायत समिति झांतरी) के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 में उसकी 1/6 हिस्सेदारी की भूमि दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए उसने करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को संबंधित पत्रावली सौंपी थी। परिवादी का आरोप है कि पत्रावली लंबित रहने के दौरान पटवारी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद कार्य नहीं किया। शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को जब वह दोबारा पटवारी से मिला तो उसे बताया गया कि पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेज दी गई है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर एसीबी चौकी डूंगरपुर में केस दर्ज किया गया है। एसीबी एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो जाने से वह करीब डेढ़ से दो माह तक व्यस्त रहा। इस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। बाइट - राजेंद्र जैन एएसपी एसीबी डूंगरपुर
    2
    डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच

एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया गया है।
बॉडी - एसीबी के एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विकासनगर पटवार हल्का (पंचायत समिति झांतरी) के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 में उसकी 1/6 हिस्सेदारी की भूमि दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए उसने करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को संबंधित पत्रावली सौंपी थी।
परिवादी का आरोप है कि पत्रावली लंबित रहने के दौरान पटवारी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद कार्य नहीं किया। शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को जब वह दोबारा पटवारी से मिला तो उसे बताया गया कि पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेज दी गई है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर एसीबी चौकी डूंगरपुर में केस दर्ज किया गया है। एसीबी एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो जाने से वह करीब डेढ़ से दो माह तक व्यस्त रहा। इस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
बाइट - राजेंद्र जैन एएसपी एसीबी डूंगरपुर
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • घासा के मांगथला में माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी शुरू, खेलकूद प्रतियोगिता पर हुई वार्ताएं उदयपुर जिले के घासा पंस क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सभी आठ ब्लॉको के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारम्भ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव ने की। वैष्णव ने बताया कि इस संगोष्ठी में उदयपुर जिले मावली,वल्लभनगर, खेमली,भींडर,बड़गांव,गिर्वा, कुराबड़ व उदयपुर शहर ब्लॉकों के राजकीय व निजी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया।
    1
    घासा के मांगथला में माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी शुरू, खेलकूद प्रतियोगिता पर हुई वार्ताएं
उदयपुर जिले के घासा पंस क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सभी आठ ब्लॉको के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारम्भ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव ने की। वैष्णव ने बताया कि इस संगोष्ठी में उदयपुर जिले मावली,वल्लभनगर,
खेमली,भींडर,बड़गांव,गिर्वा,  कुराबड़ व उदयपुर शहर ब्लॉकों के राजकीय व निजी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश विश्व आदिवासी दिवस, त्योहार, एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए धंबोला, चौरासी एवं कुआं थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक मदनलाल विश्नोई ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस, त्योहार एवं आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, चौरासी थानाधिकारी रतनलाल एवं कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने आमजन से अपील की कि विश्व आदिवासी दिवस त्योहारो को उत्साह और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। तेज गति से वाहन चलाने और स्टंटबाजी से बचें। पुलिस ने चेताया कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वयं के साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। त्योहारों के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    1
    त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश
विश्व आदिवासी दिवस, त्योहार, एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए धंबोला, चौरासी एवं कुआं थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।
सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक मदनलाल विश्नोई ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस,  त्योहार एवं आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, चौरासी थानाधिकारी रतनलाल एवं कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने आमजन से अपील की कि विश्व आदिवासी दिवस त्योहारो को उत्साह और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। तेज गति से वाहन चलाने और स्टंटबाजी से बचें। पुलिस ने चेताया कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वयं के साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। त्योहारों के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    33 min ago
  • पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी खाकी धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया भयमुक्त माहौल का भरोसा अफवाहों से दूर रहें, नाबालिगों को वाहन न दें और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को दें सूचना सीमलवाड़ा। आगामी पंचायतीराज चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सीमलवाड़ा क्षेत्र के धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवं सिंह के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। धंबोला थाना क्षेत्र में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, कुंआ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रघुवीर सिंह तथा चौरासी थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करें और न ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नाबालिगों को वाहन देने से बचें पुलिस ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। यातायात नियमों की पालना करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश भी दिया गया। चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस की पैनी नजर आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने, आपसी सौहार्द प्रभावित करने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को डराना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना रहा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि चुनाव हो या त्योहार—कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और आमजन भयमुक्त वातावरण में अपने त्योहार मना सकेंगे।
    4
    पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी खाकी
धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया भयमुक्त माहौल का भरोसा
अफवाहों से दूर रहें, नाबालिगों को वाहन न दें और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को दें 
सूचना
सीमलवाड़ा। आगामी पंचायतीराज चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सीमलवाड़ा क्षेत्र के धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया।
डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवं सिंह के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया।
धंबोला थाना क्षेत्र में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, कुंआ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रघुवीर सिंह तथा चौरासी थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करें और न ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
नाबालिगों को वाहन देने से बचें
पुलिस ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। यातायात नियमों की पालना करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश भी दिया गया।
चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस की पैनी नजर
आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने, आपसी सौहार्द प्रभावित करने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को डराना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना रहा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि चुनाव हो या त्योहार—कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और आमजन भयमुक्त वातावरण में अपने त्योहार मना सकेंगे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.