त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश विश्व आदिवासी दिवस, त्योहार, एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए धंबोला, चौरासी एवं कुआं थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक मदनलाल विश्नोई ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस, त्योहार एवं आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, चौरासी थानाधिकारी रतनलाल एवं कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने आमजन से अपील की कि विश्व आदिवासी दिवस त्योहारो को उत्साह और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। तेज गति से वाहन चलाने और स्टंटबाजी से बचें। पुलिस ने चेताया कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वयं के साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। त्योहारों के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश विश्व आदिवासी दिवस, त्योहार, एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए धंबोला, चौरासी एवं कुआं थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक मदनलाल विश्नोई ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस, त्योहार एवं आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, चौरासी थानाधिकारी रतनलाल एवं कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने आमजन से अपील की कि विश्व आदिवासी दिवस त्योहारो को उत्साह और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। तेज गति से वाहन चलाने और स्टंटबाजी से बचें। पुलिस ने चेताया कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वयं के साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। त्योहारों के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
- चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्र थाना गांव में फ्लैग मार्च किया। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्र थाना गांव में फ्लैग मार्च किया। डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के थाना गांव में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।2
- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका डूंगरपुर। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को डूंगरपुर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानगढ़ धाम आए थे और इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उस वादे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की आस्था, गौरव और बलिदान का प्रतीक है, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी वीरों ने शहादत दी थी। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देना आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ अन्याय है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।1
- जर्जर स्कूल में पढ़ाई से डरे ग्रामीण, नए भवन की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कुशलगढ़। ग्राम पंचायत सारण के पातेला फला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त कर नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की स्थिति में पहुंच चुका है। विद्यालय में 75 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और भवन की खराब हालत के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें विद्यालय भेजना कम कर दिया है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय के समीप झोपड़ी बनाकर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कर शीघ्र नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।1
- छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके। 2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो। परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके। 3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों। विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। 5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों। एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए। ये रहे मौजूद प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।4
- बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोशाक वितरण सम्पन्न मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में शुक्रवार को छात्राओं को पोशाक वितरण कार्यक्रम ओर प्रबंध समिति की बैठक पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष जगदीश पंड्या की अध्यक्षता गोरधन पाटीदार अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य आतिथ्य चंद्रकांत पाटीदार महामंत्री पेंशनर समाज देवीलाल पटेल अध्यक्ष पीटीए बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रवीण पाटीदार प्रिंसिपल गड़ा पट्टा पीठ एवं प्रकाश पंड्या अध्यक्ष प्रबंध समिति के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधि एवँ आगामी कार्य योजना की जानकारी देते हुए स्वागत किया । कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका मंजुला पाटीदार पाड़लिया द्वारा कक्षा एक से पांच की बालिकाओं के लिए दिए पोशाक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया मुख्य अतिथि गोरधन पाटीदार ने बालिकाओं को पढ़ाई करने ओर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का संदेश दिया वही चंद्रकांत पाटीदार ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए मोबाइल से अच्छी बात ग्रहण का उपदेश दिया। उन्होंने अपने शिक्षा के समय के कई उदाहरण से ज्ञान दिया प्रकाश पंड्या जगदीश पंड्या देवीलाल पटेल और प्रवीण पाटीदार ने भी बच्चियों को अच्छे संस्कार लेने भ्रामक खबरों से दूर रहने नियमित पढ़ाई करने की बात कही वही अध्यापिका मंजुला पाटीदार द्वारा बच्चियों के लिए पोशाक देने पर उनका अभिनंदन किया ओर उनके दान की प्रवृत्ति की सराहना की ओर बताया कि विद्यार्थी को दिया दान सबसे बड़ा दान हे । विद्यालय प्रिंसिपल ने बताया कि गत साल भी मंजुला पाटीदार ने सर्दियों में स्वेटर भी वितरित किए थे वहीं विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं द्वारा अपने जन्म दिन या परिवार में नए बच्चे के जन्म पर बालिकाओं को मिठाई ओर कृष्ण भोज का आयोजन किया जाता हे इस अवसर पर विद्यालय की बेला कोठारी वंदना पंचाल प्रियंका त्रिवेदी मंजुला पाटीदार ,गंगा, प्राची वर्षा सहित सभी अध्यापिका सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।2
- सलूंबर न्यूज़......................... ............1