logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके। 2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो। परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके। 3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों। विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। 5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों। एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए। ये रहे मौजूद प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
8 hrs ago
f18b22c4-67a3-4331-a447-2d067cc7a4f9

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं

को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का

अवसर मिल सके। 2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो। परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके। 3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों। विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। 5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों। एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी

भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए। ये रहे मौजूद प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला
पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया।
इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके। 2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो। परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके। 3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों। विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। 5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों। एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए। ये रहे मौजूद प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
    4
    छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई।
कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं।
एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें
1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं।
एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके।
2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो।
परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके।
3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों।
विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए।
प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई।
5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों।
एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।
ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
   9829264909

विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च ।
डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा  एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया गया है। बॉडी - एसीबी के एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विकासनगर पटवार हल्का (पंचायत समिति झांतरी) के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 में उसकी 1/6 हिस्सेदारी की भूमि दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए उसने करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को संबंधित पत्रावली सौंपी थी। परिवादी का आरोप है कि पत्रावली लंबित रहने के दौरान पटवारी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद कार्य नहीं किया। शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को जब वह दोबारा पटवारी से मिला तो उसे बताया गया कि पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेज दी गई है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर एसीबी चौकी डूंगरपुर में केस दर्ज किया गया है। एसीबी एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो जाने से वह करीब डेढ़ से दो माह तक व्यस्त रहा। इस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। बाइट - राजेंद्र जैन एएसपी एसीबी डूंगरपुर
    2
    डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच

एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया गया है।
बॉडी - एसीबी के एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विकासनगर पटवार हल्का (पंचायत समिति झांतरी) के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 में उसकी 1/6 हिस्सेदारी की भूमि दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए उसने करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को संबंधित पत्रावली सौंपी थी।
परिवादी का आरोप है कि पत्रावली लंबित रहने के दौरान पटवारी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद कार्य नहीं किया। शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को जब वह दोबारा पटवारी से मिला तो उसे बताया गया कि पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेज दी गई है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर एसीबी चौकी डूंगरपुर में केस दर्ज किया गया है। एसीबी एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो जाने से वह करीब डेढ़ से दो माह तक व्यस्त रहा। इस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
बाइट - राजेंद्र जैन एएसपी एसीबी डूंगरपुर
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ भागडे ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम मे की सहभागिता । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता महामहिम राज्यपाल ने योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान "नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे डूंगरपुर, 06 अगस्त। युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार सायं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवल खास में आयोजित नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मां की उड़ान संस्थान, राजीविका की महिलाओं ग्राम पंचायत प्रशासक पाल गामड़ी, छात्र युवाओं एवं आमजन ने नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में एवं नशा मुक्त समाज निर्माण करने संबंधित संवाद किया गया। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित आमजन से संवाद करते हुए किसानों एवं काश्तकारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके अंतर्गत दिए जाने वाले अनुदानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन पात्र काश्तकारों को योजनाओं का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हो रहा है, वे अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आमजन से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से नशा नहीं करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहे तथा अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करे। परिवार के मुखिया के नशा करने से पूरे परिवार को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बनाता है। इसलिए सभी के संयुक्त प्रयासों से नशे की प्रवृत्ति को समाप्त कर स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। उन्होंने बप्पा रावल, महाराणा प्रताप एवं राणा सांगा का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनुशासन, संयम एवं दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज की रक्षा की। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को भी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। जब तक प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक गरीबी का स्थायी समाधान संभव नहीं है। शिक्षित समाज ही समृद्ध, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों छात्रों एवं आमजन को नशे से मुक्त रहते हुए नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वैभव पाठक ने किया। इस अवसर पर उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलक्टर देशलदान, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, विधानसभा डूंगरपुर प्रत्याशी बंशी लाल कटारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्काउट गाइड विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ भागडे ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम मे की सहभागिता ।
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता
महामहिम राज्यपाल ने योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
"नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे
डूंगरपुर, 06 अगस्त। युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार सायं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवल खास में आयोजित नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में मां की उड़ान संस्थान, राजीविका की महिलाओं ग्राम पंचायत प्रशासक पाल गामड़ी, छात्र युवाओं एवं आमजन ने नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में एवं नशा मुक्त समाज निर्माण करने संबंधित संवाद किया गया।
कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित आमजन से संवाद करते हुए किसानों एवं काश्तकारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके अंतर्गत दिए जाने वाले अनुदानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन पात्र काश्तकारों को योजनाओं का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हो रहा है, वे अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आमजन से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों से नशा नहीं करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहे तथा अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करे। परिवार के मुखिया के नशा करने से पूरे परिवार को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बनाता है। इसलिए सभी के संयुक्त प्रयासों से नशे की प्रवृत्ति को समाप्त कर स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। उन्होंने बप्पा रावल, महाराणा प्रताप एवं राणा सांगा का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनुशासन, संयम एवं दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज की रक्षा की। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को भी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। जब तक प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक गरीबी का स्थायी समाधान संभव नहीं है। शिक्षित समाज ही समृद्ध, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला।
कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों छात्रों एवं आमजन को नशे से मुक्त रहते हुए नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वैभव पाठक ने किया।
इस अवसर पर उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलक्टर देशलदान, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, विधानसभा डूंगरपुर प्रत्याशी बंशी लाल कटारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्काउट गाइड विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी आयोजित शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है_मीणा रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठीआयोजित जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक सत्रारम्भ( प्रारंभिक शिक्षा) दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी राऊप्रावि रायना के तत्वाधान में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर के हॉल में शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार ने की । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीणा,विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी हेमंत पंड्या ,पीइईओ प्रवीण कुमार भोई,अनिल गुप्ता ,रामजी पाटीदार, सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह चौहान ,कल्याण सिंह चौहान,लाल सिंह चौहान,शंभूसिंह चौहान थे। कार्यक्रम के पूर्व मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रवज्जलन किया गया।बाद बालकों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात विद्यालय परिवार एवं वाकपीठ कमेटी द्वारा अतिथियों का पगड़ी , ऊपरना पहनाकर कर स्वागत किया गया।स्वागत उद्बोधन संयोजक एवं प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र व्यास एवं वाक पीठ अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने दिया। अतिथियों ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। एक डॉक्टर बीमार को ठीक करता है, लेकिन एक शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है।आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और जंक फूड में फंस गए हैं। मोटापा, डिप्रेशन, अनुशासनहीनता बढ़ रही है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा प्रतिभाशाली हो और संसाधन के अभाव में पीछे न रहे। ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाए। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डूंगरपुर रमेश रोत ,शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष मगन लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत,सचिव सुरेन्द्र भट्ट ,लाल सिंह अहाडा,सुदर्शन सिंह चौहान सहित जिले के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे । संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा ने किया ।आभार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत ने माना। भामाशाह का किया अभिनंदन _ जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ में एक दिन का भोजन देने वाले भामाशाह कल्याण सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया । इन्होंने दी वार्ताएं_कल्याण सिंह पंवार ने मौसमी बीमारियों और इसकी रोकथाम,प्रदीप पंड्या ने नवीन तकनीक एवं उसका खेल में प्रभावी प्रयोग,अरविंद जोशी ने साल भर योग व्यायाम एवं खेल क्रियाएं,सुरेश भट्ट ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की भूमिका सहित कई खेलो पर अपनी वार्ताएं देकर शारीरिक शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
    1
    शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी आयोजित 
शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है_मीणा 
रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठीआयोजित 
जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक सत्रारम्भ( प्रारंभिक शिक्षा) दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी राऊप्रावि रायना के तत्वाधान में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर के हॉल में शुक्रवार को आयोजित  की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार ने की । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीणा,विशिष्ट अतिथि  जिला शिक्षाधिकारी हेमंत पंड्या ,पीइईओ प्रवीण कुमार भोई,अनिल गुप्ता ,रामजी पाटीदार, सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह चौहान ,कल्याण सिंह चौहान,लाल सिंह चौहान,शंभूसिंह चौहान  थे।
कार्यक्रम के पूर्व मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रवज्जलन किया गया।बाद बालकों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात विद्यालय परिवार एवं वाकपीठ कमेटी द्वारा अतिथियों का पगड़ी , ऊपरना पहनाकर कर स्वागत किया गया।स्वागत उद्बोधन संयोजक एवं प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र व्यास एवं वाक पीठ अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने दिया। अतिथियों ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। एक डॉक्टर बीमार को ठीक करता है, लेकिन एक शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है।आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और जंक फूड में फंस गए हैं। मोटापा, डिप्रेशन, अनुशासनहीनता बढ़ रही है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा प्रतिभाशाली हो और संसाधन के अभाव में पीछे न रहे। ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाए। इस अवसर पर 
खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डूंगरपुर रमेश रोत ,शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष मगन लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष  राहुल भमावत,सचिव सुरेन्द्र भट्ट ,लाल सिंह अहाडा,सुदर्शन सिंह चौहान सहित जिले के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे ।
संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा ने किया ।आभार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत ने माना।
भामाशाह का किया अभिनंदन _ जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ में एक दिन का भोजन देने वाले भामाशाह कल्याण सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया ।
इन्होंने दी वार्ताएं_कल्याण सिंह पंवार ने मौसमी बीमारियों और इसकी रोकथाम,प्रदीप पंड्या ने नवीन तकनीक एवं उसका खेल में प्रभावी प्रयोग,अरविंद जोशी ने साल भर योग व्यायाम एवं खेल क्रियाएं,सुरेश भट्ट ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की भूमिका सहित कई खेलो पर अपनी वार्ताएं देकर शारीरिक शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोशाक वितरण सम्पन्न मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में शुक्रवार को छात्राओं को पोशाक वितरण कार्यक्रम ओर प्रबंध समिति की बैठक पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष जगदीश पंड्या की अध्यक्षता गोरधन पाटीदार अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य आतिथ्य चंद्रकांत पाटीदार महामंत्री पेंशनर समाज देवीलाल पटेल अध्यक्ष पीटीए बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रवीण पाटीदार प्रिंसिपल गड़ा पट्टा पीठ एवं प्रकाश पंड्या अध्यक्ष प्रबंध समिति के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधि एवँ आगामी कार्य योजना की जानकारी देते हुए स्वागत किया । कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका मंजुला पाटीदार पाड़लिया द्वारा कक्षा एक से पांच की बालिकाओं के लिए दिए पोशाक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया मुख्य अतिथि गोरधन पाटीदार ने बालिकाओं को पढ़ाई करने ओर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का संदेश दिया वही चंद्रकांत पाटीदार ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए मोबाइल से अच्छी बात ग्रहण का उपदेश दिया। उन्होंने अपने शिक्षा के समय के कई उदाहरण से ज्ञान दिया प्रकाश पंड्या जगदीश पंड्या देवीलाल पटेल और प्रवीण पाटीदार ने भी बच्चियों को अच्छे संस्कार लेने भ्रामक खबरों से दूर रहने नियमित पढ़ाई करने की बात कही वही अध्यापिका मंजुला पाटीदार द्वारा बच्चियों के लिए पोशाक देने पर उनका अभिनंदन किया ओर उनके दान की प्रवृत्ति की सराहना की ओर बताया कि विद्यार्थी को दिया दान सबसे बड़ा दान हे । विद्यालय प्रिंसिपल ने बताया कि गत साल भी मंजुला पाटीदार ने सर्दियों में स्वेटर भी वितरित किए थे वहीं विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं द्वारा अपने जन्म दिन या परिवार में नए बच्चे के जन्म पर बालिकाओं को मिठाई ओर कृष्ण भोज का आयोजन किया जाता हे इस अवसर पर विद्यालय की बेला कोठारी वंदना पंचाल प्रियंका त्रिवेदी मंजुला पाटीदार ,गंगा, प्राची वर्षा सहित सभी अध्यापिका सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
    2
    बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोशाक वितरण सम्पन्न

मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में
मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में शुक्रवार को छात्राओं को पोशाक वितरण कार्यक्रम ओर प्रबंध समिति की बैठक पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष जगदीश पंड्या की अध्यक्षता गोरधन पाटीदार अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य आतिथ्य चंद्रकांत पाटीदार महामंत्री पेंशनर समाज देवीलाल पटेल  अध्यक्ष पीटीए बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रवीण पाटीदार प्रिंसिपल गड़ा पट्टा पीठ एवं प्रकाश पंड्या अध्यक्ष प्रबंध समिति के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधि एवँ आगामी कार्य योजना की जानकारी देते हुए स्वागत किया । कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका  मंजुला पाटीदार पाड़लिया द्वारा कक्षा एक से पांच की बालिकाओं के लिए दिए पोशाक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया
मुख्य अतिथि  गोरधन पाटीदार ने बालिकाओं को पढ़ाई करने ओर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का संदेश दिया वही चंद्रकांत पाटीदार ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए मोबाइल से अच्छी बात ग्रहण का उपदेश दिया। उन्होंने  अपने शिक्षा के समय के कई उदाहरण से ज्ञान दिया 
प्रकाश पंड्या जगदीश पंड्या देवीलाल पटेल और प्रवीण पाटीदार ने भी बच्चियों को अच्छे संस्कार लेने भ्रामक खबरों से दूर रहने नियमित पढ़ाई करने की बात कही वही अध्यापिका मंजुला पाटीदार द्वारा बच्चियों के लिए पोशाक देने पर उनका अभिनंदन किया ओर उनके दान की प्रवृत्ति की सराहना की ओर बताया कि विद्यार्थी को दिया दान सबसे बड़ा दान हे । विद्यालय प्रिंसिपल ने बताया कि गत साल भी मंजुला पाटीदार ने सर्दियों में स्वेटर भी वितरित किए थे वहीं विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं द्वारा अपने जन्म दिन या परिवार में नए बच्चे के जन्म पर बालिकाओं को मिठाई ओर कृष्ण भोज का आयोजन किया जाता हे
इस अवसर पर विद्यालय की बेला कोठारी वंदना पंचाल प्रियंका त्रिवेदी मंजुला पाटीदार ,गंगा, प्राची वर्षा सहित सभी अध्यापिका सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सलूंबर न्यूज़......................... ............
    1
    सलूंबर न्यूज़.........................    ............
    user_Suraj. sadana. toda
    Suraj. sadana. toda
    Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.