चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका डूंगरपुर। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को डूंगरपुर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानगढ़ धाम आए थे और इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उस वादे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की आस्था, गौरव और बलिदान का प्रतीक है, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी वीरों ने शहादत दी थी। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देना आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ अन्याय है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।1
- डूंगरपुर-राजस्थान संवाददाता-भरत पंड्या 9829264909 सागवाड़ा के युवा मैकेनिक चिराग मेहता की अनोखी मुहिम: जीवनभर की कमाई सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के संकल्प पर, अब विद्यालयों में चला रहे जागरूकता अभियान ! डूंगरपुर-राजस्थान संवाददाता-भरत पंड्या 9829264909 सागवाड़ा के युवा मैकेनिक चिराग मेहता की अनोखी मुहिम: जीवनभर की कमाई सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के संकल्प पर, अब विद्यालयों में चला रहे जागरूकता अभियान ! राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा का एक साधारण युवा मोटरसाइकिल मैकेनिक आज अपने असाधारण सामाजिक कार्यों से पूरे क्षेत्र में पहचान बना रहा है। अपनी जीवनभर की कमाई समाजहित में खर्च करने का संकल्प लेकर चिराग मेहता लगातार सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के लिए जनजागरण अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करने से लेकर निःशुल्क हेलमेट वितरण तक और अब विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने तक उनकी मुहिम लगातार विस्तार ले रही है! देशभर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही मौतों को देखते हुए चिराग मेहता ने "जान है तो जहान है" अभियान की शुरुआत की। उनका मानना है कि हेलमेट पहनना, यातायात नियमों का पालन करना और नशे से दूर रहना ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है। इसी उद्देश्य के साथ वे अपनी मेहनत की कमाई समाज की सुरक्षा पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने पहले ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया और जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। अब चिराग मेहता की यह मुहिम विद्यालयों तक पहुंच चुकी है। क्षेत्रीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी, उदयपुर संभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं दीप होंडा सर्विस प्वाइंट, सागवाड़ा के सहयोग से "जान है तो जहान है" अभियान को संभाग के संस्कृत विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। आदेश में सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया जाए, यातायात नियमों की जानकारी दी जाए तथा प्रार्थना सभा एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाए। सागवाड़ा के एक साधारण मोटरसाइकिल मैकेनिक द्वारा शुरू की गई यह असाधारण सामाजिक मुहिम अब जनसहभागिता का रूप ले रही है। प्रशासन, शिक्षकों और समाज के सहयोग से "जान है तो जहान है" अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। चिराग मेहता और प्रेरक वक्ता पवन पंड्या की यह संयुक्त पहल निश्चित रूप से सड़क सुरक्षा, नशामुक्त समाज और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है। बाइट- 1-चिराग मेहता2
- कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, जिला व नगर अल्पसंख्यक कार्यकारिणी का स्वागत कुशलगढ़। विधायक निवास पर आगामी पंचायत चुनाव एवं कुशलगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कुशलगढ़ एवं विधायक रमीला खड़िया द्वारा जिला एवं नगर अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुश्ताक मामू, महासचिव वाहिद मकरानी, फैज़ल खान पठान, आसिफ खान, बलवान मकरानी, जिला सचिव अंसार अहमद पठान, जावेद खान पठान, सूफियान मोहम्मद, संयुक्त सचिव अनीस पठान, शाहरुख मोहम्मद, फरीद मकरानी, ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस कुशलगढ़ जुनेद मकरानी एवं अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मुश्ताक अहमद आदि का स्वागत किया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन को सक्रिय एवं मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह जानकारी जावेद खान पठान ने दी।2
- ओल्ड सिटी में वन वे सिर्फ कागजों में वीक एंड पर ओल्ड सिटी में भारी जाम आम जन का रहना दुश्वार ओल्ड सिटी में वीक एंड पर इतना जाम लगता है आम जन का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है आज से दो महीने पहले जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा वनवे घोषित हो गया पर जमीनी स्तर पर कही नहीं दिखता ओल्ड सिटी में चांदपोल अम्बापोल ओर ब्रह्मपोल में वन वे सुविधा पर जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिलती जिस से आम जन बहुत परेशान है1
- खराबा अनुदान सूची सार्वजनिक करने की मांग, अधूरे पात्र किसानों को राशि दिलाने की उठी आवाज वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के आदान (खराबा) अनुदान वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य भाजपा पीठ एवं भाजपा सीमलवाड़ा पूर्व मंडल महामंत्री अनिल मिश्रा ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक गांव की खराबा सूची सार्वजनिक करने तथा वंचित किसानों को अनुदान राशि दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार ने डूंगरपुर जिले के प्रभावित किसानों को प्रति बीघा 1700 रुपये की दर से आदान (खराबा) अनुदान स्वीकृत किया था। इसके लिए पटवारियों को गिरदावरी के आधार पर पात्र किसानों की सूची तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई गांवों में अधूरी सूचियां भेजे जाने से अनेक पात्र किसान अनुदान से वंचित रह गए। वहीं कुछ स्थानों पर राशि वितरण में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। मिश्रा ने कहा कि नियमानुसार प्रत्येक गांव में खराबा सूची का चस्पा किया जाना चाहिए था, ताकि किसान अपने नाम और स्वीकृत राशि की जानकारी प्राप्त कर सकें, लेकिन अधिकांश स्थानों पर ऐसा नहीं किया गया। तहसील कार्यालयों में भी सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि चौरासी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव की खराबा सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि मंडल स्तर से बूथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों तक जानकारी पहुंच सके। साथ ही जिन गांवों से अधूरी सूची भेजी गई है, उन्हें संशोधित कर शेष पात्र किसानों के बैंक खातों में भी अनुदान राशि जारी की जाए। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई कर किसानों के हित में राहत प्रदान करने की मांग की है।2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की पहल: पीएचसी वस्सी में रक्तदान शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ! भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की पहल: पीएचसी वस्सी में रक्तदान शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ! राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) वस्सी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पीएचसी वस्सी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालीन जैन ने स्वयं रक्तदान कर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। CHO अंकित पंड्या द्वारा लोगों को मोटिवेट किया गया कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। युवाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया और इस जनहित अभियान का समर्थन किया। आयोजकों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 15 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था। सभी रक्तदाताओं को उनके इस सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रक्तदान से जुड़े भ्रम दूर करते हुए लोगों को इसके स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक महत्व की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा और समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी। आयोजकों ने भविष्य में भी जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार के रक्तदान शिविर आयोजित करने की बात कही।3
- जर्जर स्कूल में पढ़ाई से डरे ग्रामीण, नए भवन की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कुशलगढ़। ग्राम पंचायत सारण के पातेला फला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त कर नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की स्थिति में पहुंच चुका है। विद्यालय में 75 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और भवन की खराब हालत के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें विद्यालय भेजना कम कर दिया है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय के समीप झोपड़ी बनाकर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कर शीघ्र नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।1
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में गाय ले जा रही मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दीपा और उनकी मां सुमन एक गाय को पालने के लिए ले जा रही थीं। आरोप है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गौकशी के लिए गाय ले जाने का आरोप लगाया। मां-बेटी ने खुद के हिंदू होने और गाय पालने के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोपियों ने बीच सड़क दोनों के साथ थप्पड़ों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में सपना अग्रवाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1