logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में गाय ले जा रही मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दीपा और उनकी मां सुमन एक गाय को पालने के लिए ले जा रही थीं। आरोप है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गौकशी के लिए गाय ले जाने का आरोप लगाया। मां-बेटी ने खुद के हिंदू होने और गाय पालने के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोपियों ने बीच सड़क दोनों के साथ थप्पड़ों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में सपना अग्रवाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

20 hrs ago
user_Kamlesh nagda
Kamlesh nagda
Electrician कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
20 hrs ago

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में गाय ले जा रही मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दीपा और उनकी मां सुमन एक गाय को पालने के लिए ले जा रही थीं। आरोप है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गौकशी के लिए गाय ले जाने का आरोप लगाया। मां-बेटी ने खुद के हिंदू होने और गाय पालने के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोपियों ने बीच सड़क दोनों के साथ थप्पड़ों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में सपना अग्रवाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • घासा के मांगथला में माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी शुरू, खेलकूद प्रतियोगिता पर हुई वार्ताएं उदयपुर जिले के घासा पंस क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सभी आठ ब्लॉको के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारम्भ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव ने की। वैष्णव ने बताया कि इस संगोष्ठी में उदयपुर जिले मावली,वल्लभनगर, खेमली,भींडर,बड़गांव,गिर्वा, कुराबड़ व उदयपुर शहर ब्लॉकों के राजकीय व निजी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया।
    1
    घासा के मांगथला में माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी शुरू, खेलकूद प्रतियोगिता पर हुई वार्ताएं
उदयपुर जिले के घासा पंस क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सभी आठ ब्लॉको के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारम्भ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव ने की। वैष्णव ने बताया कि इस संगोष्ठी में उदयपुर जिले मावली,वल्लभनगर,
खेमली,भींडर,बड़गांव,गिर्वा,  कुराबड़ व उदयपुर शहर ब्लॉकों के राजकीय व निजी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ओल्ड सिटी में वन वे सिर्फ कागजों में वीक एंड पर ओल्ड सिटी में भारी जाम आम जन का रहना दुश्वार ओल्ड सिटी में वीक एंड पर इतना जाम लगता है आम जन का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है आज से दो महीने पहले जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा वनवे घोषित हो गया पर जमीनी स्तर पर कही नहीं दिखता ओल्ड सिटी में चांदपोल अम्बापोल ओर ब्रह्मपोल में वन वे सुविधा पर जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिलती जिस से आम जन बहुत परेशान है
    1
    ओल्ड सिटी में वन वे सिर्फ कागजों में वीक एंड पर ओल्ड सिटी में भारी जाम आम जन का रहना दुश्वार
ओल्ड सिटी में वीक एंड पर इतना जाम लगता है आम जन का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है आज से दो महीने पहले जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा वनवे घोषित हो गया पर जमीनी स्तर पर कही नहीं दिखता ओल्ड सिटी में चांदपोल अम्बापोल ओर ब्रह्मपोल में वन वे सुविधा पर जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिलती जिस से आम जन बहुत परेशान है
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    3 hrs ago
  • उदयपुर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 7 अगस्त। मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान के नेतृत्व में छात्राओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। छात्राओं के बैठने हेतु सामान्य कक्ष (कॉमन रूम) की व्यवस्था की जाए। छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की जाए। पुस्तकालय कक्ष के समीप शौचालय की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। छात्राओं के लिए अलग से स्कूटी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान ने कहा कि ये सभी मांगें छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
    1
    उदयपुर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, 7 अगस्त। मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान के नेतृत्व में छात्राओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं।
छात्राओं के बैठने हेतु सामान्य कक्ष (कॉमन रूम) की व्यवस्था की जाए।
छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की जाए।
पुस्तकालय कक्ष के समीप शौचालय की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
छात्राओं के लिए अलग से स्कूटी पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान ने कहा कि ये सभी मांगें छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भदेसर उपखंड के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण अध्ययन बाधित, शीघ्र नियुक्ति की मांग। चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के कई राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त पड़े होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से त्रस्त छात्र-छात्राओं ने जुलाई माह में कही विद्यालयों में विरोध स्वरूप ताला जड़कर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया व क्षेत्रीय जानकारी के अनुसार नरबदिया, विवेकानंद मॉडल स्कूल भदेसर, शहीद राजेंद्र नगर, पीपलवास, धनेत सहित अन्य कही राजकीय विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक नहीं हैं। परिणामस्वरूप बच्चों को नियमित कक्षाएं नहीं मिल पा रही हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य खतरे में है। इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल, बिलडी ने संबंधित उच्च अधिकारियों से ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि भदेसर उपखंड के सभी राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। मेघवाल ने कहा कि "शिक्षा मौलिक अधिकार है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मेधावी छात्र-छात्राएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देकर ठोस कदम उठाने चाहिए।" इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ एवं शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है। सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण कर विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
    1
    भदेसर उपखंड के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण अध्ययन बाधित, शीघ्र नियुक्ति की मांग।
चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के कई राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त पड़े होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से त्रस्त छात्र-छात्राओं ने जुलाई माह में कही विद्यालयों में विरोध स्वरूप  ताला जड़कर प्रदर्शन किया।
सोशल मीडिया व क्षेत्रीय जानकारी के अनुसार नरबदिया, विवेकानंद मॉडल स्कूल भदेसर, शहीद राजेंद्र नगर, पीपलवास, धनेत सहित अन्य कही राजकीय विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक नहीं हैं। परिणामस्वरूप बच्चों को नियमित कक्षाएं नहीं मिल पा रही हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य खतरे में है।
इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल, बिलडी ने संबंधित उच्च अधिकारियों से ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि भदेसर उपखंड के सभी राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
मेघवाल ने कहा कि "शिक्षा मौलिक अधिकार है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मेधावी छात्र-छात्राएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देकर ठोस कदम उठाने चाहिए।"
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ एवं शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है।
सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण कर विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
    user_पत्रकार आशीष कोदली
    पत्रकार आशीष कोदली
    Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी आयोजित शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है_मीणा रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठीआयोजित जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक सत्रारम्भ( प्रारंभिक शिक्षा) दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी राऊप्रावि रायना के तत्वाधान में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर के हॉल में शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार ने की । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीणा,विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी हेमंत पंड्या ,पीइईओ प्रवीण कुमार भोई,अनिल गुप्ता ,रामजी पाटीदार, सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह चौहान ,कल्याण सिंह चौहान,लाल सिंह चौहान,शंभूसिंह चौहान थे। कार्यक्रम के पूर्व मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रवज्जलन किया गया।बाद बालकों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात विद्यालय परिवार एवं वाकपीठ कमेटी द्वारा अतिथियों का पगड़ी , ऊपरना पहनाकर कर स्वागत किया गया।स्वागत उद्बोधन संयोजक एवं प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र व्यास एवं वाक पीठ अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने दिया। अतिथियों ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। एक डॉक्टर बीमार को ठीक करता है, लेकिन एक शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है।आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और जंक फूड में फंस गए हैं। मोटापा, डिप्रेशन, अनुशासनहीनता बढ़ रही है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा प्रतिभाशाली हो और संसाधन के अभाव में पीछे न रहे। ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाए। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डूंगरपुर रमेश रोत ,शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष मगन लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत,सचिव सुरेन्द्र भट्ट ,लाल सिंह अहाडा,सुदर्शन सिंह चौहान सहित जिले के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे । संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा ने किया ।आभार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत ने माना। भामाशाह का किया अभिनंदन _ जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ में एक दिन का भोजन देने वाले भामाशाह कल्याण सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया । इन्होंने दी वार्ताएं_कल्याण सिंह पंवार ने मौसमी बीमारियों और इसकी रोकथाम,प्रदीप पंड्या ने नवीन तकनीक एवं उसका खेल में प्रभावी प्रयोग,अरविंद जोशी ने साल भर योग व्यायाम एवं खेल क्रियाएं,सुरेश भट्ट ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की भूमिका सहित कई खेलो पर अपनी वार्ताएं देकर शारीरिक शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
    1
    शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी आयोजित 
शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है_मीणा 
रायना में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठीआयोजित 
जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक सत्रारम्भ( प्रारंभिक शिक्षा) दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी राऊप्रावि रायना के तत्वाधान में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर के हॉल में शुक्रवार को आयोजित  की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार ने की । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीणा,विशिष्ट अतिथि  जिला शिक्षाधिकारी हेमंत पंड्या ,पीइईओ प्रवीण कुमार भोई,अनिल गुप्ता ,रामजी पाटीदार, सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह चौहान ,कल्याण सिंह चौहान,लाल सिंह चौहान,शंभूसिंह चौहान  थे।
कार्यक्रम के पूर्व मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रवज्जलन किया गया।बाद बालकों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात विद्यालय परिवार एवं वाकपीठ कमेटी द्वारा अतिथियों का पगड़ी , ऊपरना पहनाकर कर स्वागत किया गया।स्वागत उद्बोधन संयोजक एवं प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र व्यास एवं वाक पीठ अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने दिया। अतिथियों ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। एक डॉक्टर बीमार को ठीक करता है, लेकिन एक शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है।आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और जंक फूड में फंस गए हैं। मोटापा, डिप्रेशन, अनुशासनहीनता बढ़ रही है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा प्रतिभाशाली हो और संसाधन के अभाव में पीछे न रहे। ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाए। इस अवसर पर 
खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डूंगरपुर रमेश रोत ,शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष मगन लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष  राहुल भमावत,सचिव सुरेन्द्र भट्ट ,लाल सिंह अहाडा,सुदर्शन सिंह चौहान सहित जिले के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे ।
संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा ने किया ।आभार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत ने माना।
भामाशाह का किया अभिनंदन _ जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ में एक दिन का भोजन देने वाले भामाशाह कल्याण सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया ।
इन्होंने दी वार्ताएं_कल्याण सिंह पंवार ने मौसमी बीमारियों और इसकी रोकथाम,प्रदीप पंड्या ने नवीन तकनीक एवं उसका खेल में प्रभावी प्रयोग,अरविंद जोशी ने साल भर योग व्यायाम एवं खेल क्रियाएं,सुरेश भट्ट ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की भूमिका सहित कई खेलो पर अपनी वार्ताएं देकर शारीरिक शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • वल्लभनगर में एडीजे व एनआई एक्ट कोर्ट व उदयपुर हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना तथा वल्लभनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) एवं एनआई एक्ट न्यायालय शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार अध्यक्ष बाबूलाल डांगी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की और राज्य सरकार व न्यायपालिका से लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग उठाई।
    1
    वल्लभनगर में एडीजे व एनआई एक्ट कोर्ट व उदयपुर हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार
उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना तथा वल्लभनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) एवं एनआई एक्ट न्यायालय शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार अध्यक्ष बाबूलाल डांगी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की और राज्य सरकार व न्यायपालिका से लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग उठाई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में गाय ले जा रही मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दीपा और उनकी मां सुमन एक गाय को पालने के लिए ले जा रही थीं। आरोप है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गौकशी के लिए गाय ले जाने का आरोप लगाया। मां-बेटी ने खुद के हिंदू होने और गाय पालने के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोपियों ने बीच सड़क दोनों के साथ थप्पड़ों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में सपना अग्रवाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में गाय ले जा रही मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दीपा और उनकी मां सुमन एक गाय को पालने के लिए ले जा रही थीं। आरोप है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गौकशी के लिए गाय ले जाने का आरोप लगाया। मां-बेटी ने खुद के हिंदू होने और गाय पालने के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोपियों ने बीच सड़क दोनों के साथ थप्पड़ों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में सपना अग्रवाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Kamlesh nagda
    Kamlesh nagda
    Electrician कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.