Shuru
Apke Nagar Ki App…
सलूंबर न्यूज़......................... ............
Suraj. sadana. toda
सलूंबर न्यूज़......................... ............
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर-राजस्थान संवाददाता-भरत पंड्या 9829264909 सागवाड़ा के युवा मैकेनिक चिराग मेहता की अनोखी मुहिम: जीवनभर की कमाई सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के संकल्प पर, अब विद्यालयों में चला रहे जागरूकता अभियान ! डूंगरपुर-राजस्थान संवाददाता-भरत पंड्या 9829264909 सागवाड़ा के युवा मैकेनिक चिराग मेहता की अनोखी मुहिम: जीवनभर की कमाई सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के संकल्प पर, अब विद्यालयों में चला रहे जागरूकता अभियान ! राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा का एक साधारण युवा मोटरसाइकिल मैकेनिक आज अपने असाधारण सामाजिक कार्यों से पूरे क्षेत्र में पहचान बना रहा है। अपनी जीवनभर की कमाई समाजहित में खर्च करने का संकल्प लेकर चिराग मेहता लगातार सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के लिए जनजागरण अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करने से लेकर निःशुल्क हेलमेट वितरण तक और अब विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने तक उनकी मुहिम लगातार विस्तार ले रही है! देशभर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही मौतों को देखते हुए चिराग मेहता ने "जान है तो जहान है" अभियान की शुरुआत की। उनका मानना है कि हेलमेट पहनना, यातायात नियमों का पालन करना और नशे से दूर रहना ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है। इसी उद्देश्य के साथ वे अपनी मेहनत की कमाई समाज की सुरक्षा पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने पहले ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया और जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। अब चिराग मेहता की यह मुहिम विद्यालयों तक पहुंच चुकी है। क्षेत्रीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी, उदयपुर संभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं दीप होंडा सर्विस प्वाइंट, सागवाड़ा के सहयोग से "जान है तो जहान है" अभियान को संभाग के संस्कृत विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। आदेश में सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया जाए, यातायात नियमों की जानकारी दी जाए तथा प्रार्थना सभा एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाए। सागवाड़ा के एक साधारण मोटरसाइकिल मैकेनिक द्वारा शुरू की गई यह असाधारण सामाजिक मुहिम अब जनसहभागिता का रूप ले रही है। प्रशासन, शिक्षकों और समाज के सहयोग से "जान है तो जहान है" अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। चिराग मेहता और प्रेरक वक्ता पवन पंड्या की यह संयुक्त पहल निश्चित रूप से सड़क सुरक्षा, नशामुक्त समाज और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है। बाइट- 1-चिराग मेहता2
- वल्लभनगर में एडीजे व एनआई एक्ट कोर्ट व उदयपुर हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना तथा वल्लभनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) एवं एनआई एक्ट न्यायालय शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार अध्यक्ष बाबूलाल डांगी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की और राज्य सरकार व न्यायपालिका से लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग उठाई।1
- ओल्ड सिटी में वन वे सिर्फ कागजों में वीक एंड पर ओल्ड सिटी में भारी जाम आम जन का रहना दुश्वार ओल्ड सिटी में वीक एंड पर इतना जाम लगता है आम जन का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है आज से दो महीने पहले जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा वनवे घोषित हो गया पर जमीनी स्तर पर कही नहीं दिखता ओल्ड सिटी में चांदपोल अम्बापोल ओर ब्रह्मपोल में वन वे सुविधा पर जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिलती जिस से आम जन बहुत परेशान है1
- चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके। 2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो। परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके। 3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों। विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। 5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों। एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए। ये रहे मौजूद प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।4
- उदयपुर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 7 अगस्त। मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान के नेतृत्व में छात्राओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। छात्राओं के बैठने हेतु सामान्य कक्ष (कॉमन रूम) की व्यवस्था की जाए। छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की जाए। पुस्तकालय कक्ष के समीप शौचालय की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। छात्राओं के लिए अलग से स्कूटी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान ने कहा कि ये सभी मांगें छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की पहल: पीएचसी वस्सी में रक्तदान शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ! भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की पहल: पीएचसी वस्सी में रक्तदान शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ! राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) वस्सी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पीएचसी वस्सी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालीन जैन ने स्वयं रक्तदान कर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। CHO अंकित पंड्या द्वारा लोगों को मोटिवेट किया गया कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। युवाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया और इस जनहित अभियान का समर्थन किया। आयोजकों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 15 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था। सभी रक्तदाताओं को उनके इस सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रक्तदान से जुड़े भ्रम दूर करते हुए लोगों को इसके स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक महत्व की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा और समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी। आयोजकों ने भविष्य में भी जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार के रक्तदान शिविर आयोजित करने की बात कही।3
- किराणा व्यापारी पर चाकूबाजी के विरोध में भीण्डर बाजार रहा आंशिक बंद, व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन उदयपुर जिले के भीण्डर में किराणा व्यापारी के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के विरोध में समस्त व्यापारी संघ के आव्हान पर भीण्डर बाजार आंशिक बंद रखा गया। किराणा व्यापार संघ अध्यक्ष भारत नंदावत ने बताया कि समस्त व्यापारी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आव्हान किया गया था। जिसके तहत सभी व्यापारी रावलीपोल चौक* में एकत्रित हुए मोचीवाड़ा, हिता गेट,बाहर का शहर,रामपोल स्टैंड होते हुए और एक साथ जुलूस के रूप में भीण्डर पुलिस थाने पहुंचे।1
- बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोशाक वितरण सम्पन्न मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में शुक्रवार को छात्राओं को पोशाक वितरण कार्यक्रम ओर प्रबंध समिति की बैठक पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष जगदीश पंड्या की अध्यक्षता गोरधन पाटीदार अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य आतिथ्य चंद्रकांत पाटीदार महामंत्री पेंशनर समाज देवीलाल पटेल अध्यक्ष पीटीए बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रवीण पाटीदार प्रिंसिपल गड़ा पट्टा पीठ एवं प्रकाश पंड्या अध्यक्ष प्रबंध समिति के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधि एवँ आगामी कार्य योजना की जानकारी देते हुए स्वागत किया । कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका मंजुला पाटीदार पाड़लिया द्वारा कक्षा एक से पांच की बालिकाओं के लिए दिए पोशाक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया मुख्य अतिथि गोरधन पाटीदार ने बालिकाओं को पढ़ाई करने ओर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का संदेश दिया वही चंद्रकांत पाटीदार ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए मोबाइल से अच्छी बात ग्रहण का उपदेश दिया। उन्होंने अपने शिक्षा के समय के कई उदाहरण से ज्ञान दिया प्रकाश पंड्या जगदीश पंड्या देवीलाल पटेल और प्रवीण पाटीदार ने भी बच्चियों को अच्छे संस्कार लेने भ्रामक खबरों से दूर रहने नियमित पढ़ाई करने की बात कही वही अध्यापिका मंजुला पाटीदार द्वारा बच्चियों के लिए पोशाक देने पर उनका अभिनंदन किया ओर उनके दान की प्रवृत्ति की सराहना की ओर बताया कि विद्यार्थी को दिया दान सबसे बड़ा दान हे । विद्यालय प्रिंसिपल ने बताया कि गत साल भी मंजुला पाटीदार ने सर्दियों में स्वेटर भी वितरित किए थे वहीं विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं द्वारा अपने जन्म दिन या परिवार में नए बच्चे के जन्म पर बालिकाओं को मिठाई ओर कृष्ण भोज का आयोजन किया जाता हे इस अवसर पर विद्यालय की बेला कोठारी वंदना पंचाल प्रियंका त्रिवेदी मंजुला पाटीदार ,गंगा, प्राची वर्षा सहित सभी अध्यापिका सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।2