पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी खाकी धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया भयमुक्त माहौल का भरोसा अफवाहों से दूर रहें, नाबालिगों को वाहन न दें और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को दें सूचना सीमलवाड़ा। आगामी पंचायतीराज चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सीमलवाड़ा क्षेत्र के धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवं सिंह के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। धंबोला थाना क्षेत्र में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, कुंआ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रघुवीर सिंह तथा चौरासी थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करें और न ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नाबालिगों को वाहन देने से बचें पुलिस ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। यातायात नियमों की पालना करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश भी दिया गया। चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस की पैनी नजर आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने, आपसी सौहार्द प्रभावित करने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को डराना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना रहा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि चुनाव हो या त्योहार—कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और आमजन भयमुक्त वातावरण में अपने त्योहार मना सकेंगे।
पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी खाकी धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया भयमुक्त माहौल का भरोसा अफवाहों से दूर रहें, नाबालिगों को वाहन न दें और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को दें सूचना सीमलवाड़ा। आगामी पंचायतीराज चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सीमलवाड़ा क्षेत्र के धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को कानून-व्यवस्था के
प्रति जागरूक किया। डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवं सिंह के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। धंबोला थाना क्षेत्र में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, कुंआ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रघुवीर सिंह तथा चौरासी थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास
नहीं करें और न ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नाबालिगों को वाहन देने से बचें पुलिस ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। यातायात नियमों की पालना करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश भी दिया गया। चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस की पैनी नजर आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था
बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने, आपसी सौहार्द प्रभावित करने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को डराना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना रहा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि चुनाव हो या त्योहार—कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और आमजन भयमुक्त वातावरण में अपने त्योहार मना सकेंगे।
- छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके। 2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो। परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके। 3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों। विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। 5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों। एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए। ये रहे मौजूद प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।4
- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका डूंगरपुर। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को डूंगरपुर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानगढ़ धाम आए थे और इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उस वादे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की आस्था, गौरव और बलिदान का प्रतीक है, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी वीरों ने शहादत दी थी। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देना आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ अन्याय है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।1
- डूंगरपुर-राजस्थान संवाददाता-भरत पंड्या 9829264909 सागवाड़ा के युवा मैकेनिक चिराग मेहता की अनोखी मुहिम: जीवनभर की कमाई सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के संकल्प पर, अब विद्यालयों में चला रहे जागरूकता अभियान ! डूंगरपुर-राजस्थान संवाददाता-भरत पंड्या 9829264909 सागवाड़ा के युवा मैकेनिक चिराग मेहता की अनोखी मुहिम: जीवनभर की कमाई सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के संकल्प पर, अब विद्यालयों में चला रहे जागरूकता अभियान ! राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा का एक साधारण युवा मोटरसाइकिल मैकेनिक आज अपने असाधारण सामाजिक कार्यों से पूरे क्षेत्र में पहचान बना रहा है। अपनी जीवनभर की कमाई समाजहित में खर्च करने का संकल्प लेकर चिराग मेहता लगातार सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के लिए जनजागरण अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करने से लेकर निःशुल्क हेलमेट वितरण तक और अब विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने तक उनकी मुहिम लगातार विस्तार ले रही है! देशभर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही मौतों को देखते हुए चिराग मेहता ने "जान है तो जहान है" अभियान की शुरुआत की। उनका मानना है कि हेलमेट पहनना, यातायात नियमों का पालन करना और नशे से दूर रहना ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है। इसी उद्देश्य के साथ वे अपनी मेहनत की कमाई समाज की सुरक्षा पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने पहले ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया और जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। अब चिराग मेहता की यह मुहिम विद्यालयों तक पहुंच चुकी है। क्षेत्रीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी, उदयपुर संभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं दीप होंडा सर्विस प्वाइंट, सागवाड़ा के सहयोग से "जान है तो जहान है" अभियान को संभाग के संस्कृत विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। आदेश में सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया जाए, यातायात नियमों की जानकारी दी जाए तथा प्रार्थना सभा एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाए। सागवाड़ा के एक साधारण मोटरसाइकिल मैकेनिक द्वारा शुरू की गई यह असाधारण सामाजिक मुहिम अब जनसहभागिता का रूप ले रही है। प्रशासन, शिक्षकों और समाज के सहयोग से "जान है तो जहान है" अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। चिराग मेहता और प्रेरक वक्ता पवन पंड्या की यह संयुक्त पहल निश्चित रूप से सड़क सुरक्षा, नशामुक्त समाज और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है। बाइट- 1-चिराग मेहता2
- जर्जर स्कूल में पढ़ाई से डरे ग्रामीण, नए भवन की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कुशलगढ़। ग्राम पंचायत सारण के पातेला फला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त कर नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की स्थिति में पहुंच चुका है। विद्यालय में 75 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और भवन की खराब हालत के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें विद्यालय भेजना कम कर दिया है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय के समीप झोपड़ी बनाकर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कर शीघ्र नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।1
- बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोशाक वितरण सम्पन्न मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में शुक्रवार को छात्राओं को पोशाक वितरण कार्यक्रम ओर प्रबंध समिति की बैठक पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष जगदीश पंड्या की अध्यक्षता गोरधन पाटीदार अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य आतिथ्य चंद्रकांत पाटीदार महामंत्री पेंशनर समाज देवीलाल पटेल अध्यक्ष पीटीए बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रवीण पाटीदार प्रिंसिपल गड़ा पट्टा पीठ एवं प्रकाश पंड्या अध्यक्ष प्रबंध समिति के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधि एवँ आगामी कार्य योजना की जानकारी देते हुए स्वागत किया । कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका मंजुला पाटीदार पाड़लिया द्वारा कक्षा एक से पांच की बालिकाओं के लिए दिए पोशाक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया मुख्य अतिथि गोरधन पाटीदार ने बालिकाओं को पढ़ाई करने ओर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का संदेश दिया वही चंद्रकांत पाटीदार ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए मोबाइल से अच्छी बात ग्रहण का उपदेश दिया। उन्होंने अपने शिक्षा के समय के कई उदाहरण से ज्ञान दिया प्रकाश पंड्या जगदीश पंड्या देवीलाल पटेल और प्रवीण पाटीदार ने भी बच्चियों को अच्छे संस्कार लेने भ्रामक खबरों से दूर रहने नियमित पढ़ाई करने की बात कही वही अध्यापिका मंजुला पाटीदार द्वारा बच्चियों के लिए पोशाक देने पर उनका अभिनंदन किया ओर उनके दान की प्रवृत्ति की सराहना की ओर बताया कि विद्यार्थी को दिया दान सबसे बड़ा दान हे । विद्यालय प्रिंसिपल ने बताया कि गत साल भी मंजुला पाटीदार ने सर्दियों में स्वेटर भी वितरित किए थे वहीं विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं द्वारा अपने जन्म दिन या परिवार में नए बच्चे के जन्म पर बालिकाओं को मिठाई ओर कृष्ण भोज का आयोजन किया जाता हे इस अवसर पर विद्यालय की बेला कोठारी वंदना पंचाल प्रियंका त्रिवेदी मंजुला पाटीदार ,गंगा, प्राची वर्षा सहित सभी अध्यापिका सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की पहल: पीएचसी वस्सी में रक्तदान शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ! भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की पहल: पीएचसी वस्सी में रक्तदान शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ! राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) वस्सी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पीएचसी वस्सी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालीन जैन ने स्वयं रक्तदान कर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। CHO अंकित पंड्या द्वारा लोगों को मोटिवेट किया गया कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। युवाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया और इस जनहित अभियान का समर्थन किया। आयोजकों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 15 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था। सभी रक्तदाताओं को उनके इस सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रक्तदान से जुड़े भ्रम दूर करते हुए लोगों को इसके स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक महत्व की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा और समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी। आयोजकों ने भविष्य में भी जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार के रक्तदान शिविर आयोजित करने की बात कही।3
- फतेश्वर धाम से 16 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, नागनाथ महादेव का होगा सामूहिक जलाभिषेक आगामी 16 अगस्त को प्रातः 8 बजे फतेश्वर धाम से भव्य कावड़ यात्रा निकलेगी। यात्रा गांधी चौक, रामजी मंदिर, नेहरू मार्ग होते हुए मठ मंगलेश्वर पहुंचेगी, जहां से पवित्र जल लेकर हजारों शिवभक्त नागनाथ महादेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। शुक्रवार दोपहर 1 बजे आयोजन समिति की बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पंडित हेमेंद्र पंड्या ने श्रद्धालुओं से अनुशासन व सेवा भाव के साथ शामिल होने का आह्वान किया। एडवोकेट हरेंद्र पाठक ने इसे सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। नगरपालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही, जबकि कमलेश टेलर ने बताया कि लगातार चौथे वर्ष निकल रही यह यात्रा क्षेत्र की बढ़ती आस्था का प्रतीक बन चुकी है। बैठक में पंडित हेमेंद्र पंड्या, एडवोकेट हरेंद्र पाठक, कमलेश टेलर, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, अशोक जोशी, जय दोशी, अक्षय व्यास, सुधीर स्वर्णकार, कैलाश प्रजापत, संजय भाई, जिगेश जोशी, राजेश राठौड़, अशोक पंड्या, पार्षद दिनेश परिहार, राजेश भाटिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष बबलू भाई, पार्षद जोशनाबेन पंड्या, अंबिका पाठक सहित महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में महाकाल भक्त उपस्थित रहे।2
- सलूंबर न्यूज़......................... ............1