Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या झूट क्या सच? 🤔💭😮👀💥😯 अब लिखना जरूरी नही है? समझिये और बताइये? 😂🤣👏💭😊👍
जुनैद खान jk न्यूज
क्या झूट क्या सच? 🤔💭😮👀💥😯 अब लिखना जरूरी नही है? समझिये और बताइये? 😂🤣👏💭😊👍
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शहडोल जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध है, जिले के नागरिक सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में प्रसारित झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें:- कलेक्टर डॉ.केदार सिंह1
- Post by Angad Tiwari1
- गैस सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ता हो रहे परेशान..... सर्वर डाउन होना बताया जा रहा हैँ कारण...सर्वर आते ही सिलेंडर होगा वितरित..... ...... अकरम गैस एजेंसी के सामने सैकड़ो की भीड़4
- *नदी पर अतिक्रमण बर्दास्त नहीं-प्रभारी मंत्री* *उमरार और कथली नदी का सीमांकन कराने कलेक्टर को निर्देश* उमरिया//जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाली उमरार नदी और चंदिया की कथली नदी पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री बिफर पड़े, नगर के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक और समीक्षा के बाद मीडिया ने उनसे सवाल किया जिसको सुनकर वह हैरान भी हुए और मौके पर कलेक्टर को सीमांकन कराने के निर्देश दिए, हालांकि मंत्री जी के निर्देश पर कब तक नदी की सीमा निर्धारित होती है यह कह पाना शायद संभव नहीं है। बता दें कि उमरार नदी कर्बला स्थान से लेकर घंघरी पुल तक का पाट पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं, यहां कोई भी रसूखदार अपनी जगह बताकर लोगों को जमीन बेच देता है और फिर वहां आलीशान बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाती है, ऐसा नहीं है कि इस मसले को मीडिया ने नहीं उठाया परंतु राजनैतिक संरक्षण और प्रशासन की उदासीनता के कारण कार्यवाही केवल देखने और पंचनामे तक ही सीमित रह जाती है। हाल ही में सांई कालोनी के पिछले हिस्से में सैकड़ों ट्रक मिट्टी उमरार नदी के एक किनारे को पाटकर उसमें प्लाटिंग करते हुए बेचा जा रहा है, बकायदा रजिस्ट्री भी कराई जा रही है और राजस्व सहित जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णीय निद्रा में सोया हुआ है। बहरहाल प्रभारी मंत्री के नदी का सीमांकन कराने वाले निर्देश धरातल पर होगें या फिर उनका आदेश भी हवा में उछाल दिया जायेगा, जो कि आने वाला समय ही बतायेगा।1
- *कलम की ताकत से कोई भी गलत काम करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता - मो. अली* *मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन संपन्न* (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) - मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया जी के निर्देशानुसार स्वाद द इंडियन रेस्टोरेंट में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्मेलन व नवीन सदस्यता कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन प्रभारी साथी मोहम्मद अली, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव साथी दिनेश अग्रवाल प्रदेश सचिव साथी मेंहदी हसन, प्रदेश विज्ञापन प्रभारी साथी नीरज सिंह रघुवंशी,संभागीय संयुक्त सचिव साथी रामस्वयंबर शर्मा, जिलाध्यक्ष साथी चंद्रकांत दुबे, जिला महासचिव साथी विजय द्विवेदी ने मां सरस्वती जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत मां वीणा वादिनि सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों को बकायदा माल्यार्पण कर गले में नवीन कार्ड पहनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहम्मद अली ने कहा कि जो लोग चाहे प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा है वह लोकतंत्र में मजबूत चौथा स्तंभ होता है। भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत लोकतंत्र है उसका श्रेय किसी को जाता है तो वह हमारे पत्रकार साथी है जिनकी कलम की ताकत से कोई भी गलत काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। उन्होंने कहा कि यह ऐसा संगठन है जिसमें 10 हजार सदस्यों की संख्या पार हो गई है हमारा प्रयास है कि इस संघ का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। हमारे प्रयास से ऑनलाइन सदस्यता की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे सभी साथी घर बैठे सदस्यता ले सकते हैं और आपको कार्ड भी मिल जाएगा। अंत में मोहम्मद अली ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष सदैव पत्रकार हित में तत्पर रहते हैं अगर किसी भी पत्रकार साथी को परेशानी होती है तो उन सभी का सहयोग करने अग्रसित रहते हैं। *पत्रकारों का सिर झुकने नहीं दूंगा सदैव साथ रहूंगा - दिनेश अग्रवाल* कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव दिनेश अग्रवाल ने कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दी गई है उसका मैं बहुत अच्छे से निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पत्रकारों की सभी कार्यकारणी शहडोल संभाग में है आने वाले समय में सभी कोअनेक दायित्वों की जिम्मेदारी मिलेगी। दिनेश अग्रवाल ने बताया कि अन्य संगठनों की अपेक्षा इस संगठन का अलग महत्व है।इस संगठन का एक लक्ष्य के साथ सकारात्मक उद्देश्य है।जो दूसरे संगठन वसूली वाले हैं उनसे दूर रहे। अंत में उन्होंने पत्रकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि जो पत्रकार इस संगठन से जुड़े हैं उनके सिर झुकने नहीं दूंगा सदैव साथ में रहकर सहयोग करेंगे। *संगठन के प्रयास से पत्रकार हित की मांगे पूरी हुई - मेंहदी हसन* विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव मेंहदी हसन ने जिला अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज यहां पर जो कार्यक्रम रखा गया वह हमारे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रकांत दुबे बहुत ही जागरूक पत्रकार,सामाजिक कार्य तथा अन्य गतिविधियों सहित समाज के सभी क्षेत्रों में उन्होंने अपना सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि यह संगठन बहुत बड़ा है इस संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के प्रयासों से मुख्यमंत्री के द्वारा पत्रकारों के हित के कई मांगो को पूरा किया गया है पत्रकारों को इसका लाभ मिलेगा। *संगठन के सदस्यों का कार्य सराहनीय है - चन्द्रकांत दुबे* मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रकांत दुबे ने स्वागत भाषण में कहा कि आज के समय में पत्रकारिता बहुत बड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है आज पत्रकारिता में सभी तरह का दबाव है फिर भी पूरी तरीके से हमारे पत्रकार साथी कार्य करते हैं पत्रकार साथियों की जितनी भी सराहना की जाए उतनी कम है।कार्यक्रम का संचालन यश शर्मा ने किया वहीं और सभा अंत में आभार प्रदर्शन जिला महासचिव विजय द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।3
- डिंडोरी न्यूज़.. इस समय आवारा पशुओं का आतंक मचा हुआ है उप नगरी क्षेत्र पुरानी डिंडोरी मैं दो सांडों की लड़ाई में नगरवासी भयभीत हो गए थे एक घंटा के पश्चात जब दोनों का युद्ध शांत हुआ तब वार्ड वासी राहत की सांस लिए1
- #शहडोल #shahdol1
- ⏩जल संरक्षण के संकल्प के साथ गोपालपुर में प्रभारी मंत्री, विधायक व अधिकारियों ने किया बोरीबंधान उमरिया//जल ही जीवन है। जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है । जल संरक्षण की दिशा में सरकार के साथ साथ आम जनों को भी अपने स्तर पर सहयोग करना होगा, तभी हम आने वाली पीढी के लिए जल बचा पाएंगे। उक्त आशय के विचार प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने करकेली विकासखंड के ग्राम गोपालपुर में आयोजित बोरी बंधान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किए । ⏩उन्होने कहा कि जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। बोरी बंधान के हो जाने पर इसका लाभ ग्रामीणों सहित मवेशियों को मिलेगा। बोरी बंधान कार्यक्रम पूर्णतः सामूहिक सहयोग पर केन्द्रित है, जिसमें लोगों का सहयोग ही इसे सफल बना सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह ने कहा कि जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।ग्रामीण जन इस अभियान में बढ़-चढ़कर सम्मिलित हों और अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि जल हमारी जरूरत का प्रमुख अंग है और इसका संचय कर ही हम भविष्य की आवश्यकता को सहेज सकते हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष करकेली प्रियंका मून सिंह, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन,सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,वनमण्डलाधिकारी विवेक सिंह,सरपंच बेला बाई बैगा,आसुतोष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे1
- “जंगलों की आग बनी पर्यावरण के लिए खतरा, लोगों से सहयोग की अपील” डिंडोरी -- प्राकृतिक जंगलों और पहाड़ों को बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से आगे आने की अपील की है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में पहाड़ों के जंगलों में भीषण आग लगने की घटनाएँ सामने आती हैं, जिससे बड़ी मात्रा में वन संपदा नष्ट हो जाती है। जंगल धू-धू कर जलते हैं, वन्यजीवों का आश्रय खत्म होता है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि इसके बावजूद समाज ने अब तक कोई ठोस सबक नहीं लिया है। उन्होंने इसे मानवता और प्रकृति के खिलाफ बताया है। लोगों से अपील की गई है कि जंगलों में आग लगने से पहले ही तैयारी की जाए, ताकि यदि कहीं दुर्भाग्यवश आग लग भी जाए तो उसे फैलने से रोका जा सके और समय रहते उस पर काबू पाया जा सके। बताया गया कि पिछले कुछ वर्षों से स्वयंसेवकों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कई स्थानों पर आग पर काबू पाने में सफलता भी मिली है। जंगलों में कुछ जगह अग्नि सुरक्षा लाइन (फायर लाइन) भी बनाई गई हैं, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिलती है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से जंगल सेवा में समय देने और प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समाज मिलकर प्रयास करे तो पहाड़ों और जंगलों को आग की त्रासदी से बचाया जा सकता है। 🌳🔥🌿2