logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा में तीन वार्ड के बूथों पर 76.89% री-पोलिंग हुई:सुकेत में 77.15% मतदान, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हुए कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते 3 बूथ और सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर बुधवार को दोबारा मतदान हुआ। इन बूथों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। कोटा नगर निगम के तीन वार्ड के तीन बूथ पर री-पोलिंग में शाम 6 बजे तक 76.89% वोटिंग हुई। वहीं, सुकेत में 77.15% मतदान हुआ।

3 hrs ago
user_Anubhav Mittal Journalist
Anubhav Mittal Journalist
Court reporter Ladpura, Kota•
3 hrs ago

कोटा में तीन वार्ड के बूथों पर 76.89% री-पोलिंग हुई:सुकेत में 77.15% मतदान, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हुए कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते 3 बूथ और सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर बुधवार को दोबारा मतदान हुआ। इन बूथों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। कोटा नगर निगम के तीन वार्ड के तीन बूथ पर री-पोलिंग में शाम 6 बजे तक 76.89% वोटिंग हुई। वहीं, सुकेत में 77.15% मतदान हुआ।

More news from Kota and nearby areas
  • कोटा में तीन वार्ड के बूथों पर 76.89% री-पोलिंग हुई:सुकेत में 77.15% मतदान, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हुए कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते 3 बूथ और सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर बुधवार को दोबारा मतदान हुआ। इन बूथों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। कोटा नगर निगम के तीन वार्ड के तीन बूथ पर री-पोलिंग में शाम 6 बजे तक 76.89% वोटिंग हुई। वहीं, सुकेत में 77.15% मतदान हुआ।
    1
    कोटा में तीन वार्ड के बूथों पर 76.89% री-पोलिंग हुई:सुकेत में 77.15% मतदान, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हुए
कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते 3 बूथ और सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर बुधवार को दोबारा मतदान हुआ। इन बूथों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। कोटा नगर निगम के तीन वार्ड के तीन बूथ पर री-पोलिंग में शाम 6 बजे तक 76.89% वोटिंग हुई। वहीं, सुकेत में 77.15% मतदान हुआ।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    3 hrs ago
  • राजस्थान भूगोल परिषद के 52वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज, देशभर से जुटे भूगोलवेत्ता; 69 विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र कोटा राजस्थान पढ़कर पास होना ही लक्ष्य नहीं, विषय की गहराई समझें विद्यार्थी: कुलगुरू प्रो. सारस्वत राजस्थान भूगोल परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सतत विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन कोटा, 17 सितंबर। कोटा विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में गुरुवार को राजस्थान भूगोल परिषद के 52वें राष्ट्रीय अधिवेशन का गरिमामय शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से जुटे प्रख्यात भूगोलवेत्ता, प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे समकालीन भौगोलिक विषयों पर मंथन किया। उद्घाटन सत्र में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से ही देश के समग्र विकास की राह प्रशस्त हो सकती है। प्रो. एच.एस. शर्मा ने युवा भूगोलवेत्ताओं से शोध में क्षेत्रीय भ्रमण और प्राथमिक आंकड़ों को महत्व देने का आह्वान किया। अधिवेशन का प्रमुख आकर्षण प्रो. ए.एन. भट्टाचार्य स्मृति व्याख्यान रहा, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. रोली कंचन ने भूगोल के महत्व और समकालीन शोध आयामों पर विचार रखे। परिषद अध्यक्ष प्रो. संतोष आनंद ने बताया कि परिषद के लगभग 900 आजीवन सदस्य हैं। कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने विद्यार्थियों से केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि विषय की गहराई समझने के लिए अध्ययन करने का आग्रह किया और प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्मारिका एवं परिषद के 'एनाल्स' का विमोचन हुआ। संयोजक प्रो. जे.पी. शर्मा ने स्वागत किया, सह-संयोजक डॉ. के.आर. चौधरी ने आभार व्यक्त किया। छह तकनीकी सत्रों में देशभर से आए 69 संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
    4
    राजस्थान भूगोल परिषद के 52वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज, देशभर से जुटे भूगोलवेत्ता; 69 विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र
कोटा राजस्थान
पढ़कर पास होना ही लक्ष्य नहीं, विषय की गहराई समझें विद्यार्थी: कुलगुरू प्रो. सारस्वत
राजस्थान भूगोल परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सतत विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन
कोटा, 17 सितंबर। कोटा विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में गुरुवार को राजस्थान भूगोल परिषद के 52वें राष्ट्रीय अधिवेशन का गरिमामय शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से जुटे प्रख्यात भूगोलवेत्ता, प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे समकालीन भौगोलिक विषयों पर मंथन किया।
उद्घाटन सत्र में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से ही देश के समग्र विकास की राह प्रशस्त हो सकती है। प्रो. एच.एस. शर्मा ने युवा भूगोलवेत्ताओं से शोध में क्षेत्रीय भ्रमण और प्राथमिक आंकड़ों को महत्व देने का आह्वान किया।
अधिवेशन का प्रमुख आकर्षण प्रो. ए.एन. भट्टाचार्य स्मृति व्याख्यान रहा, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. रोली कंचन ने भूगोल के महत्व और समकालीन शोध आयामों पर विचार रखे। परिषद अध्यक्ष प्रो. संतोष आनंद ने बताया कि परिषद के लगभग 900 आजीवन सदस्य हैं।
कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने विद्यार्थियों से केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि विषय की गहराई समझने के लिए अध्ययन करने का आग्रह किया और प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में स्मारिका एवं परिषद के 'एनाल्स' का विमोचन हुआ। संयोजक प्रो. जे.पी. शर्मा ने स्वागत किया, सह-संयोजक डॉ. के.आर. चौधरी ने आभार व्यक्त किया। छह तकनीकी सत्रों में देशभर से आए 69 संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज 74 व जन्मदिवस उस भारत माता के लाडले सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को विद्यार्थियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को समर्पित कर दिया राज्यपाल और माथुर स्पीकर ओम बिरला मुख्यमंत्री भजनलाल सहित प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल और हजारों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आज कोटा के चार वार्डो के री पोलिंग में भारतीय जनता पार्टी को जो सेट और कांग्रेस को दो सीट मिली है। 17 तारीख को सरपंच की लॉटरी खुलेगी। कोटा में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू। पत्रकार लोकेश जोशी अनुभव मित्तल के पुलिस ने बयान लिए मौका मौलाना मेडिकल कराया गवाह के बयान लिए। जैस जीत गवाह मंगल सिंह राहुल पारीक योगेश जोशी द्वारा गवाही के लिए 25 फोन करने पर भी नहीं आए और कल ऐसी ढीग हाक रहे थे। कि हम यह कर डालेंगे गवाही देने से मुकर गए।
    1
    आज 74 व जन्मदिवस उस भारत माता के लाडले सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को विद्यार्थियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को समर्पित कर दिया राज्यपाल और माथुर स्पीकर ओम बिरला मुख्यमंत्री भजनलाल सहित प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल और हजारों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 
आज कोटा के चार वार्डो के री पोलिंग में भारतीय जनता पार्टी को जो सेट और कांग्रेस को दो सीट मिली है। 
17 तारीख को सरपंच की लॉटरी खुलेगी। 
कोटा में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू। 
पत्रकार लोकेश जोशी अनुभव मित्तल के पुलिस ने बयान लिए मौका मौलाना मेडिकल कराया गवाह के बयान लिए। 
जैस जीत गवाह मंगल सिंह राहुल पारीक योगेश जोशी द्वारा गवाही के लिए 25 फोन करने पर भी नहीं आए और कल ऐसी ढीग हाक रहे थे। कि हम यह कर डालेंगे गवाही देने से मुकर गए।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हिसार / बरवालाः बरवाला के एक गर्ल्स स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शिक्षक ने छात्रा को किन परिस्थितियों में थप्पड़ मारा और मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
हिसार / बरवालाः बरवाला के एक गर्ल्स स्कूल में
शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शिक्षक ने छात्रा को किन परिस्थितियों में थप्पड़ मारा और मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • री-पोलिंग के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी, पुलिस ने खंगाला घटनास्थल
    1
    री-पोलिंग के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी, पुलिस ने खंगाला घटनास्थल
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भाजपा का बूथ हटाया वार्ड नंबर -3 रोजड़ी खुली दादागिरी यहां से भाजपा की प्रत्याशी सौसर बाइ चुनाव हार गई भाग संख्या 13..
    1
    भाजपा का बूथ हटाया वार्ड नंबर -3 रोजड़ी खुली दादागिरी यहां से भाजपा की प्रत्याशी सौसर बाइ चुनाव हार गई भाग   संख्या 13..
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    9 hrs ago
  • हिन्दी हमारी पहचान-एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम-मीणा हिन्दी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता कोटा । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सीनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    1
    हिन्दी हमारी पहचान-एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम-मीणा 
हिन्दी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता 
कोटा । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सीनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।
सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। 
इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं।
सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    11 hrs ago
  • कोटा में पुलिस चौकी के पास हनुमान मंदिर में चोरी, 225 ग्राम का चांदी का मुकुट और मूर्ति ले गए बदमाश कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर फर्स्ट में पुलिस चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर हनुमान जी की मूर्ति पर लगा करीब 225 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट और मंदिर में रखी करीब 50 ग्राम चांदी की तस्वीर चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह मंदिर खुलने पर चला।
    1
    कोटा में पुलिस चौकी के पास हनुमान मंदिर में चोरी, 225 ग्राम का चांदी का मुकुट और मूर्ति ले गए बदमाश
कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर फर्स्ट में पुलिस चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर हनुमान जी की मूर्ति पर लगा करीब 225 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट और मंदिर में रखी करीब 50 ग्राम चांदी की तस्वीर चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह मंदिर खुलने पर चला।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.