Shuru
Apke Nagar Ki App…
लक्सर क्षेत्र के प्रीतपुर गांव के बाहर अपनी मां, बहन और भांजे को दवाई दिलाकर घर लौट रहे एक युवक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले की कोशिश की गई। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक को रोककर उस पर तमंचे से फायर करने का प्रयास किया। चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिससे हमलावर वारदात को अंजाम नहीं दे सके और वहां से फरार हो गए। भागते समय आरोपी अपना मोबाइल फोन, बाइक और तमंचा घटनास्थल पर ही छोड़ गए। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों का मोबाइल, बाइक तथा तमंचा कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है।
SHRADDHA TV NETWORK
लक्सर क्षेत्र के प्रीतपुर गांव के बाहर अपनी मां, बहन और भांजे को दवाई दिलाकर घर लौट रहे एक युवक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले की कोशिश की गई। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक को रोककर उस पर तमंचे से फायर करने का प्रयास किया। चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिससे हमलावर वारदात को अंजाम नहीं दे सके और वहां से फरार हो गए। भागते समय आरोपी अपना मोबाइल फोन, बाइक और तमंचा घटनास्थल पर ही छोड़ गए। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों का मोबाइल, बाइक तथा तमंचा कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद भवन के सामने पेपर लीक के मामले को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान हड़ताल पर बैठकर चंद्रशेखर आजाद ने सीधी चेतावनी दी है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लक्सर के सुल्तानपुर स्थित सेंट जीपी स्कूल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, नई शिक्षा नीति, प्रतियोगी परीक्षाओं, डिजिटल इंडिया और युवाओं के भविष्य से जुड़े कई तीखे और बेबाक सवाल पूछे। डॉ. निशंक ने सभी सवालों के विस्तार से जवाब दिए और युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी भी मौजूद रहे और उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।1
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता को 'लोह पुरुष सरदार पटेल' की उपाधि दिए जाने के मामले पर किसान नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। इस उपाधि को लेकर किसान नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए अपना भारी विरोध दर्ज कराया है।1
- हरिद्वार में माँ गंगा में कूड़े का भारी अंबार और सैलाब बहकर आने से आस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। पवित्र गंगा नदी में इस तरह कचरा तैरते दिखने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और यह गंभीर चिंता जताई जा रही है कि आखिर इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की विशेष टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टांडा भनेड़ा (थाना मंगलौर, हरिद्वार) निवासी हसीन पुत्र रईस और सोनू पुत्र अल्हादिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जनपद हरिद्वार और सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दिन-रात परिश्रम करते हुए करीब 521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपने कपड़े, मास्क और हेयर स्टाइल बदल लेते थे। वे पैदल ही क्षेत्रों में पहुंचते थे और मौका मिलते ही बाइक चुराकर फरार हो जाते थे। दिनांक 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमे (370/2026 व 372/2026) से संबंधित दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में उनके कब्जे से 2 चोरी की बाइक बरामद हुईं, जिसकी निशानदेही पर बाद में अलग-अलग स्थानों से 16 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। बरामद वाहनों में मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, कलियर शरीफ, झबरेड़ा, देहरादून के साथ-साथ देवबंद, मुजफ्फरनगर और पानीपत (हरियाणा) से चुराई गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और अन्य जनपदों तथा थानों को इस संबंध में जानकारी भेजी जा रही है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया है। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भागते समय हमलावर अपना तमंचा, बाइक और मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।1