वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की विशेष टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टांडा भनेड़ा (थाना मंगलौर, हरिद्वार) निवासी हसीन पुत्र रईस और सोनू पुत्र अल्हादिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जनपद हरिद्वार और सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दिन-रात परिश्रम करते हुए करीब 521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपने कपड़े, मास्क और हेयर स्टाइल बदल लेते थे। वे पैदल ही क्षेत्रों में पहुंचते थे और मौका मिलते ही बाइक चुराकर फरार हो जाते थे। दिनांक 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमे (370/2026 व 372/2026) से संबंधित दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में उनके कब्जे से 2 चोरी की बाइक बरामद हुईं, जिसकी निशानदेही पर बाद में अलग-अलग स्थानों से 16 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। बरामद वाहनों में मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, कलियर शरीफ, झबरेड़ा, देहरादून के साथ-साथ देवबंद, मुजफ्फरनगर और पानीपत (हरियाणा) से चुराई गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और अन्य जनपदों तथा थानों को इस संबंध में जानकारी भेजी जा रही है।

- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की विशेष टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टांडा भनेड़ा (थाना मंगलौर, हरिद्वार) निवासी हसीन पुत्र रईस और सोनू पुत्र अल्हादिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जनपद हरिद्वार और सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दिन-रात परिश्रम करते हुए करीब 521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपने कपड़े, मास्क और हेयर स्टाइल बदल लेते थे। वे पैदल ही क्षेत्रों में पहुंचते थे और मौका मिलते ही बाइक चुराकर फरार हो जाते थे। दिनांक 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमे (370/2026 व 372/2026) से संबंधित दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में उनके कब्जे से 2 चोरी की बाइक बरामद हुईं, जिसकी निशानदेही पर बाद में अलग-अलग स्थानों से 16 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। बरामद वाहनों में मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, कलियर शरीफ, झबरेड़ा, देहरादून के साथ-साथ देवबंद, मुजफ्फरनगर और पानीपत (हरियाणा) से चुराई गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और अन्य जनपदों तथा थानों को इस संबंध में जानकारी भेजी जा रही है।1
- हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर और ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से इन आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने इन मशीनों के माध्यम से घाटों के सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से घाटों की सफाई पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता और बेहतर बनी रहेगी।1
- कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कोटक बैंक के सहयोग से घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के विशेष प्रयासों से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य घाट क्षेत्रों की नियमित, त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली सफाई सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस विशेष पहल का औपचारिक शुभारंभ महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उनकी प्राथमिकता है कि कांवड़ मेला-2026 तथा आगामी कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई पहले से अधिक प्रभावी और तेज़ होगी तथा नगर निगम हरिद्वार को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर तीर्थस्थलों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री योगेश मिश्रा और सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम हरिद्वार द्वारा मेला आयोजन से पूर्व स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से घाट क्षेत्रों की सफाई अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगी, जिससे हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता और सौंदर्य को नई मजबूती मिलेगी तथा कांवड़ यात्रियों को एक स्वच्छ परिवेश प्राप्त होगा।1
- उत्तराखंड पुलिस ने श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस सिलसिले में पुलिस लाइन रोशनाबाद में एडीजी वी. मुरुगेशन ने अधिकारियों और जवानों को ब्रीफिंग कर सख्त निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस रहेगा। घाटों पर जल पुलिस सहित विशेष टीमें तैनात रहेंगी। इसके साथ ही पुलिस ने कांवड़ियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और हथियार व प्रतिबंधित सामान के साथ यात्रा न करने की अपील की है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लक्सर के सुल्तानपुर स्थित सेंट जीपी स्कूल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, नई शिक्षा नीति, प्रतियोगी परीक्षाओं, डिजिटल इंडिया और युवाओं के भविष्य से जुड़े कई तीखे और बेबाक सवाल पूछे। डॉ. निशंक ने सभी सवालों के विस्तार से जवाब दिए और युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी भी मौजूद रहे और उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।1
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता को 'लोह पुरुष सरदार पटेल' की उपाधि दिए जाने के मामले पर किसान नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। इस उपाधि को लेकर किसान नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए अपना भारी विरोध दर्ज कराया है।1
- तमन्ना ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और वह अब नेहा बन गई हैं। हिंदू धर्म अपनाने के बाद उन्होंने पियूष के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचा ली है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया है। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भागते समय हमलावर अपना तमंचा, बाइक और मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।1