कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कोटक बैंक के सहयोग से घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के विशेष प्रयासों से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य घाट क्षेत्रों की नियमित, त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली सफाई सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस विशेष पहल का औपचारिक शुभारंभ महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उनकी प्राथमिकता है कि कांवड़ मेला-2026 तथा आगामी कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई पहले से अधिक प्रभावी और तेज़ होगी तथा नगर निगम हरिद्वार को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर तीर्थस्थलों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री योगेश मिश्रा और सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम हरिद्वार द्वारा मेला आयोजन से पूर्व स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से घाट क्षेत्रों की सफाई अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगी, जिससे हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता और सौंदर्य को नई मजबूती मिलेगी तथा कांवड़ यात्रियों को एक स्वच्छ परिवेश प्राप्त होगा।

- कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कोटक बैंक के सहयोग से घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के विशेष प्रयासों से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य घाट क्षेत्रों की नियमित, त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली सफाई सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस विशेष पहल का औपचारिक शुभारंभ महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उनकी प्राथमिकता है कि कांवड़ मेला-2026 तथा आगामी कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई पहले से अधिक प्रभावी और तेज़ होगी तथा नगर निगम हरिद्वार को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर तीर्थस्थलों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री योगेश मिश्रा और सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम हरिद्वार द्वारा मेला आयोजन से पूर्व स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से घाट क्षेत्रों की सफाई अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगी, जिससे हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता और सौंदर्य को नई मजबूती मिलेगी तथा कांवड़ यात्रियों को एक स्वच्छ परिवेश प्राप्त होगा।1
- कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गैंग से संबंध रखने के मामले में जेल काट चुके उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां परीक्षाओं के पेपर परचून की दुकान पर बिकते हैं।1
- देहरादून में 167वें आयकर दिवस के अवसर पर आयकर विभाग द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन ने विभाग की बदलती प्राथमिकताओं और कार्यशैली पर विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आयकर विभाग अब केवल टैक्स वसूली करने वाला विभाग नहीं रह गया है, बल्कि यह करदाताओं की सुविधा और स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने वाला 'टैक्स फैसिलिटेटर' बन चुका है। उन्होंने एक पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद कर व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।1
- हरिद्वार जिले के लक्सर स्थित पंचलेश्वर महादेव मंदिर में फर्जी समिति बनाकर चढ़ावे में चोरी का बड़ा खेल खेलने के गंभीर आरोप लगे हैं। मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी और फर्जी समिति बनाए जाने की शिकायत जिलाधिकारी (डीएम) तक पहुँचने के बाद अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पूरे मामले की जाँच और कार्रवाई के लिए अर्जी भेजी गई है। मामले में शामिल लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जाँच और सख्त कार्रवाई की माँग की गई है।1
- संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में आदि सनातन धर्म की स्थापना हो रही है। संत रामपाल जी महाराज को पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी का अवतार बताया गया है।1
- हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर को 26 देशी शराब के साथ धर दबोचा।1
- हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में दुष्कर्म, मारपीट, कान के कुंडल लूटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लगातार फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिससे उसकी पहचान ग्राम दुर्गागढ़ निवासी 19 वर्षीय सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर के रूप में हुई। आरोपी को कारण बताकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में 8 जुलाई 2026 को एक महिला द्वारा विपक्षियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 4 अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सुधीर लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मु.अ.स. 319/2026 के अंतर्गत धारा 333, 351(3), 70(1), 309(4), 317(2), 61(2)(क), 3(5) BNS और 3/25, 4/25 A.ACT के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन, कॉन्सटेबल नारायण सिंह और कॉन्सटेबल राकेश नेगी शामिल रहे।1
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म, धर्मांतरण, दो बार अबॉर्शन कराने और चलती कार में दोस्त से जबरन शादी कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में बाराबंकी पुलिस ने एक कांस्टेबल सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर नाबालिग के शोषण, जबरन धर्मांतरण और अवैध विवाह से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशानुसार, अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है।1