Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर को 26 देशी शराब के साथ धर दबोचा।
DIGITALभारत
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर को 26 देशी शराब के साथ धर दबोचा।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार जिले के लक्सर स्थित पंचलेश्वर महादेव मंदिर में फर्जी समिति बनाकर चढ़ावे में चोरी का बड़ा खेल खेलने के गंभीर आरोप लगे हैं। मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी और फर्जी समिति बनाए जाने की शिकायत जिलाधिकारी (डीएम) तक पहुँचने के बाद अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पूरे मामले की जाँच और कार्रवाई के लिए अर्जी भेजी गई है। मामले में शामिल लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जाँच और सख्त कार्रवाई की माँग की गई है।1
- हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर को 26 देशी शराब के साथ धर दबोचा।1
- उत्तराखंड के लक्सर में राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक एस पी सिंह ने एक प्रेसवार्ता कर मिल के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से यह भ्रामक प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा है कि चीनी मिल की आसवनी से गंदा पानी नालों में छोड़ा जा रहा है। प्रधान प्रबंधक ने क्षेत्र के किसान भाइयों को सूचित करते हुए कहा कि आसवनी और चीनी मिल दोनों ही 20 मार्च के महीने में बंद हो गई थीं, ऐसे में गंदा पानी छोड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने बताया कि शुगर मिल और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा लक्सर से लेकर शुक्रताल तक नाले व नदियों के पानी के सैंपल चेक किए गए हैं, जो मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपनी चीनी मिल के विरुद्ध किसी भी गलत प्रचार में न आने और ऐसा प्रचार न करने की अपील की है।1
- कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कोटक बैंक के सहयोग से घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के विशेष प्रयासों से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य घाट क्षेत्रों की नियमित, त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली सफाई सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस विशेष पहल का औपचारिक शुभारंभ महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उनकी प्राथमिकता है कि कांवड़ मेला-2026 तथा आगामी कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई पहले से अधिक प्रभावी और तेज़ होगी तथा नगर निगम हरिद्वार को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर तीर्थस्थलों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री योगेश मिश्रा और सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम हरिद्वार द्वारा मेला आयोजन से पूर्व स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से घाट क्षेत्रों की सफाई अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगी, जिससे हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता और सौंदर्य को नई मजबूती मिलेगी तथा कांवड़ यात्रियों को एक स्वच्छ परिवेश प्राप्त होगा।1
- कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गैंग से संबंध रखने के मामले में जेल काट चुके उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां परीक्षाओं के पेपर परचून की दुकान पर बिकते हैं।1
- थाना नजीबाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की जांच और जारी कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने बाइट जारी कर जानकारी दी है।1
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नांगल पोस्ट क्षेत्र के जौला डिंडोली गांव में पिछले 3 महीने से व्यवस्था खराब पड़ी हुई है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से शिकायत की गई और बात की गई, तो उनका कहना है कि ऊपर से ही पैसे नहीं आ रहे हैं।1
- कावड़ मेला 2026 को लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। कावड़ मेला 2026 को लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।1