Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना नजीबाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की जांच और जारी कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने बाइट जारी कर जानकारी दी है।
HNNK News Sabir
थाना नजीबाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की जांच और जारी कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने बाइट जारी कर जानकारी दी है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार में गंगा नदी का भयावह रूप नहीं, बल्कि इंसानों की लापरवाही का सच सामने आ रहा है। स्वच्छ भारत के दावों के बीच यहाँ पवित्र माँ गंगा कचरे के कारण कूड़ाघर में तब्दील होकर रह गई हैं। लोगों की इस बेपरवाही और गंगा नदी में फैलते भारी प्रदूषण को लेकर गहरा आक्रोश जताया जा रहा है।1
- जंतर-मंतर पर छात्रों के द्वारा लगाए गए तमाम विवादित नारों के बाद अब संसद परिसर में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारेबाजी हुई है। संसद परिसर में विपक्ष ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए "गली-गली में शोर है, मोदी...'साला चोर है" का विवादित नारा लगाया है।2
- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों के नाम अपना विशेष संदेश जारी करते हुए एक महत्वपूर्ण वादा किया है।1
- कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कोटक बैंक के सहयोग से घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के विशेष प्रयासों से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य घाट क्षेत्रों की नियमित, त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली सफाई सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस विशेष पहल का औपचारिक शुभारंभ महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उनकी प्राथमिकता है कि कांवड़ मेला-2026 तथा आगामी कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई पहले से अधिक प्रभावी और तेज़ होगी तथा नगर निगम हरिद्वार को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर तीर्थस्थलों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री योगेश मिश्रा और सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम हरिद्वार द्वारा मेला आयोजन से पूर्व स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से घाट क्षेत्रों की सफाई अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगी, जिससे हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता और सौंदर्य को नई मजबूती मिलेगी तथा कांवड़ यात्रियों को एक स्वच्छ परिवेश प्राप्त होगा।1
- कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गैंग से संबंध रखने के मामले में जेल काट चुके उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां परीक्षाओं के पेपर परचून की दुकान पर बिकते हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में धरना जारी है। पिछले 2 दिनों से धरने पर बैठे अनिल कुमार चांदपुर ने इस प्रदर्शन के दौरान प्रदूषण विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 1280 रुपये और सट्टा पर्ची के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।1
- हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में दुष्कर्म, मारपीट, कान के कुंडल लूटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लगातार फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिससे उसकी पहचान ग्राम दुर्गागढ़ निवासी 19 वर्षीय सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर के रूप में हुई। आरोपी को कारण बताकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में 8 जुलाई 2026 को एक महिला द्वारा विपक्षियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 4 अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सुधीर लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मु.अ.स. 319/2026 के अंतर्गत धारा 333, 351(3), 70(1), 309(4), 317(2), 61(2)(क), 3(5) BNS और 3/25, 4/25 A.ACT के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन, कॉन्सटेबल नारायण सिंह और कॉन्सटेबल राकेश नेगी शामिल रहे।1
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म, धर्मांतरण, दो बार अबॉर्शन कराने और चलती कार में दोस्त से जबरन शादी कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में बाराबंकी पुलिस ने एक कांस्टेबल सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर नाबालिग के शोषण, जबरन धर्मांतरण और अवैध विवाह से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशानुसार, अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है।1