Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंतर-मंतर पर छात्रों के द्वारा लगाए गए तमाम विवादित नारों के बाद अब संसद परिसर में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारेबाजी हुई है। संसद परिसर में विपक्ष ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए "गली-गली में शोर है, मोदी...'साला चोर है" का विवादित नारा लगाया है।
देवेंद्र कुमार
जंतर-मंतर पर छात्रों के द्वारा लगाए गए तमाम विवादित नारों के बाद अब संसद परिसर में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारेबाजी हुई है। संसद परिसर में विपक्ष ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए "गली-गली में शोर है, मोदी...'साला चोर है" का विवादित नारा लगाया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तराखंड पुलिस के सिपाही शेर सिंह छात्रों के प्रोटेस्ट को अपना खुलकर समर्थन देने के लिए जंतर मंतर पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने अपना इस्तीफा अभिजीत दीपके के हाथ में थमा दिया और छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन जताया।2
- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों के नाम अपना विशेष संदेश जारी करते हुए एक महत्वपूर्ण वादा किया है।1
- मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र स्थित ग्राम बिरालसी में 23/24.07.2026 की रात्रि को शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद और धक्का-मुक्की के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक कबाडी (उम्र करीब 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र करीब 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच किसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद व धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें कबाडी के गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव के अनुसार थाना चरथावल पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तथा मामले की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोट कादर में पंचायत घर के पास कचरे का भारी अंबार लगा हुआ है। कचरे से निकलने वाली बदबू और दुर्गंध के कारण आसपास में रहने वाले लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के इस ढेर के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लोगों को कई बार यहां कचरा न फेंकने की नसीहत दी गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग वहां कचरा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।1
- मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील संगठन मंत्री मनीष तोमर ने मीनू पेपर मिल पर पर्यावरण प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मनीष तोमर का आरोप है कि मिल की कथित मनमानी की वजह से क्षेत्र की हवा और पानी प्रदूषित हो रहे हैं, यहाँ तक कि सड़क किनारे खड़े पेड़ भी सूखने लगे हैं। इससे आम लोगों की सेहत और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।1
- मुजफ्फरनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी से हुई 13 लाख रुपये की ठगी का सफल खुलासा करते हुए राजस्थान के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 13 लाख रुपये नकद और कागज से बने 15 लाख रुपये के फर्जी नोट बरामद किए हैं। शातिर ठगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले छोटे-छोटे लेनदेन करके व्यापारी का विश्वास जीता था। इसके बाद उन्होंने नकली नोटों की गड्डियां थमाकर व्यापारी से 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस टीम की इस सराहनीय सफलता पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।1
- मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरालसी में 23/24 जुलाई 2026 की रात्रि एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीआरवी के जरिए जानकारी मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक कबाड़ी (उम्र लगभग 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके दौरान कबाड़ी के गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया दोनों भाइयों के विवाद में गिरने से ही वृद्ध की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जंतर-मंतर पर छात्रों के द्वारा लगाए गए तमाम विवादित नारों के बाद अब संसद परिसर में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारेबाजी हुई है। संसद परिसर में विपक्ष ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए "गली-गली में शोर है, मोदी...'साला चोर है" का विवादित नारा लगाया है।2