Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र स्थित ग्राम बिरालसी में 23/24.07.2026 की रात्रि को शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद और धक्का-मुक्की के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक कबाडी (उम्र करीब 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र करीब 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच किसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद व धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें कबाडी के गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव के अनुसार थाना चरथावल पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तथा मामले की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मो फरीद अंसारी
मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र स्थित ग्राम बिरालसी में 23/24.07.2026 की रात्रि को शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद और धक्का-मुक्की के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक कबाडी (उम्र करीब 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र करीब 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच किसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद व धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें कबाडी के गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव के अनुसार थाना चरथावल पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तथा मामले की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र स्थित ग्राम बिरालसी में 23/24.07.2026 की रात्रि को शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद और धक्का-मुक्की के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक कबाडी (उम्र करीब 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र करीब 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच किसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद व धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें कबाडी के गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव के अनुसार थाना चरथावल पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तथा मामले की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील संगठन मंत्री मनीष तोमर ने मीनू पेपर मिल पर पर्यावरण प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मनीष तोमर का आरोप है कि मिल की कथित मनमानी की वजह से क्षेत्र की हवा और पानी प्रदूषित हो रहे हैं, यहाँ तक कि सड़क किनारे खड़े पेड़ भी सूखने लगे हैं। इससे आम लोगों की सेहत और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।1
- मुजफ्फरनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी से हुई 13 लाख रुपये की ठगी का सफल खुलासा करते हुए राजस्थान के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 13 लाख रुपये नकद और कागज से बने 15 लाख रुपये के फर्जी नोट बरामद किए हैं। शातिर ठगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले छोटे-छोटे लेनदेन करके व्यापारी का विश्वास जीता था। इसके बाद उन्होंने नकली नोटों की गड्डियां थमाकर व्यापारी से 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस टीम की इस सराहनीय सफलता पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।1
- मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरालसी में 23/24 जुलाई 2026 की रात्रि एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीआरवी के जरिए जानकारी मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक कबाड़ी (उम्र लगभग 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके दौरान कबाड़ी के गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया दोनों भाइयों के विवाद में गिरने से ही वृद्ध की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तराखंड पुलिस के सिपाही शेर सिंह छात्रों के प्रोटेस्ट को अपना खुलकर समर्थन देने के लिए जंतर मंतर पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने अपना इस्तीफा अभिजीत दीपके के हाथ में थमा दिया और छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन जताया।2
- बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी यानी काशी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए 6-लेन गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। काशी को मिले ₹14,448 करोड़ की इस भव्य सौगात के तहत गंगा किनारे 46 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जिससे शहरवासियों और आगंतुकों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना के शुरू होने के बाद 60 मिनट का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगा। आधुनिक विकास और आस्था का यह संगम काशी को एक नई पहचान प्रदान करेगा।1
- मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के तहत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने गुरुवार को बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरू राम पब्लिक स्कूल, एसडी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर समेत अन्य निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर आवास, पेयजल, शौचालय, बिजली, भोजन, सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सुविधाएं समय पर और मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।1
- पिछले 4 दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण वलसाड़ डूब रहा है और सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। स्थिति यह है कि पुल पर बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य वाहन फंसे हुए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए सावधानी के तौर पर हैवी मोटर व्हीकल चालकों से गुजरात के इन जिलों में एंट्री न करने की अपील की गई है।1