मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरालसी में 23/24 जुलाई 2026 की रात्रि एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीआरवी के जरिए जानकारी मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक कबाड़ी (उम्र लगभग 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके दौरान कबाड़ी के गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया दोनों भाइयों के विवाद में गिरने से ही वृद्ध की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरालसी में 23/24 जुलाई 2026 की रात्रि एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीआरवी के जरिए जानकारी मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक कबाड़ी (उम्र लगभग 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके दौरान कबाड़ी के गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया दोनों भाइयों के विवाद में गिरने से ही वृद्ध की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह 25 जुलाई को अपने संगठन के साथ पूरे देश में अनशन पर बैठेंगे।1
- मुज़फ़्फ़रनगर के नावल्टी चौक पर स्थित यूपी मशीनरी स्टोर के व्यापारी संदीप कुच्छल से 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है। थाना कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम ने राजस्थान से पीछा करते हुए न्यू गुडलक पैलेस न्याज़ूपुरा से गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से ठगे गए ₹13 लाख रुपये नगद तथा ₹15 लाख मूल्य के कागज के फर्जी नोट बरामद किए गए हैं। पीड़ित व्यापारी संदीप कुच्छल दिल्ली निवासी विपुल के साथ व्यापारिक लेन-देन करते हैं। गिरोह के सदस्यों ने फर्जी आईडी से सिम लेकर 'आर.के. शर्मा' बनकर व्हाट्सएप के जरिए संदीप से संपर्क किया और कमीशन पर पैसे भिजवाने का प्रस्ताव दिया। दो-तीन बार छोटी रकम भिजवाकर विश्वास जीतने के बाद, आरोपियों ने विपुल को भिजवाने के लिए 15 लाख रुपये की ऐसी गड्डियां तैयार कीं जिनमें ऊपर-नीचे 500 के असली नोट और बीच में कागज के सफेद टुकड़े लगे थे। इसके बदले संदीप से 13 लाख रुपये के असली नोट ले लिए गए। पकड़े गए अभियुक्तों में ब्रह्मदेव (26 वर्ष, निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान), श्रीराम उर्फ सुनील (21 वर्ष, निवासी बीकानेर, राजस्थान) और प्रदीप (24 वर्ष, निवासी बीकानेर, राजस्थान) शामिल हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-334/2026 में धारा 318(4) बीएनएस के साथ-साथ धारा 112 और 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस सफल अनावरण और सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ़्फ़रनगर द्वारा पुलिस टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।3
- मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरालसी में 23/24 जुलाई 2026 की रात्रि एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीआरवी के जरिए जानकारी मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक कबाड़ी (उम्र लगभग 70 वर्ष) पुत्र बदर और उसके सगे भाई रामू (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र बदर के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके दौरान कबाड़ी के गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया दोनों भाइयों के विवाद में गिरने से ही वृद्ध की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सेवा के धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन से जुड़े नितिन गौतम ने प्रशासन और NKG कंपनी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि NKG कंपनी द्वारा काम कराए जाने के बावजूद संबंधित मजदूरों और ठेकेदारों को उनके कार्य का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें अपने मेहनताना के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। नितिन गौतम ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन की उदासीनता की वजह से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि NKG कंपनी से जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराया जाए और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- मुजफ्फरनगर के मालवीय चौक पर अमनदीप नाम की महिला का पर्स रास्ते में गिर गया, जिसमें लगभग ₹1200 नकद और घर की चाबी रखी हुई थी। यह पर्स एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को मिला, जिसने बिना देर किए इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही TSI सुबोध कुमार ने पूछताछ की और पर्स की वास्तविक मालिक अमनदीप की पहचान की। पूरा सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उनका पर्स पूरी तरह सुरक्षित वापस सौंप दिया। यातायात पुलिस की इस ईमानदार और सराहनीय कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की है और इस घटना को पुलिस व आम नागरिकों के बीच सकारात्मक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।1
- मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर वीडियो में भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कमलनगर निवासी पवन, पुत्र नत्थन सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।1
- मुजफ्फरनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी से हुई 13 लाख रुपये की ठगी का सफल खुलासा करते हुए राजस्थान के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 13 लाख रुपये नकद और कागज से बने 15 लाख रुपये के फर्जी नोट बरामद किए हैं। शातिर ठगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले छोटे-छोटे लेनदेन करके व्यापारी का विश्वास जीता था। इसके बाद उन्होंने नकली नोटों की गड्डियां थमाकर व्यापारी से 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस टीम की इस सराहनीय सफलता पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।1
- पिछले 4 दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण वलसाड़ डूब रहा है और सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। स्थिति यह है कि पुल पर बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य वाहन फंसे हुए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए सावधानी के तौर पर हैवी मोटर व्हीकल चालकों से गुजरात के इन जिलों में एंट्री न करने की अपील की गई है।1