logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर और ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से इन आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने इन मशीनों के माध्यम से घाटों के सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से घाटों की सफाई पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता और बेहतर बनी रहेगी।

4 hrs ago
user_A Bharat News 10
A Bharat News 10
Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
4 hrs ago

हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर और ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से इन आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने इन मशीनों के माध्यम से घाटों के सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से घाटों की सफाई पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता और बेहतर बनी रहेगी।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर और ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से इन आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने इन मशीनों के माध्यम से घाटों के सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से घाटों की सफाई पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता और बेहतर बनी रहेगी।
    1
    हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर और ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से इन आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने इन मशीनों के माध्यम से घाटों के सफाई अभियान का शुभारंभ किया।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से घाटों की सफाई पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता और बेहतर बनी रहेगी।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कोटक बैंक के सहयोग से घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के विशेष प्रयासों से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य घाट क्षेत्रों की नियमित, त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली सफाई सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस विशेष पहल का औपचारिक शुभारंभ महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उनकी प्राथमिकता है कि कांवड़ मेला-2026 तथा आगामी कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई पहले से अधिक प्रभावी और तेज़ होगी तथा नगर निगम हरिद्वार को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर तीर्थस्थलों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री योगेश मिश्रा और सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम हरिद्वार द्वारा मेला आयोजन से पूर्व स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से घाट क्षेत्रों की सफाई अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगी, जिससे हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता और सौंदर्य को नई मजबूती मिलेगी तथा कांवड़ यात्रियों को एक स्वच्छ परिवेश प्राप्त होगा।
    1
    कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कोटक बैंक के सहयोग से घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के विशेष प्रयासों से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य घाट क्षेत्रों की नियमित, त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली सफाई सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस विशेष पहल का औपचारिक शुभारंभ महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उनकी प्राथमिकता है कि कांवड़ मेला-2026 तथा आगामी कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई पहले से अधिक प्रभावी और तेज़ होगी तथा नगर निगम हरिद्वार को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर तीर्थस्थलों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री योगेश मिश्रा और सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा मेला आयोजन से पूर्व स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से घाट क्षेत्रों की सफाई अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगी, जिससे हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता और सौंदर्य को नई मजबूती मिलेगी तथा कांवड़ यात्रियों को एक स्वच्छ परिवेश प्राप्त होगा।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गैंग से संबंध रखने के मामले में जेल काट चुके उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां परीक्षाओं के पेपर परचून की दुकान पर बिकते हैं।
    1
    कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गैंग से संबंध रखने के मामले में जेल काट चुके उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के साथ ही उन्होंने व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां परीक्षाओं के पेपर परचून की दुकान पर बिकते हैं।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • देहरादून के FRI परिसर में एक कार का बोनट खोलते ही इंजन के बीच सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। इस दौरान सांप कार के साइड पैनल के अंदर शॉकर के ऊपर जाकर छिप गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जांच में पाया गया कि यह गैर-विषैला रैट स्नेक था। इसके बाद वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और खुद उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
    1
    देहरादून के FRI परिसर में एक कार का बोनट खोलते ही इंजन के बीच सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। इस दौरान सांप कार के साइड पैनल के अंदर शॉकर के ऊपर जाकर छिप गया।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जांच में पाया गया कि यह गैर-विषैला रैट स्नेक था। इसके बाद वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और खुद उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 min ago
  • पूर्व विधायक संजय गुप्ता को 'लोह पुरुष सरदार पटेल' की उपाधि दिए जाने के मामले पर किसान नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। इस उपाधि को लेकर किसान नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए अपना भारी विरोध दर्ज कराया है।
    1
    पूर्व विधायक संजय गुप्ता को 'लोह पुरुष सरदार पटेल' की उपाधि दिए जाने के मामले पर किसान नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। इस उपाधि को लेकर किसान नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए अपना भारी विरोध दर्ज कराया है।
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हरिद्वार में माँ गंगा में कूड़े का भारी अंबार और सैलाब बहकर आने से आस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। पवित्र गंगा नदी में इस तरह कचरा तैरते दिखने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और यह गंभीर चिंता जताई जा रही है कि आखिर इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है।
    1
    हरिद्वार में माँ गंगा में कूड़े का भारी अंबार और सैलाब बहकर आने से आस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। पवित्र गंगा नदी में इस तरह कचरा तैरते दिखने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और यह गंभीर चिंता जताई जा रही है कि आखिर इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है।
    user_Bharatvanitv news
    Bharatvanitv news
    Court reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में दुष्कर्म, मारपीट, कान के कुंडल लूटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लगातार फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिससे उसकी पहचान ग्राम दुर्गागढ़ निवासी 19 वर्षीय सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर के रूप में हुई। आरोपी को कारण बताकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में 8 जुलाई 2026 को एक महिला द्वारा विपक्षियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 4 अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सुधीर लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मु.अ.स. 319/2026 के अंतर्गत धारा 333, 351(3), 70(1), 309(4), 317(2), 61(2)(क), 3(5) BNS और 3/25, 4/25 A.ACT के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन, कॉन्सटेबल नारायण सिंह और कॉन्सटेबल राकेश नेगी शामिल रहे।
    1
    हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में दुष्कर्म, मारपीट, कान के कुंडल लूटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लगातार फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिससे उसकी पहचान ग्राम दुर्गागढ़ निवासी 19 वर्षीय सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर के रूप में हुई। आरोपी को कारण बताकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में 8 जुलाई 2026 को एक महिला द्वारा विपक्षियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 4 अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सुधीर लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मु.अ.स. 319/2026 के अंतर्गत धारा 333, 351(3), 70(1), 309(4), 317(2), 61(2)(क), 3(5) BNS और 3/25, 4/25 A.ACT के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन, कॉन्सटेबल नारायण सिंह और कॉन्सटेबल राकेश नेगी शामिल रहे।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया है। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भागते समय हमलावर अपना तमंचा, बाइक और मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
    1
    उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया है। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भागते समय हमलावर अपना तमंचा, बाइक और मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
    user_The Network News India
    The Network News India
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.