Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध शराब बेचने वाले लोगों पर परवलिया पुलिस कि कार्रवाई
NMM NEWS
अवैध शराब बेचने वाले लोगों पर परवलिया पुलिस कि कार्रवाई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया में आशुतोष तिवारी का भावुक संदेश, कार्यकर्ताओं से कही बड़ी बात दतिया से भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में जनता के बीच बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुख और दुख की हर घड़ी में वह लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- *गंदगी फैलाने में नगर निगम का अमला ही कोई कम कसर नहीं छोड़ रहा है* भोपाल जोन 21 वार्ड क्रमांक 25 आज हमारी टीम ने जोन 21 का निरीक्षण किया तो वहां कचरे के बड़े-बड़े ढेर नजर आए मीडिया से चर्चा के दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने बताया हम लोग बहुत परेशान हैं कई बार इसकी कंप्लेंट की परंतु हमारी कोई सुनवाई नहीं की गई यही वजह है कि हम लोग गंदगी में रहने पर मजबूर हैं गंदगी की वजह से कीड़े मकोड़े मच्छर बहुत होते हैं डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है पर हमारे इधर नगर निगम के लोगों का कोई ध्यान ही नहीं है नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन लगातार भोपाल शहर का साफ सफाई को लेकर निरीक्षण कर रही हैं महापौर की लगातार सख्त चेतावनी के बाद भी क्या हालत है इस वीडियो में देख सकते हैं1
- Breaking भोपाल जिला अदालत में गैंगस्टर जुबेर समेत पांच आरोपी बरी। पुलिस अदालत में फायरिंग का आरोप साबित नहीं कर सकी। अदालत ने कहा आरोपी संदेह से परे सिद्ध नहीं हुए। यह भी साबित नहीं हुआ कि गोली किसने चलाई थी। मुख्य गवाह और फरियादी अपने पुलिस बयानों से मुकरे। हथियार व कारतूस जब्ती की कार्रवाई पर अदालत ने सवाल उठाए। अभियोजन प्रतिबंधित हथियार होने के कानूनी साक्ष्य पेश नहीं कर पाया। मामला 6 मई 2025 को टीला जमालपुर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर का था। पुलिस ने फायरिंग और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर चालान पेश किया था। फैसले के बाद पुलिस विवेचना और अभियोजन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए।1
- भोपाल नगर निगम का पुतला जलाया भोपाल में व्यापारियों और व्यावसायिक क्षेत्रों पर हो रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता पी.सी. शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार और नगर निगम के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की आड़ में व्यापारियों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं, जिससे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। "आज स्थिति यह हो गई है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देकर भोपाल सहित सभी जगह व्यावसायिक क्षेत्रों में ताला बंदी और बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम, शासन और विभाग के वकीलों ने ठीक से पैरवी नहीं की, जिसके कारण आज व्यापारियों की गर्दन पर तलवार लटक रही है।" "जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थी, तब मास्टर प्लान लगभग पूरा हो चुका था। यदि एक महीने सरकार और चल जाती, तो मास्टर प्लान लागू हो जाता। पिछले 25 साल से इनकी सरकार है, लेकिन ये आज तक मास्टर प्लान नहीं ला पाए।" "हमारी मांग है कि सरकार तुरंत मास्टर प्लान लेकर आए। आज जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं और जिन्हें रोजगार मिला हुआ है, उनका रोजगार छिन जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नगर निगम इस सबकी जिम्मेदार है, जो सही ढंग से पैरवी नहीं कर पाए।" "हमारी मांग है कि भोपाल के व्यावसायिक क्षेत्रों में तालाबंदी और बुलडोजर की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए। मास्टर प्लान लागू किया जाए और गुजरात मॉडल की तर्ज पर अतिरिक्त टैक्स या शुल्क लेकर व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए, क्योंकि इससे कई अस्पताल और अन्य संस्थान भी प्रभावित हो रहे हैं। मिक्स्ड लैंड यूज के माध्यम से व्यापारियों को राहत दी जाए।" कांग्रेस नेता पी.सी. शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही मास्टर प्लान लागू कर व्यापारियों को राहत नहीं दी, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर और उग्र आंदोलन करेगी। बाइट - पीसी शर्मा भोपाल नगर निगम का पुतला जलाया भोपाल में व्यापारियों और व्यावसायिक क्षेत्रों पर हो रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता पी.सी. शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार और नगर निगम के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की आड़ में व्यापारियों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं, जिससे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। "आज स्थिति यह हो गई है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देकर भोपाल सहित सभी जगह व्यावसायिक क्षेत्रों में ताला बंदी और बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम, शासन और विभाग के वकीलों ने ठीक से पैरवी नहीं की, जिसके कारण आज व्यापारियों की गर्दन पर तलवार लटक रही है।" "जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थी, तब मास्टर प्लान लगभग पूरा हो चुका था। यदि एक महीने सरकार और चल जाती, तो मास्टर प्लान लागू हो जाता। पिछले 25 साल से इनकी सरकार है, लेकिन ये आज तक मास्टर प्लान नहीं ला पाए।" "हमारी मांग है कि सरकार तुरंत मास्टर प्लान लेकर आए। आज जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं और जिन्हें रोजगार मिला हुआ है, उनका रोजगार छिन जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नगर निगम इस सबकी जिम्मेदार है, जो सही ढंग से पैरवी नहीं कर पाए।" "हमारी मांग है कि भोपाल के व्यावसायिक क्षेत्रों में तालाबंदी और बुलडोजर की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए। मास्टर प्लान लागू किया जाए और गुजरात मॉडल की तर्ज पर अतिरिक्त टैक्स या शुल्क लेकर व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए, क्योंकि इससे कई अस्पताल और अन्य संस्थान भी प्रभावित हो रहे हैं। मिक्स्ड लैंड यूज के माध्यम से व्यापारियों को राहत दी जाए।" कांग्रेस नेता पी.सी. शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही मास्टर प्लान लागू कर व्यापारियों को राहत नहीं दी, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर और उग्र आंदोलन करेगी। बाइट - पीसी शर्मा1
- 🚨 BREAKING | भोपाल 🚨 राजधानी भोपाल में अवैध अहातों का खेल बेखौफ! देर रात तक शराब बिक्री जारी, आबकारी विभाग पर उठे सवाल 🍾 इतवारा, सुभाष नगर, मंगलवारा, जहांगीराबाद, हमीदिया रोड समेत कई इलाकों में नियमों की खुलेआम अनदेखी। 🏥 हमीदिया अस्पताल के सामने तक खुलेआम शराब परोसने के आरोप, स्थानीय लोगों में नाराज़गी। ⚠️ रहवासियों का आरोप: "आबकारी विभाग को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।" ❓सवाल: क्या राजधानी में अवैध अहातों पर लगेगा अंकुश या यूँ ही चलता रहेगा यह खेल? 👉 आपकी राय क्या है? कमेंट में बताइए। #BreakingNews #Bhopal #भोपाल #MadhyaPradesh4
- भोपाल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दतिया उपचुनाव की हार पर कहा... हमारी पार्टी कैडर बेस पार्टी है अनुशंसा वाली पार्टी है जो अनुशंसा तोड़ता है उसपर पार्टी कारवाही करती है जिन्होंने अनुशासन हीनता की है उनपर कारवाही होगी... संगठन समीक्षा कर रहा है मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं होगा मैं सरकार का आदमी संगठन पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता... मास्टर प्लान को लेकर कहां भोपाल का मास्टर प्लान हमारा विभाग 2 साल पहले ही बना कर मुख्यमंत्री जी को दे चुका है अब उसे मुख्यमंत्री जी देखेंगे... बाइट : कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन मंत्री1
- *राजधानी भोपाल में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे अवैध अहाते, आबकारी विभाग बना मौन दर्शक* भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकानों के आसपास और विभिन्न इलाकों में अवैध तरीके से शराब परोसने और बेचने का कारोबार बेखौफ जारी है। आबकारी विभाग की सुस्ती और अनदेखी के चलते शहर के कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों में देर रात तक शराब की अवैध बिक्री और खुलेआम पीने-पिलाने का दौर चल रहा है। देर रात तक खुल रही कलारियां, नियमों की उड़ रही धज्जियां शहर के इतवारा स्थित शराब दुकान और सुभाष नगर स्थित कलारी पर निर्धारित समय सीमा के बाद भी अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। देर रात तक दुकानों के शटर के पीछे से या आहाते की आड़ में शराब की सप्लाई बदस्तूर जारी रहती है। रात ढलते ही इन दुकानों के बाहर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है, जिससे आसपास के रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। *अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के पास खुले 'चलते-फिरते अहाते'* इतना ही नहीं, शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शुमार मंगलवारा, जहांगीराबाद, हमीदिया रोड स्थित संगम कलारी और यहां तक कि हमीदिया अस्पताल के ठीक सामने भी यही स्थिति बनी हुई है। इन इलाकों में बाकायदा 'चलते-फिरते अहाते' तैयार कर लिए गए हैं, जहां लोगों को बैठाकर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। अस्पताल के सामने इस तरह अवैध रूप से शराब परोसे जाने से मरीजों के परिजनों और आम जनता में खासा आक्रोश है। *कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता* स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग को इन तमाम गतिविधियों की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। समय-समय पर सिर्फ नाममात्र की खानापूर्ति करके फाइलें बंद कर दी जाती हैं, जिससे अवैध शराब माफिया और दुकान संचालकों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। यदि आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन ने जल्द ही इन अवैध अहातों और देर रात तक खुलने वाली शराब दुकानों पर शिकंजा नहीं कसा, तो शहर की कानून-व्यवस्था के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है।2
- अवैध शराब की बिक्री पर परवलिया पुलिस की तत्परता से करवाई।1