logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्योहारों के दृष्टिगत एसपी ओ.पी. सिंह ने गंजडुण्डवारा व सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण कासगंज। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह द्वारा बुधवार, 26 अगस्त 2026 को थाना गंजडुण्डवारा एवं थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, अभिलेखों, परिसर की साफ-सफाई तथा पुलिसिंग से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन तथा विभिन्न अभियानों में की जा रही कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण बढ़ाया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई को लेकर भी दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान पुलिस का व्यवहार शालीन एवं सहयोगात्मक होना चाहिए। प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसके त्वरित एवं नियमानुसार समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर थाना गंजडुण्डवारा एवं सिढ़पुरा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत करने पर जोर दिया गया। त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता एसपी ने त्योहारों के दौरान थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, मुख्य बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त और प्रभावी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

46 min ago
user_Journalist Anoop Mahere
Journalist Anoop Mahere
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
46 min ago
b6a8ec86-7f73-49d1-b4ad-47088662d341

त्योहारों के दृष्टिगत एसपी ओ.पी. सिंह ने गंजडुण्डवारा व सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण कासगंज। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह द्वारा बुधवार, 26 अगस्त 2026 को थाना गंजडुण्डवारा एवं थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, अभिलेखों, परिसर की साफ-सफाई तथा पुलिसिंग से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन तथा विभिन्न अभियानों में की जा रही कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध

88bcc3f0-34f0-4004-9e50-eaa83a1b842b

एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण बढ़ाया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई को लेकर भी दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान पुलिस का व्यवहार शालीन एवं सहयोगात्मक होना चाहिए। प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसके त्वरित एवं नियमानुसार समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर थाना गंजडुण्डवारा एवं सिढ़पुरा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत

b221ce14-dded-433e-843d-50b2d92c63be

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत करने पर जोर दिया गया। त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता एसपी ने त्योहारों के दौरान थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, मुख्य बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त और प्रभावी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जुलूसे मोहम्मदी 26 अगस्त 2026 ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कासगंज में।
    1
    जुलूसे मोहम्मदी 26 अगस्त 2026 ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कासगंज में।
    user_Maulana Chand Miyan alvi barkati
    Maulana Chand Miyan alvi barkati
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने बुधवार को थाना गंजडुण्डवारा और थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विभिन्न पुलिस अभियानों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर थाना गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। त्योहारों को लेकर बढ़ाई जाएगी निगरानी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कस्बों के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।
    1
    कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश
कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश
कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने बुधवार को थाना गंजडुण्डवारा और थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विभिन्न पुलिस अभियानों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए।
एसपी ने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर
थाना गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
त्योहारों को लेकर बढ़ाई जाएगी निगरानी
त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कस्बों के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज सेवा, अब सवाल—आदेश तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई?
    1
    रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज सेवा, अब सवाल—आदेश तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई?
    user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
    देवेन्द्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
    2 hrs ago
  • एटा बिग ब्रेकिंग.... नलकूपों की रखवाली में जुटे किसान, रातभर गांवों में पुलिस का पहरा एटा के जलेसर और सकरौली थाना क्षेत्रों में नलकूपों से कॉपर केबल चोरी की घटनाओं के बाद किसानों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार रात 9 बजे से किसानों ने नलकूपों की रखवाली के लिए पहरा शुरू कर दिया। वहीं सकरौली कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर गांवों में पुलिस बल तैनात किया। कोतवाल ने खुद पुलिस बल के साथ रातभर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस टीम द्वारा सायरन बजाकर गांवों में गश्त की गई। सकरौली थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से वे परेशान हैं। और अब अपने नलकूपों की सुरक्षा खुद करने को मजबूर हैं। कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने कहा कि नलकूपों से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    एटा बिग ब्रेकिंग....
नलकूपों की रखवाली में जुटे किसान, रातभर गांवों में पुलिस का पहरा


एटा के जलेसर और सकरौली थाना क्षेत्रों में नलकूपों से कॉपर केबल चोरी की घटनाओं के बाद किसानों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।
मंगलवार रात 9 बजे से किसानों ने नलकूपों की रखवाली के लिए पहरा शुरू कर दिया।
वहीं सकरौली कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर गांवों में पुलिस बल तैनात किया।
कोतवाल ने खुद पुलिस बल के साथ रातभर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। 
पुलिस टीम द्वारा सायरन बजाकर गांवों में गश्त की गई।
सकरौली थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है।
किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से वे परेशान हैं। और अब अपने नलकूपों की सुरक्षा खुद करने को मजबूर हैं।
कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने कहा कि नलकूपों से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    Court reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील की डीजे, बाजे, नाच-गाने और हुड़दंग से बचने की अपील, जुलूस में दूसरे देशों के झंडे और बैनर नहीं लगाने की अपील, नकली तलवारों के प्रदर्शन और ट्रिपल राइडिंग से भी परहेज करने को कहा, तेज आवाज में शोर-शराबे से बचने और जुलूस को अनुशासित रखने की अपील, भारतीय झंडा और तिरंगा लगाने की मौलाना ने की अपील, दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले काम से बचने की अपील, 26 अगस्त को ईद-मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी।
    1
    बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील की डीजे, बाजे, नाच-गाने और हुड़दंग से बचने की अपील, जुलूस में दूसरे देशों के झंडे और बैनर नहीं लगाने की अपील, नकली तलवारों के प्रदर्शन और ट्रिपल राइडिंग से भी परहेज करने को कहा, तेज आवाज में शोर-शराबे से बचने और जुलूस को अनुशासित रखने की अपील, भारतीय झंडा और तिरंगा लगाने की मौलाना ने की अपील, दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले काम से बचने की अपील, 26 अगस्त को ईद-मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Amit Kumar
    1
    Post by Amit Kumar
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Court reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक में युवा मोर्चा की बड़ी बैठक | संगठन विस्तार और किसान मुद्दों पर मंथन | Shuru New अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक में युवा मोर्चा की बड़ी बैठक | संगठन विस्तार और किसान मुद्दों पर मंथन | Shuru New
    2
    अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक में युवा मोर्चा की बड़ी बैठक | संगठन विस्तार और किसान मुद्दों पर मंथन | Shuru New
अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक में युवा मोर्चा की बड़ी बैठक | संगठन विस्तार और किसान मुद्दों पर मंथन | Shuru New
    user_Abdul Hadi
    Abdul Hadi
    Teacher Koil, Aligarh•
    31 min ago
  • सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी सोरोंजी। तीर्थ नगरी सोरोंजी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग से शुरू होकर मोहल्ला चौधरी, बड़ा बाजार, कायस्थान, लहरा रोड, रामसिंहपुरा होते हुए सहावर गेट मस्जिद तक पहुंचा। यहां से जुलूस वापस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में ऊंट और घोड़ों पर अरबी लिबास में सवार बुजुर्ग और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस के आगे बाइक सवार युवा रंग-बिरंगी पगड़ियां पहने हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे गूंजते रहे और डीजे पर नात-ए-पाक पेश की गई। जुलूस में शामिल बच्चों को जगह-जगह बिस्किट और चॉकलेट वितरित की गईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे। जुलूस में हाफिज राहिल, हाफिज उबैश, हाफिज मोहसिन, कमाल हसन, इसरान राईन, मुकीस अहमद, गुलाम गौस कुरैशी, सलीम राईन, डा. महमूद खां, मु. युनुस, मु. फारुख, अबरार पठान, बिलाल कुरैशी, मुफीद पठान, अंजुम राहत, शरीफ गाजी, इस्लाम राईन, असलम राईन, राजू राईन, जाविद, शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।
    1
    सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
सोरोंजी। तीर्थ नगरी सोरोंजी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग से शुरू होकर मोहल्ला चौधरी, बड़ा बाजार, कायस्थान, लहरा रोड, रामसिंहपुरा होते हुए सहावर गेट मस्जिद तक पहुंचा। यहां से जुलूस वापस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में ऊंट और घोड़ों पर अरबी लिबास में सवार बुजुर्ग और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस के आगे बाइक सवार युवा रंग-बिरंगी पगड़ियां पहने हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे गूंजते रहे और डीजे पर नात-ए-पाक पेश की गई। जुलूस में शामिल बच्चों को जगह-जगह बिस्किट और चॉकलेट वितरित की गईं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
जुलूस में हाफिज राहिल, हाफिज उबैश, हाफिज मोहसिन, कमाल हसन, इसरान राईन, मुकीस अहमद, गुलाम गौस कुरैशी, सलीम राईन, डा. महमूद खां, मु. युनुस, मु. फारुख, अबरार पठान, बिलाल कुरैशी, मुफीद पठान, अंजुम राहत, शरीफ गाजी, इस्लाम राईन, असलम राईन, राजू राईन, जाविद, शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.