Shuru
Apke Nagar Ki App…
जुलूसे मोहम्मदी 26 अगस्त 2026 ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कासगंज में।
Maulana Chand Miyan alvi barkati
जुलूसे मोहम्मदी 26 अगस्त 2026 ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कासगंज में।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जुलूसे मोहम्मदी 26 अगस्त 2026 ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कासगंज में।1
- कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने बुधवार को थाना गंजडुण्डवारा और थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विभिन्न पुलिस अभियानों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर थाना गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। त्योहारों को लेकर बढ़ाई जाएगी निगरानी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कस्बों के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।1
- बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील की डीजे, बाजे, नाच-गाने और हुड़दंग से बचने की अपील, जुलूस में दूसरे देशों के झंडे और बैनर नहीं लगाने की अपील, नकली तलवारों के प्रदर्शन और ट्रिपल राइडिंग से भी परहेज करने को कहा, तेज आवाज में शोर-शराबे से बचने और जुलूस को अनुशासित रखने की अपील, भारतीय झंडा और तिरंगा लगाने की मौलाना ने की अपील, दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले काम से बचने की अपील, 26 अगस्त को ईद-मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी।1
- Post by Amit Kumar1
- एटा: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के अवागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा अवागढ़। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल से हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एटा रोड स्थित पचौरी फार्म हाउस पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि तथा एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया। मंच से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके समाधान की मांग की। वहीं मंच पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में मौजूद बालिका को तलवार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक रघुवीर सिंह लोधी, संयोजक एडवोकेट हरिशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश लोधी, महामंत्री मुनेश लोधी, संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी,किसान नेता लोधी तेज सिंह वर्मा, मानवेन्द्र सिंह लोधी (समाज सेवी),शिशुपाल लोधीकुंवर पाल लोधी, अमर पाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, योगेश राजपूत आनंदपुर, राहुल राजपूत, कमलेश राजपूत, पंकज लोधी, रविकांत लोधी, रोहित राजपूत, सोनू अध्यापक, एड. निर्देश लोधी, पंकज लोधी,बलदेव लोधी, डॉ. राजवीर सिंह आनंदपुर और अतर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मानवेंद्र सिंह लोधी ‘मानू भईया’, समाज सेवी की ओर से शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों एवं यात्रियों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की गई। जल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- #BADAUN मे दिव्यांग के घर में घुसे दबंग, मचाया तांडव...! घर में घुसकर दिव्यांग से मारपीट का आरोप 4 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं—पीड़ित का दावा..परिवार दहशत में, गांव में मचा हड़कंप हज़रतपुर थाना क्षेत्र के पिपला गांव का मामला1
- चोरी की मोटर साइकिल के खुले पुर्ज़ों के साथ दो युवक गिरफ्तार उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत आज स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है पुलिस ने चोरी हुई बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित एक दुकान से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में रामपाल यादव के मार्केट स्थित आदिल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित ग्राम वरामालदेव निवासी दो युवक विजय पुत्र रामेश्वर, आशीष पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है1
- सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी सोरोंजी। तीर्थ नगरी सोरोंजी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग से शुरू होकर मोहल्ला चौधरी, बड़ा बाजार, कायस्थान, लहरा रोड, रामसिंहपुरा होते हुए सहावर गेट मस्जिद तक पहुंचा। यहां से जुलूस वापस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में ऊंट और घोड़ों पर अरबी लिबास में सवार बुजुर्ग और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस के आगे बाइक सवार युवा रंग-बिरंगी पगड़ियां पहने हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे गूंजते रहे और डीजे पर नात-ए-पाक पेश की गई। जुलूस में शामिल बच्चों को जगह-जगह बिस्किट और चॉकलेट वितरित की गईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे। जुलूस में हाफिज राहिल, हाफिज उबैश, हाफिज मोहसिन, कमाल हसन, इसरान राईन, मुकीस अहमद, गुलाम गौस कुरैशी, सलीम राईन, डा. महमूद खां, मु. युनुस, मु. फारुख, अबरार पठान, बिलाल कुरैशी, मुफीद पठान, अंजुम राहत, शरीफ गाजी, इस्लाम राईन, असलम राईन, राजू राईन, जाविद, शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।1