logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली से कैंची धाम आए पर्यटकों की कार में लगी भीषण आग, पुलिस ने बमुश्किल आग पर पाया काबू

5 hrs ago
user_Nainital news
Nainital news
Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
5 hrs ago

दिल्ली से कैंची धाम आए पर्यटकों की कार में लगी भीषण आग, पुलिस ने बमुश्किल आग पर पाया काबू

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • विडियो देखें- हल्द्वानी (उत्तराखंड) जब जागरूक नागरिक ने खोली सिस्टम की पोल… कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाले सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी की एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है । एक गंभीर रूप से घायल मरीज जिसका पैर बुरी तरह कुचल गया था । इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहाँ प्लास्टिक सर्जन तक मौजूद नहीं! इतना ही नहीं—मरीज को सहारा देने के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं परिजनों को बाहर से लकड़ी लाकर पैर सपोर्ट करने को कहा गया सोचिए… जहाँ आधुनिक इलाज होना चाहिए, वहाँ मरीज लकड़ी के सहारे पड़ा है! क्या यही है कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की हकीकत?
    1
    विडियो देखें- हल्द्वानी (उत्तराखंड)
जब जागरूक नागरिक ने खोली सिस्टम की पोल…
कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाले सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी की एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है ।
एक गंभीर रूप से घायल मरीज  जिसका पैर बुरी तरह कुचल गया था । इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहाँ प्लास्टिक सर्जन तक मौजूद नहीं!
इतना ही नहीं—मरीज को सहारा देने के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं परिजनों को बाहर से लकड़ी लाकर पैर सपोर्ट करने को कहा गया
सोचिए… जहाँ आधुनिक इलाज होना चाहिए, वहाँ मरीज लकड़ी के सहारे पड़ा है!
क्या यही है कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की हकीकत?
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • *हल्द्वानी में आयोजित जन-जन की सरकार कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री* जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल थीम के अंतर्गत विकासखंड सभागार हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों के हित में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं, निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। *उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में धामी सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं इन चार वर्षो में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बड़ी है। राज्य का सालाना बजट बड़ा है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य, देश के अग्रणी राज्यों में सुमार हुआ है, एसडीजी रैंकिंग में राज्य देश में प्रथम स्थान पर आया है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में महिलाओं के, किसानों के खेल के, युवाओं के हित में अनेक कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है।* उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनहित में अनेक निर्णय लिए हैं साथ ही अनेक कानून राज्य में लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में अनेक कार्य व निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर तरक्की कर रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश के प्रथम राज्यों की श्रेणी में गिना जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य में वात्सल्य योजना और महिलाओं के लिए 30% क्षेतिज आरक्षण और 4% खिलाड़ियों को आरक्षण देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों से संबंधित *संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड* पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भी उपस्थित अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून से दिए गए संबोधन को भी उपस्थित जनता द्वारा वर्चुअल माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विकास कार्यो, उपलब्धियों के साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित जनता को अवगत कराया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा लागू नकल विरोधी क़ानून, समान नागरिक संहिता, एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में किए गए कार्यों के साथ ही महिला सशक्तिकरण,समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में किए गए अनेक कार्यों व योजनाओं की प्रशंसा करते हुए जनपद नैनीताल में हुए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री दीपक महरा ने कहा कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में पंहुचाने हेतु राज्य में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा राज्य के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिसमें भू क़ानून, यूसीसी, नकल विरोधी कानून, महिला सशक्तिकरण आदि कानूनों के माध्यम से राज्य को सशक्त किया है। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा कई साल पुरानी मांग के अंतर्गत जमरानी बांध परियोजना का तेज गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश अनेकों योजनाएं लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आने वाले 2047 में हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उसी के अनुरूप उत्तराखंड राज्य सुशासन और लोक कल्याणकारी नीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज बिष्ट ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 40-50 वर्ष पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धामी जी के प्रयासों से हल्द्वानी शहर को लगभग 02 हजार करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है। जिससे अनेक विकास कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है जिसका लाभ गरीब जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़ ने जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा, राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विकास खंड में ही अकेले वर्तमान में 6500 महिलाएं इससे जुड़ी हैं। जिनमें से कई लखपति दीदी बन गई है आज सीधे बैंक सखी से जुड़ी हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनता के हित में अनेक निर्णय लेते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज नैनीताल जिले में जमरानी बांध, रोडवेज हिल डिपो, हाइवे निर्माण, अनेक बाईपास आदि निर्माण कार्य तीव्रगति से चल रहे हैं। विकास कार्यों का लाभ सीधे जन जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की 133 योजनाएं गतिमान हैं जिनको जन जन तक पहुंचने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अपने संबोधन में सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा आज उत्तराखंड राज्य के साथ जनपद नैनीताल भी तेजी से विकास कर रहा है विभिन्न परियोजनाएँ व विकास कार्य जनता के हित में गतिमान है। उन्होंने कहा कि विगत 4 वर्षों में चाहे महिला आरक्षण की बात हो, राज्य आंदोलनकारी को रिजर्वेशन देने की बात हो,कुशल खिलाड़ियों के लिए जितने भी नियम बने हैं उसका लाभ सीधे यहॉं की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा का मामला हो या स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का मामला हो या काठगोदाम बाई पास, कैंचीधाम बाईपास, रिंग रोड, जमरानी बांध परियोजना हो अनेक कार्य त्वरित गति से सरकार ने 4 सालों में किए हैं यहॉं अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों उपलब्धियों से उपस्थित जनता को अवगत कराया, साथ ही अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं से जनमानस को लाभान्वित किया गया और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य, उद्योग, रेशमविभाग, कृषि विभाग, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, शहरी विकास विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न सरकारी जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई। *इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा ग्रामोत्थान रीप परियोजना अंतर्गत आशीर्वाद क्लस्टर फेडरेशन गोलापुर को बताशा यूनिट खोलने हेतु 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत उद्यम स्थापना हेतु तीन लाभार्थियों को कुल , 105000 के दो प्रदान किए गए।* *इसके साथ ही माननीय मंत्री द्वारा 6 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया।* शिविर में जिला उद्योग केंद्र को 04 आवेदन एमएसवाई 2.0 के अंतर्गत प्राप्त हुए, उद्यान विभाग ने 15 आवेदनों के माध्यम से उद्यानिक, बाजार और सब्जी बीजों का विक्रय किया, स्वास्थ्य विभाग आयुर्वेद में 44 ओपीडी और होम्योपैथिक में 34 ओपीडी की गईं। *इस अवसर पर आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।* इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र पांडे, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली,कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ सुनील पंत द्वारा किया गया।
    4
    *हल्द्वानी में आयोजित जन-जन की सरकार कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री*
जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल थीम के अंतर्गत विकासखंड सभागार हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों के हित में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं, निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। *उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में धामी सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं इन चार वर्षो में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बड़ी है। राज्य का सालाना बजट बड़ा है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य, देश के अग्रणी राज्यों में सुमार हुआ है, एसडीजी रैंकिंग में राज्य देश में प्रथम स्थान पर आया है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में महिलाओं के, किसानों के खेल के, युवाओं के हित में अनेक कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है।* उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनहित में अनेक निर्णय लिए हैं साथ ही अनेक कानून राज्य में लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में अनेक कार्य व निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर तरक्की कर रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश के प्रथम राज्यों की श्रेणी में गिना जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य में वात्सल्य योजना और महिलाओं के लिए 30% क्षेतिज आरक्षण और 4% खिलाड़ियों को आरक्षण देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों से संबंधित *संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड* पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भी उपस्थित अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून से दिए गए संबोधन को भी उपस्थित जनता द्वारा वर्चुअल माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विकास कार्यो, उपलब्धियों के साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित जनता को अवगत कराया।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में  जानकारी देते हुए उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा लागू नकल विरोधी क़ानून, समान नागरिक संहिता, एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में किए गए कार्यों के साथ ही महिला सशक्तिकरण,समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में किए गए अनेक कार्यों व योजनाओं  की प्रशंसा करते हुए जनपद नैनीताल में हुए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर  दर्जा राज्य मंत्री दीपक महरा ने कहा कि उत्तराखंड को देश  के अग्रणी राज्यों में पंहुचाने हेतु राज्य में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा राज्य के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिसमें भू क़ानून, यूसीसी, नकल विरोधी कानून, महिला सशक्तिकरण आदि कानूनों के माध्यम से राज्य को सशक्त किया है।
इस अवसर पर  दर्जा राज्य मंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा कई साल पुरानी मांग के अंतर्गत जमरानी बांध परियोजना का तेज गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश अनेकों योजनाएं लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।  उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आने वाले 2047 में हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उसी के अनुरूप उत्तराखंड राज्य सुशासन और लोक कल्याणकारी नीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज बिष्ट ने  कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 40-50 वर्ष पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धामी जी के प्रयासों से हल्द्वानी शहर को लगभग 02 हजार करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है। जिससे अनेक विकास कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है जिसका लाभ गरीब जनता को मिल रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़ ने जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा, राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विकास खंड में ही अकेले वर्तमान में 6500 महिलाएं इससे जुड़ी हैं। जिनमें से कई लखपति दीदी बन गई है आज सीधे  बैंक सखी से जुड़ी हैं। 
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनता के हित में अनेक निर्णय लेते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज नैनीताल जिले में  जमरानी बांध, रोडवेज हिल डिपो, हाइवे निर्माण, अनेक बाईपास आदि निर्माण कार्य तीव्रगति से चल रहे हैं। विकास कार्यों का लाभ सीधे जन जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की 133 योजनाएं गतिमान हैं जिनको जन जन तक पहुंचने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अपने संबोधन में सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा आज उत्तराखंड राज्य के साथ जनपद नैनीताल भी तेजी से विकास कर रहा है विभिन्न परियोजनाएँ  व विकास कार्य जनता के हित में गतिमान है। उन्होंने कहा कि विगत 4 वर्षों में चाहे महिला आरक्षण की बात हो, राज्य आंदोलनकारी को रिजर्वेशन देने की बात हो,कुशल खिलाड़ियों के लिए जितने भी नियम बने हैं उसका लाभ सीधे यहॉं की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा का मामला हो या स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का मामला हो या काठगोदाम बाई पास, कैंचीधाम बाईपास, रिंग रोड, जमरानी बांध परियोजना हो अनेक कार्य त्वरित गति से  सरकार ने 4 सालों में  किए हैं यहॉं अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों उपलब्धियों से उपस्थित जनता को अवगत कराया, साथ ही अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं से जनमानस को लाभान्वित किया गया और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य, उद्योग, रेशमविभाग, कृषि विभाग, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, शहरी विकास विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न सरकारी जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई।
*इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा ग्रामोत्थान रीप परियोजना अंतर्गत आशीर्वाद क्लस्टर फेडरेशन गोलापुर को बताशा यूनिट खोलने हेतु 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत उद्यम स्थापना हेतु तीन लाभार्थियों को कुल , 105000 के दो प्रदान किए  गए।*
*इसके साथ ही माननीय मंत्री द्वारा 6 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया।*
शिविर में जिला उद्योग केंद्र को 04 आवेदन एमएसवाई 2.0 के अंतर्गत प्राप्त हुए, उद्यान विभाग ने 15 आवेदनों के माध्यम से उद्यानिक, बाजार और सब्जी बीजों का विक्रय किया, स्वास्थ्य विभाग आयुर्वेद में 44 ओपीडी और होम्योपैथिक में 34 ओपीडी की गईं। 
*इस अवसर पर आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।*
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र पांडे, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली,कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ सुनील पंत द्वारा किया गया।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • Post by Nainital news
    1
    Post by Nainital news
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    5 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • अल्मोड़ा में पूर्वी पोखरखाली के पास तेंदुए की चहलकदमी जारी है। पहले शनिवार देर रात तेंदुए ने एक कुत्ते को शिकार बनाया। तेंदुए की आवाजाही से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है।
    1
    अल्मोड़ा में पूर्वी पोखरखाली के पास तेंदुए की चहलकदमी जारी है। पहले शनिवार देर रात तेंदुए ने एक कुत्ते को शिकार बनाया। तेंदुए की आवाजाही से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • पश्चिम एशिया संकट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 20 दिनों में 62 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाने के बावजूद आम जनता पर महंगे पेट्रोल व डीजल का बोझ नहीं डाला जाएगा। इस बात के संकेत पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दिए हैं। सुजाता शर्मा सरकार की तरफ से आयोजित होने वाले दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति का ब्योरा देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होर्मुज के पश्चिम में फंसे 22 भारतीय जहाजों के लिए ईरान सरकार से बातचीत जारी है। साथ ही एलएनजी आपूर्ति बढ़ाने के लिए भी कई देशों से बात शुरू की गई है। ईरान की तरफ से कतर के गैस फील्ड पर किए गए हमले पर उन्होंने खास तौर पर चिंता जताई। कहा कि भारत अपनी जरूरत का 47 प्रतिशत गैस कतर से लेता है। अगर वहां उत्पादन प्रभावित होता है तो भारत पर भी असर होगा। इस बीच हम दूसरे स्त्रोतों से गैस लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में एलएनजी की कोई कमी नहीं है और न ही देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है। देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में उक्त उत्पाद उपलब्ध हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से इनकी खुदरा कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले दो सप्ताह के दौरान अमेरिका से लेकर चीन में पेट्रो उत्पादों की कीमतें कई बार बढ़ाई जा चुकी हैं, जबकि यूरोपीय देशों में गैस की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।
    1
    पश्चिम एशिया संकट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 20 दिनों में 62 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाने के बावजूद आम जनता पर महंगे पेट्रोल व डीजल का बोझ नहीं डाला जाएगा। इस बात के संकेत पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दिए हैं।
सुजाता शर्मा सरकार की तरफ से आयोजित होने वाले दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति का ब्योरा देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होर्मुज के पश्चिम में फंसे 22 भारतीय जहाजों के लिए ईरान सरकार से बातचीत जारी है। साथ ही एलएनजी आपूर्ति बढ़ाने के लिए भी कई देशों से बात शुरू की गई है।
ईरान की तरफ से कतर के गैस फील्ड पर किए गए हमले पर उन्होंने खास तौर पर चिंता जताई। कहा कि भारत अपनी जरूरत का 47 प्रतिशत गैस कतर से लेता है। अगर वहां उत्पादन प्रभावित होता है तो भारत पर भी असर होगा। इस बीच हम दूसरे स्त्रोतों से गैस लेने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में एलएनजी की कोई कमी नहीं है और न ही देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है। देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में उक्त उत्पाद उपलब्ध हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से इनकी खुदरा कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले दो सप्ताह के दौरान अमेरिका से लेकर चीन में पेट्रो उत्पादों की कीमतें कई बार बढ़ाई जा चुकी हैं, जबकि यूरोपीय देशों में गैस की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।
    user_Aasif News Network
    Aasif News Network
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • 1 अप्रैल से सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी निम्न प्रकार होगी
    1
    1 अप्रैल से सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी निम्न प्रकार होगी
    user_Sanjay Verman
    Sanjay Verman
    Video Creator रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • *जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना आगामी 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के मध्य होगी।* जनपद नैनीताल में जनगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण प्रारम्भ। *कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को काठगोदाम सर्किट हाउस सभागार काठगोदाम में जनगणना 2027 के मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है, यह जनगणना ही उसका आधार तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि समस्त विकास योजनाएं जनगणना के आंकड़ों पर ही आधारित होती है इसलिए यह बहुत जिम्मेदारी का कार्य है।* जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत होने वाली मकानों एवं परिवारों के सूचीकरण कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सर्किट हाउस काठगोदाम में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के संचालन में फील्ड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर जिला अर्थ संख्याधिकारी डा0 मुकेश नेगी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, मकानों और परिवारों के सूचीकरण और डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रहण की जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने कहा कि जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से करायी जा रही है। जिसके लिए मोबाइल एप के जरिए डाटा संकलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को एप के संचालन, डाटा एंट्री और सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े अधूरे व त्रुटिपूर्ण ना हो। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके लिए प्रशिक्षण के माध्यम से फील्ड ट्रेनरों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना से डाटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने वीसी के माध्यम से बताया कि मकान गणना के तहत 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक 15 दिन की अवधि में प्रदेश की जनता को स्व गणना का विकल्प भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जनगणना की तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हाउस लिस्टिंग ऑफिसर (एचएलओ) के गठन, डेटा संकलन एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में जनपद के समस्त विकास खण्डों के उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार के साथ ही फील्ड प्रशिक्षु मौजूद थे।
    1
    *जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना आगामी 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के मध्य होगी।* 
जनपद नैनीताल में जनगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण प्रारम्भ।
*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को काठगोदाम सर्किट हाउस सभागार काठगोदाम में जनगणना 2027 के मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है, यह जनगणना ही उसका आधार तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि समस्त विकास योजनाएं जनगणना के आंकड़ों पर ही आधारित होती है इसलिए यह बहुत जिम्मेदारी का कार्य है।*
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत होने वाली मकानों एवं परिवारों के सूचीकरण कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सर्किट हाउस काठगोदाम में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के संचालन में फील्ड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर जिला अर्थ संख्याधिकारी डा0 मुकेश नेगी द्वारा  प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, मकानों और परिवारों के सूचीकरण और डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रहण की जानकारी दी गई।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने कहा कि जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से करायी जा रही है। जिसके लिए मोबाइल एप के जरिए डाटा संकलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को एप के संचालन, डाटा एंट्री और सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि  आंकड़े अधूरे व त्रुटिपूर्ण ना हो।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके लिए प्रशिक्षण के माध्यम से फील्ड ट्रेनरों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना से डाटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। 
जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने वीसी के माध्यम से बताया कि मकान गणना के तहत 10 अप्रैल से 24 अप्रैल  2026 तक 15 दिन की अवधि में प्रदेश की जनता को स्व गणना का विकल्प भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जनगणना की तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हाउस लिस्टिंग ऑफिसर (एचएलओ) के गठन, डेटा संकलन एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण में जनपद के समस्त विकास खण्डों के  उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार के साथ ही फील्ड प्रशिक्षु मौजूद थे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.