स्कूल परिसर में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, जानवर द्वारा नोचे जाने की आशंका बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव के बाहर स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में शव की पहचान बदलू पाल पुत्र रामचरन, निवासी रामपुर धोबिया हार के रूप में हुई। मृतक के भाई छोटे लाल ने बताया कि बदलू पिछले करीब 15 दिनों से घर नहीं आया था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव का एक पैर किसी जानवर द्वारा नोचा हुआ प्रतीत हो रहा है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए द्वारा हमले का लग रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि तेंदुए के हमले के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं और अन्य किसी जानवर की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्कूल परिसर में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, जानवर द्वारा नोचे जाने की आशंका बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव के बाहर स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ ही देर
में शव की पहचान बदलू पाल पुत्र रामचरन, निवासी रामपुर धोबिया हार के रूप में हुई। मृतक के भाई छोटे लाल ने बताया कि बदलू पिछले करीब 15 दिनों से घर नहीं आया था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव का एक पैर किसी जानवर द्वारा नोचा हुआ प्रतीत हो रहा है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं
जताई जा रही हैं। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए द्वारा हमले का लग रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि तेंदुए के हमले के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं और अन्य किसी जानवर की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव के बाहर स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में शव की पहचान बदलू पाल पुत्र रामचरन, निवासी रामपुर धोबिया हार के रूप में हुई। मृतक के भाई छोटे लाल ने बताया कि बदलू पिछले करीब 15 दिनों से घर नहीं आया था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव का एक पैर किसी जानवर द्वारा नोचा हुआ प्रतीत हो रहा है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए द्वारा हमले का लग रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि तेंदुए के हमले के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं और अन्य किसी जानवर की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।3
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- पानीटंकी टंकी पर चढ़ा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस जिले के चौकी बैवाही क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव निवासी पहलाद पुत्र कल्लू गुप्ता गांव के बाहर पानी टंकी पर चढ़ कर हंगामा काटने लगा। कुछ देर बाद पिता कल्लू गुप्ता मौके पर पहुंचे और काफी शोर शराबा किया इसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए। इसके बाद सूचना डायल 112 व चौकी बैवाही पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर चौकी इंचार्ज बैवाही महेंद्र प्रताप सिंह सहित डायल 112 की पुलिस पहुंच गई और उसको करीब एक घंटे तक समझाया। काफी देर बाद सभी के कहने पर वह नीचे उतरा। चौकी इंचार्ज बैवाही महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह नशे का आदि है। कोई कारण नहीं था। फिलहाल पुलिस ने पहलाद को उसके पिता को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है।1
- जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना अंतर्गत चौकी वैवाही क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव निवासी प्रहलाद 32 पुत्र कल्लू तेली ने आज मंगलवार दोपहर को आर्थिक तंगी के कारण गांव में बनी पानी की टंकी की छत पर चढ़ गया जहां से वहां नीचे कूद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। ऐसा करते हुए ग्रामीणों ने देखकर शोरगुल किया तो काफी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना स्थानीय चौकी वैवाही की पुलिस को दी गई जिस पर तत्काल चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे और युवक को समझा बूझकर नीचे उतारा तथा आत्महत्या करने का कारण पूछा तो युवक ने आर्थिक तंगी बताया। वहीं युवक के पिता ने बताया कि इसने नशे की सामग्री जुटाने के चक्कर में घर में रखी जेवरात चोरी से बेच डाली जिसमें सभी भाइयों का हक था,, वहीं युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो किसी भी हद तक जा सकता है। पानी की टंकी से कूद कर आत्महत्या करने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- महसी/ बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगांव श्री गुरूसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता। o संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.04.2026 को आवेदक आसिद पुत्र रऊफ खान निवासी अकिलापुर (भठ्ठा चौराहा), दा० दशरथपुर, जनपद बहराइच द्वारा तथा दिनांक 20.04.2026 को आवेदक केशव पुत्र जग्गू निवासी तालपार पुरवा, दा० तारापुर खुर्द, थाना रामगांव, जनपद बहराइच द्वारा स्थानीय पुलिस को उनकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में सूचना दी गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 117/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. एवं मु0अ0सं0 117/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस.पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम उ0नि0 श्री नन्द किशोर सिंह मय हमराही पुलिस बल हे0का0 जयसिंह, हे0का0 अमरजीत, का0 आशुतोष गुप्ता, का0 सुरेन्द्र वर्मा द्वारा भकलागोपालपुर, थाना रामगांव, जनपद बहराइच के पास से समय लगभग 05:21 बजे मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से उपरोक्त दोनों मुकदमों से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया। o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 1. शल्लू उर्फ सलमान उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र हसीब निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया दा0 सरपतहा थाना रामगांव जनपद बहराइच o अनावरित अभियोग- 1. मु0अ0सं0 117/2026 धारा 303(2),317 बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच 2. मु0अ0सं0 122/2026 धारा 303(2),317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- भकलागोपालपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच के पास से दिनांक- 21.04.2025 समय- करीब 05.21 बजे o बरामदगी का विवरण- 1. स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संबंधित मु0अ0सं0 117/26) 2. हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (संबंधित मु0अ0सं0 122/2026 धारा 303(2) बीएनएस) o आपराधिक इतिहास- अभियुक्त का नाम सल्लू उर्फ सलमान 1. मु0अ0सं0 306/23 धारा 380/411 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच 2. मु0अ0सं0 338/23 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच 3. मु0अ0सं0 112/24 धारा 380/411 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच 4. मु0अ0सं0 419/25 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच 5. मु0अ0सं0 424/25 धारा 305(A), 331(2) बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच 6. मु0अ0सं0 117/26 धारा-303(2), 317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच 7. मु0अ0सं0 122/26 धारा-303(2), 317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 नन्द किशोर सिंह 2. हे0का0 जयसिंह 3. हे0 का0 अमरजीत 4. का0 आशुतोष गुप्ता 5. का0 सुरेन्द्र वर्मा2
- देवी पाटन मंडल के लिए महत्वपूर्ण संजय सेतु इन दिनों मरम्मत कार्य के चलते बंद है, लेकिन आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। घाघरा नदी पर बने पीपा पुल से छोटे और चार पहिया वाहन लगातार आवाजाही कर रहे हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। और वहीं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक रामनाथ सिंह बल लगातार घाघरा घाट चेलारी घाट का निरीक्षण कर कर को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने एवं गति से निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं और प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं भारी वाहनों को बहराइच-सीतापुर मार्ग स्थित चहलारी घाट के रास्ते लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया है। पीपा पुल पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। इधर, संजय सेतु पर मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तकनीकी टीमें तेजी से काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द इसे आवागमन के लिए खोला जा सके। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत पूर्ण होते ही संजय सेतु पर आवागमन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।2
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- आज कई संस्थानों में भूमि दिवस मनाया गया पृथ्वी दिवस मनाया गया पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर प्राकृतिक वातावरण को स्थापित करना अत्यधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाना है प्रधान रहने वाले इस प्रदूषित वातावरण से बताएं बचाना है यदि हम लोग पेड़ पौधे नहीं लगाई तो हमारा जीवन काफी नुकसानदेह हो जाएगा1
- रुपईडीहा। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भारतीय करेंसी बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गई नकदी का स्रोत और उपयोग संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान और संभावित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस सफलता को सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया है और आगे भी सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही है।2