पुलिस मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश घायल, बदमाश के पैर में लगी गोली, लूट करने के प्रयास मामले में था वांछित, पुन्हाना सीआईए टीम की कार्रवाई नूंह /माथुर : जिले के पुन्हाना क्षेत्र में अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस और लूट करने के प्रयास की वारदात में वांछित बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पांच हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी घायल हो गया । आरोपी पर पिछले साल पुन्हाना शहर में ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था । घायल आरोपी को उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । प्रैसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने बताया कि निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में पुन्हाना सीआईए की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी । इसी दौरान सूचना मिली कि बीते साल अवैध हथियार अधिनियम सहित पुन्हाना शहर में ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास की धाराओं में दर्ज एक मुकदमा में वांछित आरोपी आमिर पुत्र इस्माइल निवासी मोहम्मदी नंगला थाना छतारी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश खैचातान शिकरावा रोड होते हुए अपनी ससुराल गांव नई जाने वाला है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिकरावा रोड पर गांव खेचातान के पास नाकाबंदी शुरू कर दी । करीब 15–20 मिनट बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस पार्टी की तरफ आता दिखाई दिया । पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल तेज कर दी और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । गोली एएसआई दलवीर के सिर के पास से निकल गई । इसके बाद आरोपी पुन्हाना की तरफ भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से पीछा किया और कंट्रोल रूम को सूचना देकर आगे नाकाबंदी कराने के निर्देश दिए । पीछा करते समय आरोपी नाहरपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मुड़ गया, लेकिन कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा । पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद आरोपी ने दोबारा फायर कर दिया, जो गोली निरीक्षक के सिर के ऊपर से निकल गयी । पुलिस ने सूझबूझ से आत्मरक्षा में आरोपी के पैरों की तरफ फायर किया, जो गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा । पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया और उसके पास से हथियार बरामद किया । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिर पुत्र इस्माइल निवासी मोहम्मदी नंगला, थाना छतारी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश बताया । घायल अवस्था को देखते हुए पुलिस ने मानवीय आधार पर तुरंत उसे सरकारी गाड़ी से सीएचसी पुन्हाना अस्पताल पहुंचाया । जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया है । प्रैसवार्ता में बताया गया कि आरोपी ने नाकाबंदी तोड़कर पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिस पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना शहर पुन्हाना में केस दर्ज किया गया है । सीआईए पुन्हाना प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में की गई यह कार्यवाही एक बड़ी सफलता है, क्योंकि आरोपी पिछले वर्ष से लूट प्रयास के मामलें में वांछित चल रहा था और उस पर पांच का इनाम घोषित था ।

- Post by माथुर पत्रकार1
- पलवल आगामी जनगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आज लघु सचिवालय पलवल में जिला अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण उपायुक्त पलवल डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह द्वारा दिया गया, जिसमें जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधन से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसका पहला चरण 10 और 11 मार्च को दो दिनों तक आयोजित किया जा रहा है, जबकि दूसरा चरण 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया, नियमों और डिजिटल माध्यम से होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को जिले में व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके। जनगणना की बेसिक जानकारी और कानूनी प्रावधानों पर दिया गया जोर प्रशिक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों को सबसे पहले जनगणना से संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान की गई। इसमें जनगणना की बेसिक डेफिनिशन, उसके उद्देश्य तथा जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और आवासीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना का कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और कानूनों के तहत किया जाता है, जिनका पालन करना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होता है। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना के दौरान प्राप्त जानकारी पूरी तरह गोपनीय होती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से होगा जनगणना कार्य का डिजिटल प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य के प्रबंधन के लिए विकसित किए गए सीएमएमएस पोर्टल (जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि आने वाली जनगणना में डिजिटल तकनीक का व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा और अधिकांश कार्य इसी पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि आगे चलकर गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) के प्रशिक्षण, हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग से संबंधित कार्यों तथा अन्य जनगणना गतिविधियों का प्रबंधन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इन सभी कार्यों का संचालन और निगरानी चार्ज अधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि जनगणना के डिजिटल स्वरूप को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस पोर्टल के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में जब जनगणना का कार्य शुरू हो तो इसे सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को तकनीकी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जिले में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान जिला एवं प्रभार अधिकारियों ने मौजूद रहकर ट्रेनिंग ली।1
- गदपुरी टोल प्लाजा के पास बनेगा हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा... विधानसभा में विधायक रघुबीर तेवतिया की मांग पर मुख्यमंत्री की मंजूरी पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा विधानसभा सत्र में उठाए गए मुद्दे के बाद पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा के पास हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए बस अड्डा बनाने की स्वीकृति दे दी। विधानसभा में विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि National Highway 19 पर पलवल से बल्लभगढ़ तक लगभग 20 किलोमीटर का क्षेत्र पृथला विधानसभा के अंतर्गत आता है। इस मार्ग पर आल्हापुर, बघौला, पृथला, सीकरी और झाडसेंतली जैसे बड़े फ्लाईओवर बन चुके हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसें पुलों के ऊपर से गुजर जाती हैं, जिसके कारण नीचे बसे गांवों के बस स्टॉप पर बसें नहीं रुक पातीं और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने मांग रखी कि रोडवेज बसों को पुलों के नीचे से चलाया जाए ताकि आसपास के लगभग 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिल सके और वे आसानी से फरीदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों तक यात्रा कर सकें। साथ ही उन्होंने पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा के पास गदपुरी में हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा बनाए जाने की मांग भी रखी। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में खड़े होकर बस अड्डा बनाने की मंजूरी दे दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। सरकार की ओर से विकास एवं पंचायत मंत्री ने भी आश्वासन दिया कि हाईवे पर बने पुलों के पास हरियाणा रोडवेज के इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि बसों का संचालन पुलों के नीचे से कराया जा सके और गांवों के यात्रियों को सुविधा मिल सके। विधायक रघुबीर तेवतिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह विपक्ष के विधायक जरूर हैं, लेकिन जनता ने उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए चुना है। इसलिए वह जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।3
- बढ़ा महेशपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, एक दर्जन घायल . . . . #palwaliya________♠️♠️ #hodal #news #faridabad #ncrnews1
- मेवात में बनी नल्हड मेडिकल कॉलेज में, उस तरह की सुविधाएं नहीं मिल रही, जिस तरह मिलने का हक है !1
- पनेहड़ा खुर्द में मनाया गया ब्रिगेडियर चंदन सिंह का 112वां जन्मदिन । फरीदाबाद जिले के गांव पनेहड़ा खुर्द में वीर सैनिक ब्रिगेडियर चंदन सिंह का 112वां जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने देश की समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद ब्रिगेडियर चंदन सिंह के चित्र पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और वक्ताओं ने ब्रिगेडियर चंदन सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि ब्रिगेडियर चंदन सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन के उपलक्ष्य में जलपान और भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेमचंद प्रसाद, पूर्व सरपंच मानिकचंद, समाजसेवी नानक चंद, एसीपी राजेश लोहान, दक्षिणा शर्मा, धैर्य डालचंद और पार्षद संदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ब्रिगेडियर चंदन सिंह को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- गांव रौनीजा पर गौतम बुध नगर में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समस्याओं को लेकर 9माह से चल रहा धरना1
- Post by माथुर पत्रकार1