Shuru
Apke Nagar Ki App…
आबादी के बीच से गुजरी 11 केवी एचटी लाइन टूटकर गिरी, दो दुधारू भैंसों की मौत; ग्रामीणों ने मुआवजा और लाइन हटाने की उठाई मांग #चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी के ग्राम देवल में आबादी के बीच से गुजरी 11 केवी हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन टूटकर गिरने से किसान शकुंतला यादव की दो दुधारू भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से हादसे का कारण बनने की आशंका बनी हुई थी। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद लाइन को हटाने या सुरक्षित करने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिए जाने तथा आबादी से 11 केवी एचटी लाइन को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।
Pushpendra Kumar
आबादी के बीच से गुजरी 11 केवी एचटी लाइन टूटकर गिरी, दो दुधारू भैंसों की मौत; ग्रामीणों ने मुआवजा और लाइन हटाने की उठाई मांग #चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी के ग्राम देवल में आबादी के बीच से गुजरी 11 केवी हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन टूटकर गिरने से किसान शकुंतला यादव की दो दुधारू भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से हादसे का कारण बनने की आशंका बनी हुई थी। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद लाइन को हटाने या सुरक्षित करने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिए जाने तथा आबादी से 11 केवी एचटी लाइन को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शहर कांग्रेस द्वारा दतिया में कांग्रेस जीत का उत्सव ढोल नगाड़ों मिष्ठान खिलाकर मनाया जीत का जश्न सतना। नागौद शहर कांग्रेस द्वारा दतिया में कांग्रेस जीत का उत्सव बस स्टैंड जवाहर चौक गांधी चौक सिंहपुर चौराहे में ढोल नगाड़ों मिष्ठान खिलाकर गांधी चौक में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार शहर अध्यक्ष एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी संगठन मंत्री नागेश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार प्रदेश सचिव देवांशू सिंह कान्हा पटाखे की गूंज गगन भेदी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद दतिया तो झाकी हैं नागौद मध्य प्रदेश देश बाकी है के नारों के साथ मनाया प्रमुख रूप से पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद जितेंद्र सिंह जित्तू डॉ यज्ञदत्त त्रिपाठी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फिरोज आलम प्रदेश कार्डिनेटर विनोद कुशवाहा विधानसभा उपाध्यक्ष सतेंद्र सत्तू कुशवाहा डॉ ध्रुव व्यास डॉ राजवेंद सिंह पार्षद बाबूलाल चूहटेल पूर्व पार्षद सोहराब रियाज गोलू सतेंद्र शैलू बागरी मुन्नू खान राजा मंसूरी पोपलिश अशफाक मंसूरी अवधेश सिंह मकसूद मंसूरी जाहिद खान,अतुल नामदेव ,हिमांशु कुशवाहा संत कुशवाहा,विक्रम दहिया, मुबारक खान,सत्यम दाहिया, लकी दाहिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- दलित बनाओ योजना बंद करे सरकार अभी तक लगभग 600 एससी 500एसटी सवर्ण को बना दिया है । ;- जितेंद्र राय भारतीय जन मोर्चा पार्टी दलित बनाओ योजना देश में लागू है:- जितेंद्र राय सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय का कहना है कि देश में जब से भारत आजाद हुआ है तब से कांग्रेस के द्वारा दलित बनो योजना लागू कर दिया गया था उन्होंने शोषित वंचित वर्ग को कभी उठाने की कोशिश नहीं किए जिसका कारण 1950 में एससी मै 600 जाति थी जो और ज्यादा शोषण और वंचित हो गई इसी प्रकार एसटी मै 244 थी जिसका शोषण लगातार कांग्रेस शासन द्वारा किया गया है। कांग्रेस की शोषणकारी नीतियों ने देश में जो 1950 में श्रवण थे उनका शोषण करना चालू किया और शोषण कर उनको दलित बनने चले गए लगभग कांग्रेस के शासन और भाजपा शासन में एससी में 600 जातियों को शोषण कर दलित बनाया उनको एसटी एससी केटेगरी में शामिल किया और एसटी में 244 की जनसंख्या थी उसमें भी कांग्रेस और भाजपा के शासन में दलित बनो योजना के तहत जो श्रवण जातियां का शोषण कर 500 जातियों को एसटी में शामिल किया गया जिससे जो सचमुच वंचित और कमजोर थी वह और कमजोर हो गए उनकी स्थिति दलित से महादलित बना दिया गया है। भारतीय जन मोर्चा पार्टी देश की कांग्रेस और भाजपा की इस नीति का विरोध करती है हम जातियों का शोषण कर उनको दलित बनो योजना के तहत उनको दलित बनने की जो मुहिम चालू है उसको तत्काल बंद होना चाहिए। देश में दलित बनाओ योजना चालू रह गई तो अब कुछ जाति ही श्रवण जातियों में आती है वह कुछ सालों में उसका सरकार इतना शोषण कर लेगी आरक्षण एसटी एससी यूजीसी के जैसे तरह-तरह के कानून को लाद कर उनको भी दलित की श्रेणी में या पिछड़े की श्रेणी में डाल दिया जाएगा। भारतवर्ष सवर्ण विहीन हो जाएगा भाजपा और कांग्रेस दोनों देश में शोषण करने वाली पार्टी के तौर पर मान सकते हैं जिनके शासन में समाज का पतन हो रहा है । सरकार द्वारा सवर्ण जाति शोषण करने के लिए पूरी सरकारी व्यवस्थाएं लगी है । जो दलित या पिछड़ा नही बना देते है तब तक शोषण करने मै लगी है। जागो शोषण से बचो भारतीय जन मोर्चा पार्टी का साथ आये।1
- जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मानिकपुर एडीओ मोहनलाल सिंह ग्राम विकाश अधिकारी दिनेश कुमार भारती सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।1
- बांदा में हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, डीएम से की मार्ग बदलने की मांग। बांदा में हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, डीएम से की मार्ग बदलने की मांग। बांदा। सड़क चौड़ीकरण के बीच तिंदवारी क्षेत्र के परसौंडा गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की हाईटेंशन लाइन आबादी के ऊपर से निकाली जा रही है, जिससे भविष्य में हादसे का खतरा बना रह सकता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हाईटेंशन लाइन को सड़क की दूसरी ओर शिफ्ट कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दूसरी तरफ खाली जमीन उपलब्ध है। ऐसे में आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन ले जाने के बजाय लाइन का मार्ग दूसरी ओर किया जा सकता है।1
- बांदा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा अपडेट | यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर काम जारी | Banda Breaking News | Railway News Today उत्तर प्रदेश के बांदा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। यह अपडेट स्थानीय रेलवे गतिविधियों से संबंधित है।1
- चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने दिए पौराणिक तीर्थ झारखंडी माता मंदिर के सुंदरीकरण के निर्देश चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के तरौंहा स्थित सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ झारखंडी माता के ऐतिहासिक स्थल का मंगलवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव और अवर अभियंता शुभम तिवारी आदि के साथ भ्रमण कर चल रहे पर्यटन विकास के कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अधिकारियों को झारखंडी माता के मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बाइट -पुलकित गर्ग जिलाधिकारी चित्रकूट4
- सतना। दतिया चुनाव जीत को लेकर सतना में कांग्रेस पार्टी ने सिविल लाइन लल्लन टॉप और गौशाला चौक में मनाया जश्न। ढोल नगाड़े के साथ की गई आतिशबाजी।1
- पत्थर और कंक्रीट से मंगलौर में कावड़ियो का NHAI ने किया स्वागत # NHAI की लापरवाही शिवभक्तों की झेलनी पड़ रही है परेशानी1
- सतना की बेटी को कब मिलेगा इंसाफ? 14 वर्षीय बच्ची हत्याकांड की पूरी कहानी | Satna News | Prakash Pathak सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला है। इस वीडियो में अब तक सामने आई जानकारी, पुलिस जांच, स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं और इस घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा की गई है। यदि जांच में दोषी साबित होता है, तो ऐसे अपराधियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी मासूम बच्चियों के साथ ऐसा जघन्य अपराध करने की हिम्मत न कर सके। हम सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष, त्वरित और सख्त कार्रवाई की अपील करते हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून का भय बना रहे। नोट: इस वीडियो में साझा की गई जानकारी उपलब्ध रिपोर्टों और जांच से सामने आई सूचनाओं पर आधारित है। अंतिम सत्य न्यायालय और जांच एजेंसियों के निष्कर्षों से ही तय होगा। #SatnaNews #JusticeForDaughter #MadhyaPradesh #PrakashPathak #Shorts1