Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा अपडेट | यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर काम जारी | Banda Breaking News | Railway News Today उत्तर प्रदेश के बांदा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। यह अपडेट स्थानीय रेलवे गतिविधियों से संबंधित है।
Dilip Kumar Bharti
बांदा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा अपडेट | यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर काम जारी | Banda Breaking News | Railway News Today उत्तर प्रदेश के बांदा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। यह अपडेट स्थानीय रेलवे गतिविधियों से संबंधित है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा अपडेट | यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर काम जारी | Banda Breaking News | Railway News Today उत्तर प्रदेश के बांदा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। यह अपडेट स्थानीय रेलवे गतिविधियों से संबंधित है।1
- बांदा में हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, डीएम से की मार्ग बदलने की मांग। बांदा में हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, डीएम से की मार्ग बदलने की मांग। बांदा। सड़क चौड़ीकरण के बीच तिंदवारी क्षेत्र के परसौंडा गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की हाईटेंशन लाइन आबादी के ऊपर से निकाली जा रही है, जिससे भविष्य में हादसे का खतरा बना रह सकता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हाईटेंशन लाइन को सड़क की दूसरी ओर शिफ्ट कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दूसरी तरफ खाली जमीन उपलब्ध है। ऐसे में आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन ले जाने के बजाय लाइन का मार्ग दूसरी ओर किया जा सकता है।1
- ज्ञापन में ऑपरेशन के दौरान बाहर से महंगी दवाएं और उपकरण मंगवाने, ओपीडी में बाहरी दवाएं लिखने, डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने, विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति !! ज्ञापन में ऑपरेशन के दौरान बाहर से महंगी दवाएं और उपकरण मंगवाने, ओपीडी में बाहरी दवाएं लिखने, डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने, विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति !!1
- पत्रकारों के हित में बोले विधायक डॉ. राजेश वर्मा, विधानसभा मुख्यालय पर पत्रकार कार्यालय की उठाई मांग1
- मरीजों का हो रहा शोषण कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बांदा । जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस ने अस्पताल में मरीजों के शोषण, अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ऑपरेशन से पहले मरीजों के परिजनों से 25 से 30 हजार रुपये की दवाएं और उपकरण बाहर से मंगवाए जाते हैं। सामान्य ओपीडी में भी अधिकांश डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सक निजी क्लीनिक और अस्पतालों में मरीज भेज रहे हैं तथा दलालों के माध्यम से मरीजों को सरकारी अस्पताल से निजी संस्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। ज्ञापन में कई विभागाध्यक्षों के नियमित रूप से अस्पताल न आने, इमरजेंसी में बाहर की दवाएं और जांच लिखे जाने, ब्लड बैंक में कथित अनियमितताओं, मेडिकल कॉलेज में नियमित प्राचार्य की नियुक्ति तथा भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की भी जांच कराने की मांग की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि यदि इन शिकायतों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान बी. लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, गौरव सक्सेना और लालबाबू राजपूत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि, इन आरोपों पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- ख़बर बांदा से जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय बांदा पहुँचकर जिलाधिकारी महोदय बांदा(उप्र) को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा। मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा तथा मांग की कि- रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याएं हैं, जिनको तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की आवश्यकता है, जिलाधिकारी महोदय बांदा को निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याओं के निवारण हेतु ज्ञापन दिया गया- दोषपूर्ण समस्याएं- 1. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में ऑपरेशन के पहले मरीज के परिजनों से 25-30 हजार की दवाएं व उपकरण बाहर से मंगवाएं जाते हैं और मोटा कमीशन बनाया जाता है। 2. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में नार्मल ओ पी डी ( OPD ) में लगभग सभी डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं। 3. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा के बहुत से डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक चला रहें हैं या निजी अस्पताल में बैठ रहें हैं, यह डॉक्टर व उनके दलाल मरीजों को मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा से बर्गलाकार मरीजों को प्राइवेट क्लिनिल में ले जाते हैं। 4. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में कई विभागों ( सर्जरी, ENT, पैथालॉजी, ह्रदयरोग ) के HOD ( विभाग के प्रमुख डॉक्टर्स ) कभी नहीं आते हैं। 5. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा इमरजेंसी लूट का अड्डा बने हुए हैं, यहाँ से खुलेआम बाहर की दवाएं व जांचे लिखी जाती हैं। डाक्टरों, नर्सों, वार्ड ब्वाय, आशा बहुओं, दाई आदि दलालों के माध्यम से ब्लड बैंक बांदा में खून 🩸💉 भी बेचा जाता है जो कि अवैध है व अपराध की श्रेणी में आता है। 6. मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल लम्बे समय से कार्यवाहक प्रिंसिपल बने हुए हैं कृपया बाँदा मेडिकल कालेज में आयोग का प्रिंसिपल तैनात किया जाए। 7. मेडिकल कालेज में डॉ मुकेश बंसल को कई विभागों का चार्ज दिया गया हैं खासकर भर्ती में भारी अनियमितता की शिकायते आ रहीं हैं इन पर लगाम लगायी जाए। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा से मांग की कि- उक्त दोषपूर्ण प्रमुख समस्याओं को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए सदैव के लिए रोकथाम व समाप्त करें।" इस अवसर पर उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बांदा जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, गौरव सक्सेना, लालबाबू राजपूत शामिल रहे।1
- रेपुरा1
- *शराब के नशे में दोस्तों ने की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार* बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना मटौंध पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट कर साथी की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।बीती रात थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम दुरेंडी में एक प्लाट पर धर्मेन्द्र अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था। नशे की हालत में तीनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों साथियों ने डंडे से पीट-पीटकर धर्मेन्द्र की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।मृतक के भाई मुलायम की तहरीर पर थाना मटौंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।घटना के खुलासे के लिए एसपी पलाश बंसल ने टीम गठित की थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आलाकत्ल डंडा बरामद किया ।केन नदी के पास से आरोपी संजू पुत्र बसंता निवासी ग्राम दुरेंडी, थाना मटौंध व सागर पुत्र रणवीर निवासी ग्राम दुरेंडी, थाना मटौंध को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।1