नगर में धूमधाम से निकले जवारे, खेड़ापति मंदिर पर हुआ जवारों का विसर्जन नगर में धूमधाम से निकले जवारे, खेड़ापति मंदिर पर हुआ जवारों का विसर्जन चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किए गए जवारों का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नवमी तिथि से शुरू हुआ यह क्रम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह लगभग 11:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक नगर के रघुवंशीपुरा वार्ड, तिलक वार्ड, शास्त्री वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जवारों को लेकर खेड़ापति मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु देवी जस, भजनों और जयकारों के साथ झूमते-गाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्तिमय वातावरण ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। खेड़ापति मंदिर परिसर में विधि-विधान से जवारों का विसर्जन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

- एक्सचेंज ऑफिस के पास 50 वर्षीय व्यक्ति को लगा करंट, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर सोहागपुर के रेवा बनखेड़ी रोड स्टेट एक्सचेंज ऑफिस के पास मंगलवार सुबह 11 बजे के लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया दुर्घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल घायल व्यक्ति शमीम अहमद उर्फ मुन्ना पटेल को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा जहां गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि शमीम अहमद के बेटे की 19 तारीख को शादी है जिसकी तैयारी को लेकर वह घर में साफ सफाई और पुताई कर रहा था। इसी दौरान घर के ऊपर से गए बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लग गया1
- Writing 🚨 ग्वालियर में गोलीबारी का मामला गरमाया 🚨 ग्वालियर जिले के थाना हजीरा क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। इस मामले में आरोपी विजय पंडित ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपनी सफाई दी है। वीडियो में विजय पंडित का दावा है कि गोली चलाने के पीछे कुछ खास वजहें थीं, जिनके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 👉 क्या है पूरा मामला? स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह घटना आपसी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, लेकिन वायरल वीडियो में आरोपी अपनी अलग कहानी बता रहा है। 👉 पुलिस की कार्रवाई जारी थाना हजीरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो की सत्यता और आरोपी के दावों की भी जांच की जा रही है। ⚠️ सवाल अभी भी बाकी आखिर क्या थी असली वजह, जिसने विजय पंडित को गोली चलाने पर मजबूर किया? क्या वीडियो में कही गई बातें सच हैं या कहानी कुछ और है? 📌 अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ ऐसी ही हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज को Follow, Like और Share जरूर करें। #Gwalior #BreakingNews #CrimeNews #Hajira #ViralVideo #MPNews1
- बॉटल मैं पेट्रोल नही दे रहा था 😄😂😊1
- Post by ABDUL1
- https://youtu.be/qo8FXTP1HLg?si=uPCncwDinViLqMQe #Narsinghpur हिंदू उत्सव समिति द्वारा रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली1
- Post by Dharmendra sahu1
- Post by AMLA NEWS1
- सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में गुरुवार शाम बस कंडक्टर के साथ एजेंट ने एजेंसी बढ़ाने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसका सीसीटीवी वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एजेंट द्वारा कंडक्टर से किस प्रकार मारपीट की जा रही है। मामले को लेकर कंडक्टर द्वारा एजेंट के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी1