Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी, लंबी लाइनों में खड़े लोग — महिलाएं हो रहीं परेशान रसोई गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। कई जगह महिलाएं भी लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सिलेंडर की उपलब्धता कम होने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। अब देखना यह होगा कि इस समस्या को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रंजीत यादव नाम के एक युवक ने अपने गांव में दावा किया कि उसका UPSC में सिलेक्शन हो गया है और उसे 440वीं रैंक मिली है। इस खबर के बाद गांव के लोग खुशी से झूम उठे। लोग फूल-माला और लड्डू लेकर उसके घर पहुंचने लगे। आरजेडी के पूर्व विधायक और गांव के मुखिया ने भी रंजीत का सम्मान किया, गिफ्ट और कैश तक दिया गया। लेकिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब पता चला कि असली 440वीं रैंक पाने वाला उम्मीदवार कर्नाटक का है। सच्चाई सामने आते ही फर्जी रंजीत यादव अचानक गायब हो गया और अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वीडियो में जानिए पूरा मामला।1
- लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग एक-एक घंटे से लाइन में खड़े हैं और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। महिलाएं और बुजुर्ग भी गैस सिलेंडर के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा?1
- छतरपुर। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाए जाने की मांग के समर्थन में AISNA (ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन) द्वारा आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में संगठन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने जिले के सभी पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया है। वहीं AISNA संगठन के प्रदेश सदस्य नवनीत जैन ‘बंटी भैया’ ने ज्ञापन कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठाई जा रही है। इसी मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार कलेक्टर महोदय के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है।1
- यह वीडियो है महालक्ष्मी नगर कॉलोनी की वार्ड नंबर 38 गली नंबर 2 यह 8 साल से रोड भी नहीं डाला ओर नली भी नहीं बनी जिसके कारण आने जाने में असुविधा होती है श्री मान जी से निवेदन है कि मेरे यह कार्य जल्द से जल्द कराया जाय क्योंकि इधर पर लोग परेशान होते है एक नली है मगर पानी नहीं निकल रहा है रोड पहले मालवा ओर गिट्टी डाल के चले गए थे फिर 5 साल से नहीं आय बोलते है कि इधर अभी मकान नहीं है मकान भी बन गए ओर अभी तक कोई सुविधा नहीं दी1
- नौगांव के ग्राम बिलहरी में 13 खाली अवैध घरेलू सिलेंडरों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही । एसडीएम गोपाल शरण पटेल के नेतृत्व में खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई ।1
- कलेक्टर बोले गैस की और पेट्रोलियम पदार्थ की नहीं है किल्लत अफवाहो पर ध्यान ना दें, जमाखोरों से रहे सावधान1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत से 483 गांजे के हरे पौधे जप्त किए हैं और आरोपी बेटू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आगम जैन के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।1