Shuru
Apke Nagar Ki App…
उदयपुर जिले के प्रताप गौरव केंद्र में रविवार को विप्र फाउंडेशन की ओर से भव्य विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, आरएएस सम्मान समारोह और सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएएस सहित विभिन्न प्रोफेशनल क्षेत्रों की 250 से अधिक प्रतिभाओं और समाज की विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह के दौरान डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षक, नर्सिंग अधिकारी, खेल प्रतिभाओं तथा बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Local Tv News Channel
उदयपुर जिले के प्रताप गौरव केंद्र में रविवार को विप्र फाउंडेशन की ओर से भव्य विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, आरएएस सम्मान समारोह और सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएएस सहित विभिन्न प्रोफेशनल क्षेत्रों की 250 से अधिक प्रतिभाओं और समाज की विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह के दौरान डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षक, नर्सिंग अधिकारी, खेल प्रतिभाओं तथा बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के घणोली रामकाज गौशाला में गौसेवा कर सुखदेव सिंह गोगामेडी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा के नेतृत्व में करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता रामकाज गौशाला पहुंचे। यहां करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौमाता को हरी घास खिलाकर गौसेवा की और सुखदेव सिंह गोगामेडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम गौशाला के अनुज महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान पूरा गौशाला परिसर 'सुखदेव सिंह गोगामेडी अमर रहें', 'जिंदाबाद', 'सांवरिया सेठ की जय' और 'सनातन संस्कृति की जय' के गगनभेदी जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित करणी सैनिकों और समाजबंधुओं ने समाज की एकता, गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। अनुज महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ सेवा सनातन धर्म की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है।1
- चित्तौड़गढ़ जिले के डूँगला क्षेत्र के चिकारड़ा अंतर्गत पदमपुरा स्थित राजकीय विद्यालय के बाहर लंबे समय से जलभराव, कीचड़ और दुर्गंध के कारण विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय आने-जाने वाले छोटे बच्चों को प्रतिदिन इस कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे उनके आवागमन प्रभावित होने के साथ ही हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इस गंभीर समस्या के उजागर होने के बाद ग्राम पंचायत पालोद ने रविवार को विद्यालय के बाहर जलभराव वाले स्थान पर मिट्टी डलवाकर ट्रैक्टर की सहायता से उसे समतल कराया, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को लंबे समय से बनी इस परेशानी से राहत मिली है। ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश डांगी ने बताया कि पदमपुरा में जर्जर सड़क, सड़क किनारे उगी झाड़ियां, टूटी पुलिया और झुके हुए बिजली पोल जैसी अन्य कई समस्याएं भी मौजूद हैं। इन सभी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से इन समस्याओं का भी शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।3
- उदयपुर जिले के जयसमंद क्षेत्र में एक मगरमच्छ दिखाई दिया है। वहां मौजूद एक यात्री ने इस मगरमच्छ को देखकर उसका वीडियो बना लिया।1
- राजसमंद के रेलमगरा में जे.आर. महाविद्यालय से "रेलमगरा रेल लाओ जन-हस्ताक्षर अभियान" का भव्य आगाज हुआ है। रेलमगरा को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर शुरू हुए इस जनआंदोलन में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, युवाओं, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रस्तावित नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन के समर्थन में उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमलाल तेली के सान्निध्य में शुरू हुए इस कार्यक्रम में समाजसेवी रोशन लाल टुकलिया, राजेंद्र सरगरा, दिलीप वैष्णव, एडवोकेट रमेश चंद्र अहीर ओडा, उप सरपंच भरत कुमार, गोटू लाल, व्याख्याता रतन लाल जाट, लवेश गौड़, सम्पत लाल कुमावत, रीना आमेटा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि इस प्रस्तावित रेल लाइन का सर्वे वर्षों पहले हो चुका है, लेकिन आज तक परियोजना को मंजूरी नहीं मिली। इस रेल मार्ग के बनने से राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक जिलों के गांवों और कस्बों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा, भगवान श्री देवनारायण जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी, रेलमगरा-दरीबा के खनिज एवं औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ से भावुक अपील की। उन्होंने मांग रखी कि क्षेत्र की जनभावना का सम्मान करते हुए नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन परियोजना को जल्द से जल्द स्वीकृति दी जाए और सर्वे, डीपीआर तथा निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जन-जन की यही पुकार, रेलमगरा को मिले रेल का अधिकार" और "रेल लाओ—भविष्य संवारो" जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। आगामी दिनों में यह अभियान विभिन्न गांवों, कस्बों और शिक्षण संस्थानों में भी चलाया जाएगा, जिसके बाद हजारों नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन रेलमगरा के उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।1
- राजनगर में महिलाओं को रोजगार के नए अवसर देने और उन्हें चारदीवारी से बाहर निकालने के उद्देश्य से तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 'श्री उत्सव' का आयोजन किया गया। राजसमंद के भिक्षु निलियम में रविवार को आयोजित इस एक दिवसीय मेले का मुख्य लक्ष्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए घरेलू उत्पादों और हाथ से बनी सामग्रियों को बढ़ावा देकर उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है। मेले में खाने-पीने के सामान, कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप और खिलौने जैसी स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री और विपणन किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष ऋतु धोखा ने बताया कि इस उत्सव में राजसमंद के साथ-साथ आसपास के जिलों की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। छुट्टी के दिन आयोजित इस मेले में ग्राहकों ने स्वदेशी सामानों की जमकर खरीदारी की। मेले में पहुंचे युवाओं ने हस्तनिर्मित सामग्रियों में गहरी रुचि दिखाई। उनका कहना था कि आम तौर पर बाजारों में एक जैसा ही सामान मिलता है, लेकिन यहाँ हाथ की बनी अनूठी स्वदेशी वस्तुएं उपलब्ध हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का सीधा मौका मिलेगा। इस आयोजन में युवा मेलार्थी गौरी सिंह और मंडल अध्यक्ष ऋतु धोखा ने भी अपने विचार साझा किए।4
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद1
- भीलवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित राजस्थान के दूसरे कच्ची दीवार वाले बांध को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। नेगड़िया खेड़ा पंचायत के फुंकिया बांध की पाल की मरम्मत का काम कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। वर्तमान में यह निर्माण कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी हर्ष और खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस जीर्णोद्धार की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय विधायक लादू लाल पितलिया और प्रशासन का खुले दिल से आभार जताया है। सिंचाई विभाग गंगापुर के जेईएन श्रीकांत शर्मा ने भी इस परियोजना की तकनीकी जानकारी साझा की है।2
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में खेरवाड़ा थानाधिकारी करनाराम जाट की टीम द्वारा अंजाम दी गई। थानाधिकारी करनाराम जाट ने बताया कि पुलिस टीम ने अभियान के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 13 नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई की। इसमें बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के 6 चालान बनाकर कुल ₹6,000 का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही, यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली 7 पावर व मॉडिफाइड बाइकों को 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया है।1