Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़: सुशासन के दावे पर सवाल दमखाचा पंचायत में बवाल
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़: सुशासन के दावे पर सवाल दमखाचा पंचायत में बवाल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Dhananajy jangde1
- Post by Gautam karsh1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्राफा कारोबारी विकास अग्रवाल के घर से करीब 17 किलो सोना और हीरों का एक कीमती हार जब्त किया। टीम ने सुबह से ही उनके घर और ज्वेलरी दुकान पर नजर रखी थी और देर रात तक छापेमारी जारी रही। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले से जुड़े तारों के आधार पर की गई है। ईडी ने विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के घर पर भी तलाशी ली, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।1
- नमस्कार दोस्तों 🙏 महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। जिन महिलाओं का eKYC रिजेक्ट हो रहा था या आधार में त्रुटि थी, अब राज्य स्तर पर Auto Correction शुरू कर दिया गया है। अब किसी भी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे मोबाइल से प्रक्रिया पूरी करें। अगर eKYC Reject हो रहा है तो 2 दिन बाद फिर से प्रयास करें। वीडियो को पूरा देखें और सभी माताओं बहनों तक शेयर करें 🙏 #महतारी_वंदन_योजना #MahatariVandanYojana #eKYCUpdate #CGScheme #AutoCorrection #1000Rupees #GovernmentScheme #ViralVideo #BreakingNews #Chhattisgarh महतारी वंदन योजना, महतारी वंदन योजना 2026, eKYC update, महतारी वंदन reject, auto correction, cg scheme, 1000 रुपये योजना1
- चकरभाठा में दो जगह चाकू बाजी की घटना से दहसत एक के पेट में घुसा चाकू तो दूसरे ने भाग कर बचाई जान चकरभाठा थाना में मामला दर्ज आज शनिवार की सुबह 11:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश राजभर पिता ओमप्रकाश राजभर उम्र 24 साल निवासी शाहगंज जिला जौनपुर ऊ प . हामु गणेश फर्नीचर नयापारा चौक चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. ने शुक्रवार की रात 20.15 बजे थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं शाहगंज जिला जौनपुर उ.प्र. हामु गणेश फर्नीचर नयापारा चौक चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. में रहता हूं हाई स्कूल तक पढ़ा हूं। गणेश फर्नीचर नयापारा चौक चकरभाठा में बडई का काम करता हूं कि शुक्रवार दिनांक 01.05.2026 को शाम करीबन 07.30 बजे में अपने काम पर था उसी समय विकास नगर निवासी नवीन ध्रुव जो मेरे दुकान में हमेशा आते रहता था वह आकर मुझे फोन से गाली दिये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली देते पाकिट में रखे चाकू जैसे धारदार हथियार के मेरे पेट के बांये तरफ मारा जिससे चमडी कटकर खून निकल रहा है घटना को अमरजीत, मीरज देखे एव बीचबचाव किये है वह लडका जान से मारने की धमकी दे रहा है रिपोर्ट करता हु कार्यवाही की जाए प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही जारी है एवम मरीज को तत्काल बिल्हा अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया जहा से उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया है जिसका इलाज जारी है एवम डॉक्टरी मुलाएजा रिपोर्ट के आधार पर मामले में और भी धाराएं जोड़ी जाएगी एवम उसी आरोपी द्वारा एक दूसरी घटना में एक अन्य शासकीय व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया था जिसने भाग कर जान बचाई है जिसने थाना पहुंच कर आवेदन दिया है कि मैं नगर पालिका बोदरी में शासकीय कर्मचारी हु मेरा नाम शिव कुमार सोनी पता वार्ड क्रमांक 4 नयापारा चकरभाठा का निवासी हु शुक्रवार की साम 6 बजे के करीब वार्ड 14 के विजय उद्यान पानी टंकी में अपनी नियमित रूप से काम पर था, 3 लड़के वाहा पर गार्डन मे बैठ कर गांजा पी रहे थे। जिन्हे वहा गांजा पीने से मना किया तो उसमे से एक लड़का जिसका नाम नवीन गोड है जो कि वार्ड 12 विकासनगर चकरभाठा का निवासी है उसने मेरे साथ गाली देके चाकु से मारने कि कोसिस की तो मैं अपनी जान बचाते हुवे पीछे हटकर जान बचाई और पंप हाउस मे छिप गया तब मेरी जान बच पाई मुझे वहा बैठ कर नशा करने वालो से मेरी जान को खतरा है कार्यवाही की जाए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चाकू से दो अलग-अलग घटनाओं में हमला करने वाला आरोपी गांजा के साथ नशीली टैबलेट का भी नशा किया हुआ था जो काफी आक्रोशित था नशीली टैबलेट नाइट्रा का सेवन करने वाले नशेडियों की संख्या अब चकरभाठा में भी काफी बढ़ चुकी है जो नशे की हालत में इस तरह की चाकू बाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं इसलिए इस तरह की नशीली चीजों की बिक्री पर पुलिस को अंकुश लगाना अति आवश्यकता हो गया है1
- Post by Gautam karsh1
- Post by User66321
- बिलासपुर में जनगणना कार्य शुरू, कलेक्टर ने हिर्री पहुंचकर किया निरीक्षण डिजिटल मोड में हो रही जनगणना, कलेक्टर ने लिया कार्य का जायजा शुक्रवार की शाम 7:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनगणना कार्य का शुभारंभ शुक्रवार से बिलासपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में हो गया। जनगणना के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से निर्धारित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह कार्य पूरे मई माह तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिले के प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने आज बिल्हा तहसील के ग्राम हिर्री पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर प्रगणक श्रीमती अंजुबाला जायसवाल से घर के मुखिया की जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज कराई। लगभग 5 मिनट में 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल में सफलतापूर्वक दर्ज की गई। जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने पर कलेक्टर ने घर के मुखिया श्री रामकृष्णा राजपूत को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास और नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं। व्यक्तिगत आंकड़ों को किसी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जा सकता तथा यह सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। इन आंकड़ों का उपयोग केवल शासन की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में किया जाता है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले में जनगणना कार्य के लिए 4 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनमें लगभग 3500 प्रगणक एवं 500 सुपरवाइजर शामिल हैं। इसके पहले पिछले 15 दिन तक लोगों ने स्वगणना कर जानकारी पोर्टल में दर्ज की। जिले में 6 हजार 677 लोगों ने स्व गणना का लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी श्री राजेंद्र भारत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।1