औरैया में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति द्वारा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त 2026 को 'बाल कवि एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल आस्था, काली देवी मंदिर रोड, महावीरगंज, औरैया में आयोजित होगा। दोपहर 12:00 बजे से बाल कवि सम्मेलन और शाम 5:00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। रात्रि 9:00 बजे से सहभोज का आयोजन भी रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. कृष्ण बिहारी कर्णवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मा. राजेंद्र कुमार सेठ (बेतरा), प्रभु कुमार जी कुशवाहा तथा अतुल कुमार गुप्ता शामिल रहेंगे। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, कवियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई, मंत्री अमित कुमार सुहाने, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सोनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
औरैया में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति द्वारा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त 2026 को 'बाल कवि एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल आस्था, काली देवी मंदिर रोड, महावीरगंज, औरैया में आयोजित होगा। दोपहर 12:00 बजे से बाल कवि सम्मेलन और शाम 5:00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। रात्रि 9:00 बजे से सहभोज का आयोजन भी रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. कृष्ण बिहारी कर्णवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मा. राजेंद्र कुमार सेठ (बेतरा), प्रभु कुमार जी कुशवाहा तथा अतुल कुमार गुप्ता शामिल रहेंगे। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, कवियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई, मंत्री अमित कुमार सुहाने, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सोनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
- उत्तर प्रदेश के औरैया में आगरा-अलीगढ़ विधान परिषद क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने चुनाव प्रचार के दौरान अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण वादों की घोषणा की। डॉ. राहुल राज ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली का वादा किया। इसके अलावा, उन्होंने मुफ्त ई-लाइब्रेरी की स्थापना, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग और शिक्षित बेरोजगारों को ₹25,000 वार्षिक भत्ता देने का भी वादा किया। अपने संकल्प पत्र में डॉ. राहुल राज ने युवाओं और शिक्षकों से विशेष रूप से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि इन वादों के माध्यम से वे युवाओं और शिक्षकों के हितों की रक्षा करना चाहते हैं। इस घोषणा के साथ, डॉ. राहुल राज ने स्पष्ट संकेत दिया कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो वे इन वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।1
- औरैया। श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त को आस्था होटल, औरैया में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई एवं मंत्री अमित कुमार सुहाने ने बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ एवं अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।1
- औरैया में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति द्वारा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त 2026 को 'बाल कवि एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल आस्था, काली देवी मंदिर रोड, महावीरगंज, औरैया में आयोजित होगा। दोपहर 12:00 बजे से बाल कवि सम्मेलन और शाम 5:00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। रात्रि 9:00 बजे से सहभोज का आयोजन भी रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. कृष्ण बिहारी कर्णवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मा. राजेंद्र कुमार सेठ (बेतरा), प्रभु कुमार जी कुशवाहा तथा अतुल कुमार गुप्ता शामिल रहेंगे। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, कवियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई, मंत्री अमित कुमार सुहाने, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सोनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।1
- औरैया जिले के विकास खंड सहार की सहायल ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव भरखा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में पिछले दो महीने से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है, जिसके चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी और उमस के इस दौर में बिजली न होने से ग्रामीणों का जीवन बेहाल हो गया है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होते ही इसकी लिखित और मौखिक सूचना संबंधित विद्युत उपकेंद्र बेला और विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद दो महीने का लंबा समय बीत जाने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ और ग्रामीणों को बार-बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अधिकारियों की इस अनदेखी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, बारिश के मौसम में अंधेरी रातों में कीड़े-मकोड़ों और सांपों का खतरा बढ़ गया है, जबकि मोबाइल चार्जिंग के लिए भी ग्रामीणों को दूर जाना पड़ रहा है। शंकर सिंह गौर, लल्ला ठाकुर, मनोज शर्मा, विमल शर्मा, शिवनंदन दुबे, सुदामा दुबे, संतोष कश्यप, कन्हैया कश्यप, अरुण शर्मा और हरविंद सिंह सहित कई ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय औरैया कूच कर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया में नेशनल हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। इस कार्यक्रम में बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जिनका हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सनातन पांडे ने कहा कि इस धरा पर सबसे बड़ा ब्राह्मण समाज है, क्योंकि उसके पास हर धर्म और वर्ग को साथ लेकर चलने की क्षमता है। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा ने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया और चंदा चोरी की, इसी का नतीजा है कि जो भाजपा पहले शीर्ष पर थी वह अब जमीन पर आ गिरी है। उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन ने पहली बार भाजपा सरकार को घुटनों पर ला दिया और अब प्रदेश के साथ देश की राजनीति भी बदलने वाली है। कार्यक्रम के दौरान घोषणा की गई कि जनेश्वर मिश्र जी की आगामी पुण्यतिथि पर देशव्यापी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की वर्तमान स्थिति पर मंथन होगा। इस सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व विधायक रामजी शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, लालजी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ ही हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।3
- औरैया के माधव मंगल गेस्ट हाउस में 'छोटे लोहिया' स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलिया से सांसद सनातन पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ब्राह्मण समाज, युवाओं के मुद्दों, राज्य की कानून-व्यवस्था और राम मंदिर चंदे से जुड़े विषयों को लेकर अपनी बात रखी और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, समाजसेवी लालजी शुक्ला, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा तथा विधायक प्रदीप यादव सहित समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अटसू क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में उस समय लोग हतप्रभ रह गए, जब पारिवारिक विवाद के बाद करीब डेढ़ साल से लापता कमल सिंह अचानक अपने घर जिंदा वापस लौट आया। कमल सिंह के घर लौटने का समय बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि उस वक्त घर पर परिवार द्वारा उसी का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद तीसरे दिन का शुद्धि कार्यक्रम चल रहा था। अपने ही घर में खुद की मृत्यु पर हो रहे शुद्धि संस्कार को देखकर कमल सिंह खुद भी अचंभे में पड़ गया, जबकि उसे सामने खड़ा देखकर वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए। दरअसल, कमल सिंह पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चला गया था और हरियाणा के पानीपत में मजदूरी कर रहा था। वहां एक हादसे में पैर टूट जाने के कारण वह परिजनों से संपर्क नहीं कर पाया था। इसी बीच 18 जुलाई शनिवार को भीखेपुर गांव के पास हाईवे किनारे ढहाए गए एक अवैध जर्जर होटल के मलबे में बकरी चरा रहे लोगों को बदबू आने पर एक अज्ञात शव मिला था। शव पर मेहरून शर्ट, नीला लोअर, गले में तौलिया और कलाई पर ब्रेसलेट था, जबकि उसका मुंह आधा कुचला हुआ था। सैदपुर निवासी दशरथ सिंह ने 25 जून से भाई कमल का मोबाइल बंद रहने के आधार पर उस शव की पहचान कमल सिंह के रूप में की थी। पुलिस से शव मिलने के बाद दशरथ ने कमल मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार के बाद गांव में कमल की पत्नी की ओर भी लोग तरह-तरह से उंगलियां उठा रहे थे। हालांकि, दशरथ की तरफ से पुलिस में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। शनिवार शाम शुद्धि कार्य के दौरान ही कमल के जीवित लौटने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची और उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। इस दौरान कमल के ससुराल पक्ष से भी काफी लोग कोतवाली पहुंच गए। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर कमल जिंदा है, तो फिर जिस अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया था, वह किसका था। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि कमल सिंह के जीवित मिलने पर मामले की दोबारा गहन जांच शुरू कर दी गई है और शव की वास्तविक पहचान कराने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में 604 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इटावा की पहचान भय से नहीं, बल्कि विकास से बनेगी। मुख्यमंत्री के इटावा दौरे के दौरान यह घोषणा की गई। इस दौरे की खास रिपोर्ट आकाश उर्फ अक्की भईया ने दी।1