Shuru
Apke Nagar Ki App…
Firoj ansari
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Firoj ansari1
- पढ़ी लिखी बहू की तलाश है? Looking for an educated daughter-in-law #comedyreels #tv9page #Facebookpost #SocialAwareness #ViralPost #Comedy Skits #FamilyMoments #JharkhandContent1
- जामताड़ा जिले के जीतपुर जंगल में युवक-युवती के शव बरामद, जहर की बोतल मिलने से आत्महत्या की आशंका, मिहिजाम पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत फैल गई । योगेश कुमार, जामताड़ा जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र के जीतपुर जंगल में शनिवार को एक युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। झाड़ियों में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान ने भी पहुंचकर जांच की कमान संभाली और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान बोदमा निवासी सागेन हेंब्रम के रूप में हुई है, जो शादीशुदा बताया जा रहा है। वहीं युवती की पहचान पश्चिम बंगाल के सालनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी मालती मुर्मु के रूप में की गई है। पुलिस को मौके से जहर की बोतल मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। घटना से इलाके में दहशत है और जांच जारी है।1
- कृष्णा गोस्वामी की रिपोर्ट *लोकेशन :-चितरा (देवघर):* शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर चितरा स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में जोश और उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड केशव नारायण सिंह ने विधिवत झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व, मजदूरों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए वर्कशॉप से एक विशाल रैली निकाली। यह रैली चितरा के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरती हुई यूनियन कार्यालय पहुँची, जहाँ गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा। इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें पुरुष मजदूरों के कंधे से कंधा मिलाकर महिला मजदूरों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी:- यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि देश का मजदूर वर्ग इन कानूनों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। बैठक में मुख्य रूप से 'समान काम के लिए समान वेतन', काम के निश्चित घंटे और मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि जब तक सरकार अपनी मजदूर विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती, संघर्ष जारी रहेगा। इनकी रही उपस्थिति:- कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष केशव नारायण सिंह, सचिव पशुपति कोल, बलराम यादव, गणेश कोल, सपना मरांडी, कुमारी सजनी कुल्लू, धपोनी मरांडी, हिन्ता देवी, मंजू कुमारी, रोमन टुडू, कामदेव कोल, हीराधन मरांडी, कार्तिक महतो, बलदेव महतो, होपना मरांडी, हरीशन हेमब्रम, लीलू कोल, पवन कोल, हलधर सिंह, पतलू सोरेन, लुगुमुनी कुमारी, सजनी किस्कू, चम्पा देवी, फूलकुमारी दासीन, शोभा देवी, मंजू देवी, देवदासी टुडू, राबड़ी दासी, हीरामुनी हेमबरा, मोतीलाल मुर्मू, चिंता देवी, बलराम मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- ममता की आखिरी तस्वीर… मां ने डूबते वक्त भी बच्चे को सीने से लगाए रखा. ममता की आखिरी तस्वीर… मां ने डूबते वक्त भी बच्चे को सीने से लगाए रखा1
- Post by JMM yuwa Neta imran Ansari1
- जामताड़ा जिले के मोहनपुर में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत, 3500 श्रद्धालुओं संग 500 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में । #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #yogeshkumar #reporter1