Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aniruddh Kashyap
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बांदा। बांदा जनपद के थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, दो ट्राली, घटना में प्रयुक्त एक अन्य ट्रैक्टर व बोलेरो वाहन, साथ ही एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी से एक ट्राली तथा 8 फरवरी 2026 को ग्राम मुंगुस से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट थाना तिन्दवारी में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। 16 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी में गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर वाहन सवार भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने एक साथी कुलदीप के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर व दो ट्राली बरामद की गईं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजू शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, चोरी, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ अधिनियम सहित करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।1
- बांदा देहात कोतवाली के अंतर्गत चिल्ली ग्राम पंचायत में हुई दर्दनाक घटना में 2 वर्षीय बालक प्रमोद कुमार पुत्र योगेंद्र पाल खेलते खेलते तालाब में डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम1
- “जागरूक रहिए। कीमत जानिए।“गुटखा से सेहत को नुकसान है — ये तो सच है ही।क्योंकि जानकारी ही असली ताकत है।”✔ बड़े पैकेट को छोटी-छोटी पुड़ियों में तोड़ दिया जाता है। ✔ ग्राहक को लगता है वह सिर्फ 10 या 15 रुपये खर्च कर रहा है। ✔ लेकिन पूरा पैकेट बिकने पर दुकानदार को भारी मुनाफा। ✔ ग्राहक को कभी पता ही नहीं चलता कि असली कीमत क्या है। धीरे-धीरे लत भी लगती है… और जेब से पैसा भी दोगुना निकलता है।1
- क्षमता से अधिक माल लादकर ई-रिक्शा दे रहे हादसों को दावत मौदहा (हमीरपुर)। नगर सहित क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा क्षमता से अधिक माल ढोकर हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन इस ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं जा रहा। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ई-रिक्शा जरूरत से ज्यादा बांस लादे हुए दिखाई दे रहा है। असंतुलित होने के कारण रिक्शा एक मकान से टकराकर टिक गया और आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करते नजर आए। गनीमत रही कि पास में मकान था, अन्यथा ई-रिक्शा पलट सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह मामला कस्बे के मोहल्ला हैदरिया का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।1
- 🥰🥰😇1
- #महोबा परिवहन विभाग के दिशा-निर्देशो को धता बता कर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं ओवर साइज वाहन। ओवर साइज वाहनों को कैसे और किस नियम से जारी हो रहे हैं फिटनेस प्रमाण पत्र?1
- बांदा में ‘ऑपरेशन ईगल’ का वार — चिल्ला पुलिस ने 1 किलो 235 ग्राम गांजे के साथ तस्कर दबोचा बांदा से बड़ी खबर है… जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग में जुटी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पलरा-नरी रोड पर एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में रखा 1 किलो 235 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्लू पुत्र दुर्जन निवासी पलरा, थाना चिल्ला, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चिल्ला में मु0अ0सं0 19/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योत्सना नायक और कांस्टेबल सनी कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- रमजान और होली को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न मौदहा रमजान माह और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की बैठक में होलिका दहन स्थलों, मटकी फोड़ कार्यक्रमों और मस्जिदों में नमाज के समय को लेकर चर्चा की गई अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया1
- 😀1