Shuru
Apke Nagar Ki App…
रमजान और होली को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न मौदहा रमजान माह और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की बैठक में होलिका दहन स्थलों, मटकी फोड़ कार्यक्रमों और मस्जिदों में नमाज के समय को लेकर चर्चा की गई अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया
ISLAM
रमजान और होली को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न मौदहा रमजान माह और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की बैठक में होलिका दहन स्थलों, मटकी फोड़ कार्यक्रमों और मस्जिदों में नमाज के समय को लेकर चर्चा की गई अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क्षमता से अधिक माल लादकर ई-रिक्शा दे रहे हादसों को दावत मौदहा (हमीरपुर)। नगर सहित क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा क्षमता से अधिक माल ढोकर हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन इस ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं जा रहा। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ई-रिक्शा जरूरत से ज्यादा बांस लादे हुए दिखाई दे रहा है। असंतुलित होने के कारण रिक्शा एक मकान से टकराकर टिक गया और आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करते नजर आए। गनीमत रही कि पास में मकान था, अन्यथा ई-रिक्शा पलट सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह मामला कस्बे के मोहल्ला हैदरिया का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।1
- 🚨 यूपी बांदा में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ बांदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तिन्दवारी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। हिस्ट्रीशीटर समेत 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। 📌 3 फरवरी — तिन्दवारी कस्बे से ट्रॉली चोरी 📌 8 फरवरी — ग्राम मुंगुस से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी 📌 ऑपरेशन त्रिनेत्र कैमरे व सर्विलांस से पहचान गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन रोकने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। निशानदेही पर: ✔️ 1 चोरी का ट्रैक्टर ✔️ 2 ट्रॉलियां बरामद ✔️ चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर व बोलेरो सीज ✔️ अवैध .315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, चोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस सहित करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है, गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच चल रही है। बाइट — अपर पुलिस अधीक्षक बांदा #BandaPolice #UPPolice #CrimeNews #TractorTrolleyTheft #VehicleTheft #PoliceAction #BreakingNews #Bundelkhand #OperationTrinetra #LawAndOrder LK Tiwari Ram G District correspondent Swadesh News Channel Banda1
- Post by Mamta chaurasiya3
- यूपी बांदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ — हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी के वाहन बरामद1
- *बांदा/यूपी* संवाददाता- सत्यनारायण निषाद Mo.8429393003 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की मनरेगा नीति के विरोध में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच कर विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। बांदा से कांग्रेसियों का दलबल जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुआ, लेकिन मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने रोड पर धरना दिया और पुलिस व सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा योजना को कमजोर किया है और गरीबों के अधिकारों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस दमनकारी रवैए के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर घर के अन्दर किया और हाउस अरेस्ट किया। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा बाइट - सीमा खान1
- बांदा। बांदा जनपद के थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, दो ट्राली, घटना में प्रयुक्त एक अन्य ट्रैक्टर व बोलेरो वाहन, साथ ही एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी से एक ट्राली तथा 8 फरवरी 2026 को ग्राम मुंगुस से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट थाना तिन्दवारी में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। 16 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी में गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर वाहन सवार भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने एक साथी कुलदीप के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर व दो ट्राली बरामद की गईं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजू शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, चोरी, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ अधिनियम सहित करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।1
- बांदा देहात कोतवाली के अंतर्गत चिल्ली ग्राम पंचायत में हुई दर्दनाक घटना में 2 वर्षीय बालक प्रमोद कुमार पुत्र योगेंद्र पाल खेलते खेलते तालाब में डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम1
- रमजान और होली को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न मौदहा रमजान माह और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की बैठक में होलिका दहन स्थलों, मटकी फोड़ कार्यक्रमों और मस्जिदों में नमाज के समय को लेकर चर्चा की गई अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया1