logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी बांदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ — हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी के वाहन बरामद

4 hrs ago
user_आशीष शुक्ला
आशीष शुक्ला
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

यूपी बांदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ — हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी के वाहन बरामद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी बांदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ — हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी के वाहन बरामद
    1
    यूपी बांदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ — हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी के वाहन बरामद
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *बांदा/यूपी* संवाददाता- सत्यनारायण निषाद Mo.8429393003 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की मनरेगा नीति के विरोध में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच कर विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। बांदा से कांग्रेसियों का दलबल जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुआ, लेकिन मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने रोड पर धरना दिया और पुलिस व सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा योजना को कमजोर किया है और गरीबों के अधिकारों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस दमनकारी रवैए के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर घर के अन्दर किया और हाउस अरेस्ट किया। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा बाइट - सीमा खान
    1
    *बांदा/यूपी*
संवाददाता- सत्यनारायण निषाद 
Mo.8429393003
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की मनरेगा नीति के विरोध में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच कर विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। बांदा से कांग्रेसियों का दलबल जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुआ, लेकिन मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।
इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने रोड पर धरना दिया और पुलिस व सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा योजना को कमजोर किया है और गरीबों के अधिकारों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस दमनकारी रवैए के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी।
पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर घर के अन्दर किया और हाउस अरेस्ट किया। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा 
बाइट - सीमा खान
    user_SATYA NARAYAN Nishad
    SATYA NARAYAN Nishad
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा। बांदा जनपद के थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, दो ट्राली, घटना में प्रयुक्त एक अन्य ट्रैक्टर व बोलेरो वाहन, साथ ही एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी से एक ट्राली तथा 8 फरवरी 2026 को ग्राम मुंगुस से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट थाना तिन्दवारी में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। 16 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी में गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर वाहन सवार भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने एक साथी कुलदीप के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर व दो ट्राली बरामद की गईं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजू शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, चोरी, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ अधिनियम सहित करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
    1
    बांदा। बांदा जनपद के थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, दो ट्राली, घटना में प्रयुक्त एक अन्य ट्रैक्टर व बोलेरो वाहन, साथ ही एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी से एक ट्राली तथा 8 फरवरी 2026 को ग्राम मुंगुस से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट थाना तिन्दवारी में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। 16 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी में गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर वाहन सवार भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने एक साथी कुलदीप के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर व दो ट्राली बरामद की गईं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजू शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, चोरी, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ अधिनियम सहित करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बांदा में ‘ऑपरेशन ईगल’ का वार — चिल्ला पुलिस ने 1 किलो 235 ग्राम गांजे के साथ तस्कर दबोचा बांदा से बड़ी खबर है… जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग में जुटी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पलरा-नरी रोड पर एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में रखा 1 किलो 235 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्लू पुत्र दुर्जन निवासी पलरा, थाना चिल्ला, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चिल्ला में मु0अ0सं0 19/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योत्सना नायक और कांस्टेबल सनी कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    बांदा में ‘ऑपरेशन ईगल’ का वार — चिल्ला पुलिस ने 1 किलो 235 ग्राम गांजे के साथ तस्कर दबोचा
बांदा से बड़ी खबर है…
जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम गश्त और चेकिंग में जुटी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पलरा-नरी रोड पर एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में रखा 1 किलो 235 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्लू पुत्र दुर्जन निवासी पलरा, थाना चिल्ला, जनपद बांदा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चिल्ला में मु0अ0सं0 19/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योत्सना नायक और कांस्टेबल सनी कुमार शामिल रहे।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा देहात कोतवाली के अंतर्गत चिल्ली ग्राम पंचायत में हुई दर्दनाक घटना में 2 वर्षीय बालक प्रमोद कुमार पुत्र योगेंद्र पाल खेलते खेलते तालाब में डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
    1
    बांदा देहात कोतवाली के अंतर्गत चिल्ली ग्राम पंचायत में हुई दर्दनाक  घटना में 2 वर्षीय बालक प्रमोद कुमार पुत्र योगेंद्र पाल खेलते खेलते तालाब में डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नाले में मिला अधेड़ का शव, गांव में हड़कंप मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान दिलदार 48 वर्ष पुत्र वली मोहम्मद उर्फ उल्ली निवासी कम्हरिया के रूप में हुई है। वह पिछले दो-तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।
    1
    नाले में मिला अधेड़ का शव, गांव में हड़कंप
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान दिलदार 48 वर्ष पुत्र वली मोहम्मद उर्फ उल्ली निवासी कम्हरिया के रूप में हुई है। 
वह पिछले दो-तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। 
गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • 🥰🥰😇
    1
    🥰🥰😇
    user_Mr Sandeep Dhaturaha Banda
    Mr Sandeep Dhaturaha Banda
    Video Creator अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंगलवार परेड का अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा — पुलिस लाइन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, रजिस्टर भी किए चेक बांदा से खबर… पुलिस लाइन बांदा में आज साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वेशभूषा, टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। परेड के बाद क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए गार्ड रूम और स्टोर रूम चेक किया गया। शस्त्रों, अभिलेखों, साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को सुरक्षा मानकों और अभिलेख संधारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर कैश कार्यालय, मेस, गढ़ना कार्यालय, आरटीसी बैरक सहित चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, संसाधनों के उपयोग और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया। तत्पश्चात अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा पारदर्शिता और अद्यतन संधारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    मंगलवार परेड का अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा — पुलिस लाइन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, रजिस्टर भी किए चेक
बांदा से खबर…
पुलिस लाइन बांदा में आज साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वेशभूषा, टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
परेड के बाद क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए गार्ड रूम और स्टोर रूम चेक किया गया। शस्त्रों, अभिलेखों, साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को सुरक्षा मानकों और अभिलेख संधारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर कैश कार्यालय, मेस, गढ़ना कार्यालय, आरटीसी बैरक सहित चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, संसाधनों के उपयोग और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया।
तत्पश्चात अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा पारदर्शिता और अद्यतन संधारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.