Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुमला में AK-56 और कार्बाइन बरामद! उग्रवादियों के मंसूबों पर पुलिस का प्रहार, एक गिरफ्तार!
Shivam Singh
गुमला में AK-56 और कार्बाइन बरामद! उग्रवादियों के मंसूबों पर पुलिस का प्रहार, एक गिरफ्तार!
More news from झारखंड and nearby areas
- करौंदी लीटा टोली में पंखराज बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा स्थापित, 102वीं जयंती समारोह मनाया गया करौंदी लीटा टोली में पंखराज बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा स्थापित, 102वीं जयंती समारोह मनाया गया सिसई। प्रखंड क्षेत्र के करौंदी लीटा टोली में पंखराज बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा स्थापना के साथ उनकी 102वीं जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा कार्तिक उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया। कार्तिक उरांव आदिवासी समाज के महान नेता, शिक्षाविद् और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और समाज को जागरूक बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह के माध्यम से लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं समाज के लोगों की सहभागिता रही।4
- गुमला में AK-56 और कार्बाइन बरामद! उग्रवादियों के मंसूबों पर पुलिस का प्रहार, एक गिरफ्तार!1
- गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एके 56 सहित अन्य हथियार के साथ एक गिरफ्तार गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भरनो लेकोटोली से राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। पुलिस ने वैगनआर कार से एक एके 56,एक कार्बाइन सहित काफी संख्या में गोली भी बरामद की हैं। एसपी गुमला ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी हैं।1
- झारखंड की लड़की को प्यार के जाल में फंसाने का आरोप!..🤔😱1
- रांची के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों, लाइन डिपार्टमेंट, जतरा समिति, छठ पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण रांची के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों, लाइन डिपार्टमेंट, जतरा समिति, छठ पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण1
- उपायुक्त खूंटी मोहम्मद जावेद हुसैन ने मत्स्य, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन ने मत्स्य, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने को जिला प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मत्स्य विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मत्स्य उत्पादन, तालाब बंदोबस्ती, राजस्व संग्रहण, प्रशिक्षण, लाभुकों के चयन की प्रक्रिया, स्पॉन एवं किट वितरण, बीमा तथा गोष्ठियों के आयोजन की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान लेयर फार्मिंग, भेड़ पालन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नई एवं बेहतर योजनाओं/प्रस्तावों का तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि पशुपालन के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराया जा सके। गव्य विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) की स्थिति एवं दुग्ध उत्पादक पशुपालकों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पशुपालकों को संगठित कर दुग्ध उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देने की दिशा में नए प्रस्ताव तैयार करें। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी में वृद्धि करना है। इसके लिए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए ऐसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जाए, जिनसे किसानों एवं पशुपालकों को स्थायी एवं अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी अभिमन्यु प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- *पलामू किला रोड से बैरियर हटाने समेत 5 मांगों को लेकर गरजे ग्रामीण, 30 दिन में समाधान नहीं तो वन कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी* *बरवाडीह (लातेहार):* पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग की पाबंदियों के खिलाफ संयुक्त ग्राम सभा मंच, बरवाडीह ने मोर्चा खोल दिया है। मंच ने झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन प्रमुख को मांग पत्र सौंपकर पलामू किला रोड से बैरियर हटाने समेत पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि 30 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वन विभाग कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। *बैरियर से आवाजाही प्रभावित* मंच का कहना है कि पलामू किला रोड पर बैरियर लगने से आम लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है। किला जाने के लिए वन विभाग के वाहन के लिए 1950 रुपये देने पड़ते हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सड़क का निर्माण वन विभाग की एनओसी के बाद PWD द्वारा सरकारी राशि से कराया गया है, तो आम लोगों पर प्रतिबंध क्यों? ग्रामीणों ने पलामू किला को राजा मेदिनीराय की ऐतिहासिक धरोहर और झारखंड की शान बताया। *ये हैं पांच प्रमुख मांगें* 1. पलामू किला रोड से बैरियर हटाया जाए 2. जंगली जानवरों से फसल नुकसान का मुआवजा बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति डिसमिल किया जाए 3. जंगली जानवर के हमले में मौत होने पर 20 लाख मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए 4. फसलों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को टॉर्च, बैटरी, पटाखे और मिट्टी का तेल उपलब्ध कराया जाए 5. व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन भूमि पट्टा दिलाने में वन विभाग सहयोग करे संयुक्त ग्राम सभा मंच के प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने कहा कि वन विभाग को ग्रामीणों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समय पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।2
- एंबुलेंस में तड़पता रहा मरीज नेता जी कहां सोए हुए हैं?😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #railway1