logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुश्किपुर में अखंड रामधुन महायज्ञ शुरू, 351 कन्याओं की निकली भव्य कलश यात्रा तारापुर प्रखंड क्षेत्र के मुश्किपुर स्थित मुश्केश्वर ऋषि मुनि स्थान के प्रांगण में दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को मुखिया ललिता भारती एवं मृत्युंजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुखिया को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महायज्ञ को लेकर 351 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली, जो मकवा के माँकेश्वरी दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर मकवा व मदारपुर होते हुए यज्ञ स्थल पहुँची। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पानी व शरबत पिलाकर स्वागत किया। पूजा-पाठ व हवन पंडित राजेश राजहंस के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि आचार्य के रूप में कपिलदेव बिंद दंपति उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में भागीरथ बिंद, दयानंद बिंद, सुभाष बिंद सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।

1 hr ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
1 hr ago

मुश्किपुर में अखंड रामधुन महायज्ञ शुरू, 351 कन्याओं की निकली भव्य कलश यात्रा तारापुर प्रखंड क्षेत्र के मुश्किपुर स्थित मुश्केश्वर ऋषि मुनि स्थान के प्रांगण में दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को मुखिया ललिता भारती एवं मृत्युंजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुखिया को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महायज्ञ को लेकर 351 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली, जो मकवा के माँकेश्वरी दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर मकवा व मदारपुर होते हुए यज्ञ स्थल पहुँची। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पानी व शरबत पिलाकर स्वागत किया। पूजा-पाठ व हवन पंडित राजेश राजहंस के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि आचार्य के रूप में कपिलदेव बिंद दंपति उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में भागीरथ बिंद, दयानंद बिंद, सुभाष बिंद सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    21 min ago
  • होली पर्व के मद्देनजर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत हरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की है। शनिवार की संध्या करीब 6:08 बजे गश्ती दल गांव जाने वाली सड़क पर वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार (बीआर-11 डी 7514) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में सीट के बीच और डिक्की से महुआ शराब बरामद हुई। एक बोरे से 100 पॉलिथीन पैकेट (60 लीटर) तथा दूसरे बोरे से 222 पॉलिथीन पैकेट (133.2 लीटर) बरामद किए गए। इस तरह कुल 193.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। मौके से चालक मनीष कुमार (21 वर्ष), निवासी बड़की हथिया खड़गपुर, मुंगेर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
    1
    होली पर्व के मद्देनजर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत हरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की है। शनिवार की संध्या करीब 6:08 बजे गश्ती दल गांव जाने वाली सड़क पर वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार (बीआर-11 डी 7514) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में सीट के बीच और डिक्की से महुआ शराब बरामद हुई। एक बोरे से 100 पॉलिथीन पैकेट (60 लीटर) तथा दूसरे बोरे से 222 पॉलिथीन पैकेट (133.2 लीटर) बरामद किए गए। इस तरह कुल 193.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। मौके से चालक मनीष कुमार (21 वर्ष), निवासी बड़की हथिया खड़गपुर, मुंगेर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • मुंगेर में एसपी और ट्रैफिक डीएसपी खुद उतरे सड़क पर | गुलाब देकर सिखाया यातायात नियमों का पाठ | पुलिस सुरक्षा सप्ताह
    1
    मुंगेर में एसपी और ट्रैफिक डीएसपी खुद उतरे सड़क पर | गुलाब देकर सिखाया यातायात नियमों का पाठ | पुलिस सुरक्षा सप्ताह
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • सुलतानगंज । महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गई आकर्षक झांकियों के प्रतिभागियों को शनिवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने विजेताओं को नकद राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाल झांकी वर्ग में ‘राधा-कृष्ण’ की प्रस्तुति के लिए बालू घाट रोड स्थित शिवआर्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं चलंत झांकी में ‘अघोरी दो लड़का’ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान कुम्हार गली स्थित पाल कला केंद्र के मुकेश कुमार चौधरी उर्फ टिंकू को बजरंगबली की प्रभावशाली भूमिका के लिए मिला। बाल झांकी में लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली प्राची कुमारी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि ध्वजागली के देबू कुमार को बाल शंकर के रूप में द्वितीय स्थान मिला। युवा झांकी में ‘शनिदेव महाराज’ को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसे रौनक कोचिंग सेंटर, सुलतानगंज को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार ‘तांडव अघोरी’ को प्रदान किया गया। युवा एवं बाल वर्ग में प्रथम से पंचम स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रसाद वितरण में शाहाबाद के शशि भूषण मंडल को प्रथम स्थान मिला। स्वागत द्वार सज्जा में हरिओम फर्नीचर को पहला पुरस्कार दिया गया। बैलगाड़ी सज्जा में बंगटा कुमार यादव तथा घोड़ा सज्जा में मनीष यादव उर्फ मनसूरिया प्रथम रहे। विभिन्न संस्थाओं के निर्देशकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। आयोजन समिति के सचिव निरंजन चौधरी ने कहा कि भविष्य में महाशिवरात्रि महोत्सव को और भव्य स्वरूप देने हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार से सहयोग का आग्रह किया जाएगा। दीपांशु डांस क्लास के संचालक दीपांशु कुमार ने कहा कि अजगैवीनाथ धाम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक में अद्भुत प्रतिभा है। सभी बच्चों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत कर यह साबित किया कि वे कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने शहर का नाम रोशन करें। समारोह का संचालन रंजीत साह ने किया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    सुलतानगंज । महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गई आकर्षक झांकियों के प्रतिभागियों को शनिवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने विजेताओं को नकद राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बाल झांकी वर्ग में ‘राधा-कृष्ण’ की प्रस्तुति के लिए बालू घाट रोड स्थित शिवआर्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं चलंत झांकी में ‘अघोरी दो लड़का’ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान कुम्हार गली स्थित पाल कला केंद्र के मुकेश कुमार चौधरी उर्फ टिंकू को बजरंगबली की प्रभावशाली भूमिका के लिए मिला। बाल झांकी में लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली प्राची कुमारी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि ध्वजागली के देबू कुमार को बाल शंकर के रूप में द्वितीय स्थान मिला।
युवा झांकी में ‘शनिदेव महाराज’ को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसे रौनक कोचिंग सेंटर, सुलतानगंज को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार ‘तांडव अघोरी’ को प्रदान किया गया। युवा एवं बाल वर्ग में प्रथम से पंचम स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रसाद वितरण में शाहाबाद के शशि भूषण मंडल को प्रथम स्थान मिला। स्वागत द्वार सज्जा में हरिओम फर्नीचर को पहला पुरस्कार दिया गया। बैलगाड़ी सज्जा में बंगटा कुमार यादव तथा घोड़ा सज्जा में मनीष यादव उर्फ मनसूरिया प्रथम रहे। विभिन्न संस्थाओं के निर्देशकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
आयोजन समिति के सचिव निरंजन चौधरी ने कहा कि भविष्य में महाशिवरात्रि महोत्सव को और भव्य स्वरूप देने हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार से सहयोग का आग्रह किया जाएगा। दीपांशु डांस क्लास के संचालक दीपांशु कुमार ने कहा कि अजगैवीनाथ धाम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक में अद्भुत प्रतिभा है। सभी बच्चों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत कर यह साबित किया कि वे कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने शहर का नाम रोशन करें। समारोह का संचालन रंजीत साह ने किया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Sumit kumar Rajak
    4
    Post by Sumit kumar Rajak
    user_Sumit kumar Rajak
    Sumit kumar Rajak
    संग्रामपुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • नगर सभापति सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल
    1
    नगर सभापति सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • नामांकन जारी - 2026 - 27
    1
    नामांकन जारी - 2026 - 27
    user_विशाल कम्प्यूटर एजूकेशन
    विशाल कम्प्यूटर एजूकेशन
    Education Centre Phulidumar, Banka•
    6 hrs ago
  • नीतीश कुमार के वोटर ने जुमला सरकार की रेलाई कर दी रोड खराब रहने के कारण। मर्दनचक बड़ी मझगांय पंचायत #hawelikharagpur #mungerbihar #instagramreels #tarapurvidhansabha #samratchoudhary #MungerNews #bihar #BiharNews #Munger #roadaccident #dilipjaiswal #sadak #संग्रामपुर #बिहार Samrat Choudhary ji Dilip Jaiswal ji Dr. Ashok Choudhary
    1
    नीतीश कुमार के वोटर ने जुमला सरकार की रेलाई कर दी रोड खराब रहने के कारण। मर्दनचक बड़ी मझगांय पंचायत 
#hawelikharagpur #mungerbihar #instagramreels #tarapurvidhansabha #samratchoudhary #MungerNews #bihar #BiharNews #Munger #roadaccident #dilipjaiswal #sadak #संग्रामपुर #बिहार 
Samrat Choudhary ji Dilip Jaiswal ji Dr. Ashok Choudhary
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.