अजगैवीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि झांकियों के विजेताओं को किया गया सम्मानित सुलतानगंज । महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गई आकर्षक झांकियों के प्रतिभागियों को शनिवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने विजेताओं को नकद राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाल झांकी वर्ग में ‘राधा-कृष्ण’ की प्रस्तुति के लिए बालू घाट रोड स्थित शिवआर्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं चलंत झांकी में ‘अघोरी दो लड़का’ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान कुम्हार गली स्थित पाल कला केंद्र के मुकेश कुमार चौधरी उर्फ टिंकू को बजरंगबली की प्रभावशाली भूमिका के लिए मिला। बाल झांकी में लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली प्राची कुमारी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि ध्वजागली के देबू कुमार को बाल शंकर के रूप में द्वितीय स्थान मिला। युवा झांकी में ‘शनिदेव महाराज’ को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसे रौनक कोचिंग सेंटर, सुलतानगंज को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार ‘तांडव अघोरी’ को प्रदान किया गया। युवा एवं बाल वर्ग में प्रथम से पंचम स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रसाद वितरण में शाहाबाद के शशि भूषण मंडल को प्रथम स्थान मिला। स्वागत द्वार सज्जा में हरिओम फर्नीचर को पहला पुरस्कार दिया गया। बैलगाड़ी सज्जा में बंगटा कुमार यादव तथा घोड़ा सज्जा में मनीष यादव उर्फ मनसूरिया प्रथम रहे। विभिन्न संस्थाओं के निर्देशकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। आयोजन समिति के सचिव निरंजन चौधरी ने कहा कि भविष्य में महाशिवरात्रि महोत्सव को और भव्य स्वरूप देने हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार से सहयोग का आग्रह किया जाएगा। दीपांशु डांस क्लास के संचालक दीपांशु कुमार ने कहा कि अजगैवीनाथ धाम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक में अद्भुत प्रतिभा है। सभी बच्चों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत कर यह साबित किया कि वे कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने शहर का नाम रोशन करें। समारोह का संचालन रंजीत साह ने किया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- सुलतानगंज । महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गई आकर्षक झांकियों के प्रतिभागियों को शनिवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने विजेताओं को नकद राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाल झांकी वर्ग में ‘राधा-कृष्ण’ की प्रस्तुति के लिए बालू घाट रोड स्थित शिवआर्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं चलंत झांकी में ‘अघोरी दो लड़का’ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान कुम्हार गली स्थित पाल कला केंद्र के मुकेश कुमार चौधरी उर्फ टिंकू को बजरंगबली की प्रभावशाली भूमिका के लिए मिला। बाल झांकी में लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली प्राची कुमारी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि ध्वजागली के देबू कुमार को बाल शंकर के रूप में द्वितीय स्थान मिला। युवा झांकी में ‘शनिदेव महाराज’ को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसे रौनक कोचिंग सेंटर, सुलतानगंज को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार ‘तांडव अघोरी’ को प्रदान किया गया। युवा एवं बाल वर्ग में प्रथम से पंचम स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रसाद वितरण में शाहाबाद के शशि भूषण मंडल को प्रथम स्थान मिला। स्वागत द्वार सज्जा में हरिओम फर्नीचर को पहला पुरस्कार दिया गया। बैलगाड़ी सज्जा में बंगटा कुमार यादव तथा घोड़ा सज्जा में मनीष यादव उर्फ मनसूरिया प्रथम रहे। विभिन्न संस्थाओं के निर्देशकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। आयोजन समिति के सचिव निरंजन चौधरी ने कहा कि भविष्य में महाशिवरात्रि महोत्सव को और भव्य स्वरूप देने हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार से सहयोग का आग्रह किया जाएगा। दीपांशु डांस क्लास के संचालक दीपांशु कुमार ने कहा कि अजगैवीनाथ धाम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक में अद्भुत प्रतिभा है। सभी बच्चों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत कर यह साबित किया कि वे कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने शहर का नाम रोशन करें। समारोह का संचालन रंजीत साह ने किया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- नगर सभापति सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल1
- होली पर्व के मद्देनजर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत हरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की है। शनिवार की संध्या करीब 6:08 बजे गश्ती दल गांव जाने वाली सड़क पर वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार (बीआर-11 डी 7514) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में सीट के बीच और डिक्की से महुआ शराब बरामद हुई। एक बोरे से 100 पॉलिथीन पैकेट (60 लीटर) तथा दूसरे बोरे से 222 पॉलिथीन पैकेट (133.2 लीटर) बरामद किए गए। इस तरह कुल 193.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। मौके से चालक मनीष कुमार (21 वर्ष), निवासी बड़की हथिया खड़गपुर, मुंगेर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।1
- सम्राट चौधरी कांग्रेस पर साधा निशाना पार्टी को बताया राष्ट्रविरोधी। मिल्की में मन की बात खड़गपुर में कार्यालय की उद्घाटन। Samrat Choudhary ji #samratchoudhary #mungerbihar #samrat4bjp #MungerNews #Sinturana #mungerdastak #BharatSarkar #RahulGandhi #SamratChoudhary #BiharPolitics #CongressVsBJP #NDA #PoliticalAttack #WomenSafety #LawAndOrder #AISummit #BreakingNews #Munger1
- Post by Nuzhat Perween1
- मुंगेर में एसपी और ट्रैफिक डीएसपी खुद उतरे सड़क पर | गुलाब देकर सिखाया यातायात नियमों का पाठ | पुलिस सुरक्षा सप्ताह1
- श्रेयसी सिंह से अनुरोध है के तिलका मांझी विश्वविद्यालय (भागलपुर) के मैदान पर ध्यान दें. आपका तो गहरा रिश्ता है खेल से, उम्मीद है आप हर संभव प्रयास करेंगी. आपके जैसी सक्षम नेता के होते हुए दयनीय स्थिति शोभा नहीं देती.1
- शनिवार को एलिमेंट्री स्कूल सुल्तानगंज के तत्वावधान में ‘रन फॉर सुल्तानगंज’ का भव्य आयोजन किया गया। जागरूकता रैली नगर परिषद परिसर से प्रारम्भ होकर चौक बाजार में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, मुरारका कॉलेज के प्राचार्य नागेंद्र तिवारी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन के सचिव राजेश कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह कार्यक्रम का समापन भागलपुर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नवनीत कुमार की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देते हैं। नगर सभापति ने अपने संबोधन में अजगैवीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। प्राचार्य नागेंद्र तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित अभियान की आवश्यकता पर बल दिया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर कविताएँ प्रस्तुत कीं तथा तख्तियों के माध्यम से तंबाकू और नशे से दूर रहने, कचरा न फैलाने तथा ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर सभापति के आवास पर विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने बताया कि विद्यालय भविष्य में भी जन-जागरूकता हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।1