*खरोरा थाना का शैक्षणिक अवलोकन कर विद्यार्थियों ने जाना पुलिस कार्यप्रणाली* *खरोरा थाना का शैक्षणिक अवलोकन कर विद्यार्थियों ने जाना पुलिस कार्यप्रणाली* खरोरा 15 अप्रैल 2026 :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत थाना खरोरा का अवलोकन कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, ए.एस.आई. परशुराम साहू, एस.आई. परसराम वर्मा, मुंशी गणेश राम साहू तथा आरक्षक दुष्यंत कुमार बांधे द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अवलोकन की शुरुआत थाना प्रभारी कक्ष से हुई, जहां विद्यार्थियों को थाना संचालन एवं प्रशासनिक कार्यों के बारे में बताया गया। इसके पश्चात थाना प्रभारी के रीडर कक्ष का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों ने दिवसाधिकारी के समक्ष शिकायतों की सुनवाई तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया को समझा। मुंशी द्वारा रोजनामचा रिपोर्ट एवं विभिन्न रजिस्टरों में शिकायतों के इंद्राज की जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं पुरुष बंदीगृह, संवेदना कक्ष में महिला एवं बाल संबंधित प्रकरणों के पंजीयन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। सीसीटीएन प्रणाली के माध्यम से एफआईआर रिकॉर्डिंग की जानकारी भी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त साइबर फ्रॉड से संबंधित विभिन्न माध्यमों एवं उससे बचाव के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों ने मालखाना (रिकॉर्ड कक्ष) एवं विसरा रूम का भी अवलोकन कर पुलिस कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं में कानून एवं व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उन्होंने पूरे उत्साह के साथ सभी प्रक्रियाओं को समझा। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, अमर बर्मन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। श्री रोहित वर्मा जी की खबर

- स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां1
- Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम1
- सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।1
- दुर्ग में भीम जयंती के मौके पर आयोजित कव्वाली में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति पर पार्षद अजीत वैध ने क्या कहा सुनते हैं।1
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक1
- सोनभद्र में ट्रकों की टक्कर से भीषण आग, लोगों की निष्क्रियता पर उठे सवाल! मदद की जगह वीडियो, इंसानियत पर गंभीर सवाल... क्या इंसान इतना सस्ता हो गया हैं कि वो इंसान ड्राइवर फस गया धीरे धीरे आग बढ़ती गईं कोई भी नहीं मदद के लिये आघे नही आया लेकिन वीडियो तो बननी चाहिए. पोस्ट करना हैं और तो और हस्ते हस्ते इंजॉय करते हुए वीडियो बनाई जान रहिये तो मोबाइल एक तरह का बीमारी बन गया हैं क्योंकि लोगो सब तरह के चीज को छोड़ सकता है लेकिन मोबाइल नहीं छोड़ सकता... ये लोग बचा सकते थे लेकिन बचा लेंंगे तो विडिओ के लिए फिर और न्यूज़ कहा से लाएंगे....1
- पटना, 14 अप्रैल 2026: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी के प्रस्ताव पर श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया। समस्त एनडीए परिवार ने एकमत से उन पर विश्वास व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर सम्राट चौधरी जी ने कहा — _"संकल्प से सिद्धि तक, विकसित बिहार की ओर हमारा दृढ़ कदम! यह विश्वास मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसके लिए मैं हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूँ।"_ उन्होंने इस अवसर पर माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी, जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी, श्री राजीव रंजन सिंह 'ललन सिंह' जी, श्री जीतन राम मांझी जी, श्री बी. एल. संतोष जी, श्री विनोद तावड़े जी, श्री उपेंद्र कुशवाहा जी, श्री संजय सरावगी जी तथा श्री भीखूभाई दलसानिया जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। "यह समर्थन हमारे सामूहिक संकल्प को और अधिक मजबूत करता है कि हम विकास, प्रगति, सुशासन और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे" — सम्राट चौधरी बिहार में NDA सरकार अब 'सुशासन, विकास और जनसेवा' के संकल्प के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।” तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत1